Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: UP politics

UP Politics : सपा को झटका, विधायक दारा सिंह चौहान का इस्तीफा, भाजपा में..

UP Politics : सपा को झटका, विधायक दारा सिंह चौहान का इस्तीफा, भाजपा में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मऊ जिले की घोषी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक दारा सिंह चौहान ने इस्तीफा दे दिया है। सपा विधायक के इस्तीफा देने से यूपी का सियासी पारा चढ़ गया है। चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं सोशल मीडिया पर इस्तीफे को लेकर काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कोई विकास पुरुष बता रहा है तो विरोधी पलटू राम कह रहे हैं। इसके साथ ही राजनीतिक गलियारों में कयासबाजी का दौर तेज हो गया है। पहले भाजपा छोड़कर गए थे सपा में.. इस बार सपा विधायक दारा सिंह चौहान के भाजपा में जाने की चर्चा है। बताते चलें कि पूर्वांचल में चौहान समाज के नेताओं में बड़ा नाम हैं। वह योगी सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री भी रह चुके हैं। कुल मिलाकर यूपी की राजनीति में लोकसभा चुनाव नजदीक आते-आते समीकरण काफी बदलते नजर आ रहे हैं। बताते चलें कि विधायक दारा ने कुछ दिन पहले गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद...
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना का बड़ा बयान, बीजेपी के साथ आ रहे राजभर और जयंत चौधरी

कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना का बड़ा बयान, बीजेपी के साथ आ रहे राजभर और जयंत चौधरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : प्रयागराज में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि यूपी में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ओपी राजभर और जयंत चौधरी, दोनों ही बीजेपी के साथ आएंगे। बताते चलें कि राजभर और जयंत के बीजेपी के साथ आने को लेकर कयासबाजी का दौर पहले ही चल रहा है। अब योगी सरकार के प्रभावशाली मंत्री के इस बयान से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। प्रयागराज में बोले, योगी के कैबिनेट मंत्री खन्ना.. आज बुधवार को कैबिनेट मंत्री खन्ना प्रयागराज पहुंचे। वहां उन्होंने इसे लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विश्वास रखता है, भारतीय जनता पार्टी उनका स्वागत करेगी। कैबिनेट मंत्री खन्ना ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी एक बार फिर प्रचंड बहुमत से जीतेगी। उन्हों...
2024 में क्या फिर एक्टिव होगी बाबू सिंह कुशवाहा की पार्टी..?

2024 में क्या फिर एक्टिव होगी बाबू सिंह कुशवाहा की पार्टी..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में सभी दल अपनी-अपनी ताकत बढ़ाने में जुटे हैं। कुछ ऐसे छोटे राजनीतिक दल जातीय समीकरणों को लेकर अपनी जगह बनाने की जद्दोजहद में हैं। इनमें से एक बसपा सरकार में प्रभावशाली रहे पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह की जन अधिकार पार्टी भी है। बुंदेलखंड के मतदाताओं में गहरी पकड़ रखने वाले पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह के सामने आज सबसे बड़ी चुनौती अपनी पार्टी का वजूद बचाने की है। लगातार संघर्ष के बावजूद लोकसभा और विधानसभा में नहीं बुंदेली वोटरों पर गहरी पकड़ रखने के बावजूद कुशवाह की पार्टी आजतक लोकसभा या विधानसभा नहीं पहुंच पाई। 9 दिसंबर 2016 को गठित जन अधिकारी पार्टी की लड़ाई वक्त के साथ-साथ कमजोर पड़ती नजर आ रही है। ये भी पढ़ें : अखिलेश यादव और शिवपाल का राजभर और संजय निषाद पर बड़ा पलटवार, कहा-चुनाव आते ही सजाने लगते हैं दुकान 2022 के...
BJP4UP : क्या बांदा को मिलेगा दूसरा जिलाध्यक्ष!

BJP4UP : क्या बांदा को मिलेगा दूसरा जिलाध्यक्ष!

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में जिलास्तर पर बड़ा संगठनात्मक बदलाव करने वाली है। इसमें लगभग 40 जिलों में नए चेहरों को जिलाध्यक्ष कमान सौंपी जाएगी। पार्टी यह बदलाव ऐसे जिलों में करने वाली है जहां मौजूदा अध्यक्ष अपने संगठन में आपसी समन्वय नहीं बना सके हैं। या फिर जिला पंचायत और निकाय चुनावों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। इस मानक को देखें तो बुंदेलखंड के कई जिले भी इस दायरे में आ रहे हैं। इनमें बांदा भी शामिल है। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या बांदा को भी नया जिलाध्यक्ष मिलेगा.? जिले में संगठन की स्थिति बहुत अच्छी नहीं क्यों कि बांदा में बीजेपी संगठन की स्थिति कोई बड़ा चमत्कार करने वाली नहीं है। स्थानीय नेता खुद अपने मुंह मिया मिठ्ठू बनने में शर्म भले ही महसूस न करें, लेकिन सच्चाई यही है कि निकाय चुनाव की कमान संभालने के लिए खुद मुख्य...
अखिलेश यादव और शिवपाल का राजभर और संजय निषाद पर बड़ा पलटवार, कहा-चुनाव आते ही सजाने लगते हैं दुकान

अखिलेश यादव और शिवपाल का राजभर और संजय निषाद पर बड़ा पलटवार, कहा-चुनाव आते ही सजाने लगते हैं दुकान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, (ब्यूरो) लखनऊ : महाराष्ट्र की राजनीतिक में हुई बड़ी उथल-पुथल के बाद अब यूपी में भी पालिटिकल पार्टियों में जुबानी जंग तेज हो गई है। खासकर सत्ता और विपक्ष के बीच। योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद और सुभासपा मुखिया राजभर की ओर से एक दिन पहले दावा किया गया था कि सपा टूटने वाली है। अखिलेश यादव के कई विधायक उनके संपर्क में हैं। अब अखिलेश और शिवपाल ने बड़ा पलटवार किया है। अखिलेश बोले- ' जिनसे मिलते हो उनसे कह दो ले जाएं..' अब इसपर सपा की ओर से पहले अखिलेश यादव और फिर शिवपाल यादव ने बड़ा पलटवार किया है। अखिलेश यादव ने कहा है कि (ओपी राजभर) जिनसे मिलते हो, उनसे कह दो कि ले जाएं। दरअसल, राजभर ने कहा था कि सपा के काफी विधायक उनके संपर्क में हैं और सपा टूटने वाली है। इसी के जवाब में अखिलेश यादव ने पलटवार किया। शिवपाल ने कहा, तो राजभर विधायक भी नहीं बनेंगे उधर, शिवपाल यादव ने भ...
यूपी में अमित शाह का ऐलान : भाजपा-अपना दल और निषाद पार्टी मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

यूपी में अमित शाह का ऐलान : भाजपा-अपना दल और निषाद पार्टी मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती के मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश आए हुए हैं। गृहमंत्री शाह ने कहा कि यूपी में भाजपा, अपना दल (एस) और निषाद पार्टी मिलकर लोकसभा 2024 का चुनाव लड़ेंगी। यहां लखनऊ में रविवार को राजधानी के इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी समेत सभी दिग्गज नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। सोनेलाल पटेल की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे गृहमंत्री कार्यक्रम की अध्यक्षता खुद केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृहमंत्री शाह ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी में भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। शाह ने...
क्या संजय निषाद ने बढ़ा दी बीजेपी की टेंशन..?

क्या संजय निषाद ने बढ़ा दी बीजेपी की टेंशन..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो (लखनऊ) : पटना में विपक्षी पार्टियों की बैठक और तैयार हो रहे महागठबंधन को लेकर भारतीय जनता पार्टी पहले ही असहज है। ऐसे में 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी गठबंधन के लिए नए सहयोगियों की तलाश में जुटी है। इस सबके बीच एनडीए में सहयोगी निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने एक बड़ा बयान देकर भाजपा की टेंशन बढ़ाने का काम किया है। भाजपा के लिए क्यों अहम हैं संजय निषाद दरअसल, संजय निषाद को बीजेपी हल्के में नहीं ले सकती। इसकी वजह है कि संजय वही नेता हैं जिनके बेटे प्रवीण ने 2018 में गोरखपुर उप चुनाव में भाजपा को लोकसभा उप चुनाव में पटखनी दी थी। वो भी उस सीट पर जो सीएम योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई थी। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी समझ रही है कि निषाद समाज और सीटों पर उनकी गहरी पकड़ है। उनकी नाराजगी पार्टी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। यह ह...
पूर्वांचल के कद्दावर नेता हरिशंकर तिवारी का निधन, गोरखपुर में छाया मातम

पूर्वांचल के कद्दावर नेता हरिशंकर तिवारी का निधन, गोरखपुर में छाया मातम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : Harishankar Tiwari Passed Away उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता पंडित हरिशंकर तिवारी का आज मंगलवार शाम निधन हो गया। इससे उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके घर और गोरखपुर हाता पर समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई। बताते चलें कि लोकतांत्रिक कांग्रेस के संस्‍थापक और प्रदेश सरकार में कई बार कैबिनेट मंत्री रहे हरिशंकर तिवारी पूर्वांचल का बड़ा नाम था। पूर्वांचल का बड़ा नाम थे हरिशंकर तिवारी मंगलवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे उनके निधन की खबर आई। वह 85 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। गोरखपुर के धर्मशाला बाजार में तिवारी हाता में आज उन्‍होंने अंतिम सांसें लीं। गोरखपुर के बड़हलगंज के टांड़ा गांव में जन्‍मे हरिशंकर चिल्लूपार से छह बार विधायक चुने गए। कल्‍याण सिंह से लेकर मुलायम सिंह यादव की सरकारों में अलग-अलग व...
बांदा निकाय : CM Yogi के आने से हुई BJP की नैया पार, मंत्री-विधायक के क्षेत्रों में हार

बांदा निकाय : CM Yogi के आने से हुई BJP की नैया पार, मंत्री-विधायक के क्षेत्रों में हार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : बांदा में दो नगर पालिकाओं और 6 नगर पंचायतों में हुए निकाय चुनावों में 4 पर ही कमल खिल सका। इनमें सबसे ज्यादा चर्चित और कांटे के मुकाबला वाली बांदा नगर पालिका सीट रही। इस सीट पर सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे से बिल्कुल अंतिम समय में पार्टी की नैया पार लगी। स्थानीय वरिष्ठ नेताओं के लिए इस सीट को बचाना मुश्किल था। उनकी भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी। ऐसे में सीएम योगी संकटमोचन बनकर आए। ..तो हाथ से खिसक जाती बांदा नगर पालिका अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव से ठीक पहले बांदा का दौरा न करते तो सदर की नगर पालिका भी पार्टी के हाथ से खिसक जाती। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि आखिरी समय में सीएम का आना ही संजीवनी दे गया। वरना विपक्षी से टक्कर काफी कांटे की थी। हालांकि, सीएम योगी के आने से स्थानीय नेताओं के लिए खतरे की घंटी भी बज गई है। राज्य मंत्री के क्षे...
बांदा निकाय चुनाव : ‘कौन चलाएंगे पालिका’..?, ‘लड़ते ही रह जाएंगे ये..’, किनकी होती जमानत जब्त..’, मतदाताओं की चर्चा

बांदा निकाय चुनाव : ‘कौन चलाएंगे पालिका’..?, ‘लड़ते ही रह जाएंगे ये..’, किनकी होती जमानत जब्त..’, मतदाताओं की चर्चा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : बांदा नगर पालिका को लेकर सभी दलों के प्रत्याशियों के बीच चुनावी घमासान तेज हो चुका है। सब अपनी-अपनी ताकत झोंक रहे हैं। कुछ प्रत्याशी धन-बल के दम पर अपनी जीत के सपने संजोए हैं तो कुछ जातीय समीकरणों के आधार पर जीत सुनिश्चित करने में लगे हैं। सभी के साथ कुछ प्लस प्वाइंट हैं तो कुछ निगेटिव प्वाइंट भी हैं। वहीं दूसरी तरफ मतदाताओं के मन में कई तरह के सवाल चल रहे हैं। शहर के चौराहों और नुक्कड़ों पर मतदाताओं के बीच खूब चर्चाएं हो रही हैं। दरअसल, इन चर्चाओं के बीच से ही मतदाता के मन की बातें निकलकर सामने आती हैं। इन्हीं बातों पर मतदाता अपने प्रत्याशियों को परखता है। धन-बल वालों से दूरी बनाने के मूड में मतदाता अबकी बार मतदाताओं के बीच चर्चाएं भी बड़ी जबरदस्त हैं। एक पार्टी के प्रत्याशी को लेकर मतदाताओं का कहना है कि इन्हें जीता दिया तो पालिका दूसरे लोगों के हाथ में आ ...