Wednesday, May 15सही समय पर सच्ची खबर...

UP Politics : अखिलेश यादव खुद करेंगे कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, बांदा-फतेहपुर में प्रशिक्षण शिविर..

SP declared five district presidents, stamped names of these leaders in UP

मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : UP Politics लोकसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी पूरी तरह से तैयारियों में जुट गई है। लखीमपुर खीरी और सीतापुर के बाद अब समाजवादी पार्टी बांदा, फतेहपुर और फिरोजाबाद में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर लगाने जा रही है। बांदा में 16-17, फतेहपुर में 17-18 व फिरोजाबाद में 20-21 अगस्त को प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे।

अखिलेश यादव खुद हो रहे कार्यकर्ताओं से सीधे रूबरू

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद प्रशिक्षण शिविरों के जरिए अपने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने वाले हैं। बताते चलें कि यूपी में समाजवादी पार्टी का लोकसभा चुनाव में सबसे अच्छा प्रदर्शन वर्ष 2004 में रहा था। तब सपा ने सबसे ज्यादा कुल 35 सीटों पर जीत दर्ज कराई थी।

अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी समाजवादी पार्टी

अब सपा मुखिया अखिलेश यादव 2024 में पार्टी के शानदार प्रदर्शन के लिए तैयारियों में जुटे हैं। इसके लिए पार्टी अपने संगठन को पूरी तरह से मजबूत करने में जुटी है। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर लगा रही है। इसमें खुद अखिलेश यादव पहुंच रहे हैं। अखिलेश अपने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा रहे हैं।

लोकसभा में 2024 में था सपा का सबसे अच्छा प्रदर्शन

अबकी बार लोकसभा चुनाव के लिए सपा पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का नारा लेकर आई है। अब इसका महत्व भी सपा मुखिया कार्यकर्ताओं को बताएंगे। बताते हैं कि बांदा में होने वाले प्रशिक्षण शिविर के जरिए सपा पूरे बुंदेलखंड को केंद्रित करने वाली है। तैयारियों की जिम्मेदारी पूर्व एमएलसी सुनील सिंह साजन और उदयवीर सिंह को सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें : CM Yogi के हमशक्ल सपा प्रचारक सुरेश ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, अखिलेश यादव की अपील..

चल संन्यासी मंदिर में.., अखिलेश के तंज पर CM योगी का जवाब.., कहा- तुम्हारे पांव के नीचे जमीन नहीं..