Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: UP politics

UP Politics : अखिलेश का बड़ा बयान, नवरात्र में कई VIP सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा..

UP Politics : अखिलेश का बड़ा बयान, नवरात्र में कई VIP सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले नवरात्र में उनकी पार्टी यूपी की वीआईपी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस के साथ गठबंधन करके मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। इसके लिए कांग्रेस से बात भी चल रही है। एमपी चुनाव पर भी बोले.. दरअसल, सपा मुखिया आज लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। अखिलेश ने कहा कि नवरात्र में करीब एक दर्जन सीटों पर सपा प्रत्याशी उतारेगी। ये भी पढ़ें : ‘हम मंत्री हैं यहां के ! बांदा में बीमार नर्स को कुर्सी से न उठना पड़ा भारी, संबद्धता गई-अब नौकरी जाने वाली.. इसमें भाजपा की वीआईपी सीटें भी हैं। शायद उनका इशारा पीएम मोदी की वाराणसी सीट, गोरखपुर और प्रयागराज सीटों को लेकर रहा है। उन...
‘हम मंत्री हैं यहां के ! बांदा में बीमार नर्स को कुर्सी से न उठना पड़ा भारी, संबद्धता गई-अब नौकरी जाने वाली..

‘हम मंत्री हैं यहां के ! बांदा में बीमार नर्स को कुर्सी से न उठना पड़ा भारी, संबद्धता गई-अब नौकरी जाने वाली..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो (बांदा) : मुख्यमंत्री योगी आदि्तयनाथ लगातार यूपी में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में अद्भुत पहल कर रहे हैं। ऐसे में योगी सरकार के एक मंत्री बीमार महिला स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन कराने को लेकर सुर्खियों में छाए हैं। दरअसल, गुरुवार रात अचानक जिला महिला अस्पताल पहुंचे यूपी के जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद काफी चर्चा में हैं। अपने गृह जनपद में राज्यमंत्री निषाद रात अपने परिचित की पत्नी का हालचाल जानने महिला अस्पताल पहुंचे थे। नर्स के कुर्सी से खड़ा न होने पर बिगड़ी बात बताते हैं कि मंत्री को सामने खड़ा देखने के बाद भी ड्यूटी पर मौजूद नर्स कुर्सी से खड़ी नहीं हुईं। कहते हैं कि मंत्री जी ने खुद भी बताया भी कि 'वह मंत्री हैं।' साथ में मौजूद लोगों ने भी कहा कि मंत्री जी आए हैं। कहा जा रहा है कि इतना सबकुछ होने पर भी नर्स कुर्सी से उठकर खड़...
यूपी के यह कैबिनेट मंत्री हादसे में घायल, आज शादी की सालगिरह भी..

यूपी के यह कैबिनेट मंत्री हादसे में घायल, आज शादी की सालगिरह भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल आज सड़क हादसे में घायल हो गए। बताते हैं कि प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग पर यह सड़क दुर्घटना हुई। मेजारोड के पास काफिले के वाहनों के आपस में ही टकराने से मंत्री घायल हो गए। उनके पैर-हाथ और सीने में चोटें आई हैं। ट्रामा सेंटर में उनका भी चल रहा है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति हैं आशीष बताते हैं कि केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति आशीष की आज शादी की सालगिरह भी है। बताते चलें कि अनुप्रिया पटेल अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की बेटी हैं और इस समय केंद्र सरकार में मंत्री हैं। ये भी पढ़ें : यूपी में 25 लाख युवाओं को मिलेंगे महंगे स्मार्टफोन, 372 करोड़ की पहली किस्त जारी.. वहीं उनके बेटे आशीष एमएलसी हैं, जो कि इस समय योगी सरकार में मंत्री हैं। वह योगी सरकार 2.0 में तकनीकी शिक्षा मंत्री हैं। मंत्री को देखने जाने ...
घोसी में हार, मगर राजभर का ऐलान, मैं और दारा दोनों बनेंगे मंत्री, कोई रोक नहीं सकता..

घोसी में हार, मगर राजभर का ऐलान, मैं और दारा दोनों बनेंगे मंत्री, कोई रोक नहीं सकता..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : घोसी उपचुनाव में एनडीए की करारी हार के बावजूद सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के हौसले बुलंद हैं। उनका अंदाज वही है। भले ही घोसी की हार से यह तो साफ हो गया है कि राजभर का जादू वोटरों पर नहीं चला है, लेकिन इसके बावजूद राजभर का हौंसला कम नहीं हुआ है। कहा, घोसी हार पर खुश होने वाले धैर्य रखें, हार्ट अटैक न हो जाए उन्होंने आज कहा कि वह और दारा सिंह चौहान मंत्री जरूर बनेंगे। कहा कि हमारा गठबंधन उपचुनाव से पहले का है और उपचुनाव की खुशी मनाने वाले लोकसभा चुनावों में हवा हो जाएंगे। बताते चलें कि घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को बड़े अंतर से हराया है। कुछ दिन पहले एनडीएम में शामिल हुए ओमप्रकाश राजभर पर इस हार को लेकर जुबानी हमले हो रहे हैं। ये भी पढ़ें : घोसी की तरह बांदा में भी BJP की बड़ी हार, लचर संगठन, न मंत्री का जा...
घोसी की तरह बांदा में भी BJP की बड़ी हार, लचर संगठन, न मंत्री का जादू- न विधायकों की चमक आ रही काम..

घोसी की तरह बांदा में भी BJP की बड़ी हार, लचर संगठन, न मंत्री का जादू- न विधायकों की चमक आ रही काम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
    मनोज सिंह शुमाली, बांदा : घोसी उप चुनाव में 40 हजार से ज्यादा वोटों से हारी भारतीय जनता पार्टी के लिए बांदा से एक और बुरी खबर है। बांदा में पार्टी जिला पंचायत सदस्य का उप चुनाव शर्मनाक ढंग से हार गई है। राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि स्थानीय लचर संगठन पार्टी की हार का कारण बना है। वहीं यह भी चर्चा है कि बांदा में न तो स्थानीय राज्य मंत्री का कोई जादू चल रहा है और न ही विधायकों की चमक पार्टी के काम आ रही है। बीजेपी की यह हार पार्टी के लिए बड़ी ठोकर है। कमजोर संगठन और विश्वास खोते जनप्रतिनिधि बताते चलें कि इससे पहले बांदा में जल शक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद की विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा जिला पंचायत सदस्य का उप चुनाव हार चुकी है। भाजपा से तब यह सीट सपा ने छीन ली थी। इसके अलावा तिंदवारी में निकाय चुनाव भी पार्टी हार गई थी। वहीं अब नरैनी विधानसभा-23 क्ष...
CM Yogi का बड़ा बयान, बोले-सनातन धर्म को जिसने चुनौती दी वो मिट गया..

CM Yogi का बड़ा बयान, बोले-सनातन धर्म को जिसने चुनौती दी वो मिट गया..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सनातन धर्म को लेकर विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया। इस मामले में पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी प्रतिक्रिया दी। सीएम योगी ने कहा कि जिसने सनातन धर्म को चुनौती दी, वह मिट गया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि आज का समय जब पूरा देश सकारात्मक दिशा में बढ़ रहा है, तब कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आ रहा। सीएम योगी बोले, जब बाबर-औरंगजेब न मिटा सके तो ये क्या.. कहा कि ऐसे लोग भारत, भारतीयता और यहां की सनातन परंपरा पर उंगली उठाने का काम कर रहे हैं। ये लोग भूल गए कि जो सनातन नहीं मिटा था रावण के अहंकार से, जो सनातन नहीं डिगा था कंस की हुंकार से, जो सनातन नहीं मिटा था बाबर और औरंगजेब के अत्याचार से, वह सनातन इन तुच्छ सत्ता परजीवी जीवों से क्या मिट पाएगा? सीएम ने कहा कि इनको स्वयं अपने कृत्यों पर शार्मिंदा होना चाहिए। ये भी पढ़ें : मायावती ने...
UP BJP : I.N.D.I.A. के चलते भाजपा फूंक-फूंककर रख रही कदम, जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का बढ़ा इंतजार

UP BJP : I.N.D.I.A. के चलते भाजपा फूंक-फूंककर रख रही कदम, जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का बढ़ा इंतजार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, मुरादाबाद
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : लोकसभा चुनाव 2024 की घड़ियां लगातार नजदीक आ रही हैं। वहीं यूपी में भाजपा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का इंतजार बढ़ रहा है। संगठनात्मक फेरबदल का सर्वे पूरा होने के डेढ़ महीने बाद भी जिलाध्यक्षों का नियुक्ति नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि विपक्षी संगठन I.N.D.I.A. की सक्रियता को देखते हुए भाजपा अब फूंक-फूककर कदम रख रही है। यही जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में देरी की वजह है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा अब जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में युवाओं-महिलाओं को प्राथमिकता और जातिगत समीकरणों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। दावेदारों की नहीं थम रही लखनऊ से दिल्ली तक दौड़ हालांकि, इस देरी से पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। साथ ही दावेदारों की लखनऊ से दिल्ली तक की दौड़ थम नहीं रही है। जिलाध्यक्ष संगठन के कार्यों से ज्यादा अपनी मजबूती में जुटे हैं। बतात...
घोसी उपचुनाव में 51% मतदान, अब 8 को जीत-हार का फैसला..

घोसी उपचुनाव में 51% मतदान, अब 8 को जीत-हार का फैसला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : घोसी विधानसभा उप चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। मतदान में एनडीए बनाम इंडिया के बीच कांटे की टक्कर नजर आई। आज कुल मतदान 51% दर्ज किया गया है। वोटरों का जोश भी सुबह से ही देखने को मिलता रहा। बताया जा रहा है कि घोसी विधानसभा उपचुनाव में अबकी बार भी मतदाताओं का रूझान पुराने जैसा है। बताया जा रहा है कि 2019 में घोसी में 51.93% वोटिंग हुई थी। वहीं 2017 में 58.89% और 2022 में 58.59% मतदान हुआ था। ये भी पढ़ें : Kanpur : युवती से बोला दरोगा, पति घर न हो तब फोन करना, मैं बस इस चीज का भूखा.. सस्पेंड  ...
UP Politics : भाजपा ने पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

UP Politics : भाजपा ने पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भाजपा ने राज्यसभा उप चुनाव के लिए यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है। यह सीट भाजपा सांसद हरिद्वार दुबे के निधन के चलते खाली हुई है। बताया जाता है कि मौजूदा समय में दिनेश शर्मा विधान परिषद सदस्य हैं। 15 सितंबर को होगी वोटिंग फिलहाल उनका कार्यकाल 30 जनवरी 2027 को पूरा हो रहा है। हालांकि, उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। अब 5 सितंबर तक सभी प्रत्याशी अपना-अपना नामांकन कराएंगे। 15 सितंबर 2023 को उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी है। ये भी पढ़ें : यूपी में 10 और IAS तबादले, 6 जिलों में नए DM, मुरादाबाद-आगरा-मथुरा शामिल, पढ़िए पूरी लिस्ट..  https://samarneetinews.com/alien-like-child-born-in-bareilly-even-family-members-get-scared-after-seeing-his-face-and-hearing-his-voice/...
UP Politics : मायावती ने इमरान को बसपा से निकाला, कांग्रेस पार्टी..

UP Politics : मायावती ने इमरान को बसपा से निकाला, कांग्रेस पार्टी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने पश्चिमी यूपी के मुस्लिम नेता इमरान मसूद को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अभी लगभग 10 महीने पहले ही मायावती ने खुद मसूद को अपने दफ्तर में बुलाकर बसपा ज्वाइन कराई थी। इसकी जानकारी मायावती ने ट्वीटर के जरिए दी थी। अब मायावती ने मसूद को पार्टी से निकाले जाने की जानकारी दी है। कुछ दिन पहले की थी राहुल गांधी की भरपूर तारीफ उनपर अनुशासनहीनता का आरोप है। कांग्रेस से सपा और सपा से बसपा में जाने वाले मसूद के लिए यह झटका है। ये भी पढ़ें : UP Politics : यूपी कांग्रेस ने प्रदेश प्रवक्ताओं की लिस्ट की जारी, ये नाम हैं शामिल.. हालांकि, कुछ दिन पहले उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भरपूर तारीफ की थी। इसके बाद से ही उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकले लगाई जा रही थीं। अब उनके जब पूछा गया कि क्या कांग्रेस में जा रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि अपनो...