Monday, May 20सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में दो सगी बहनों से गैंगरेप, एक के प्रेगनेंट होने पर खुलासा, पांच के खिलाफ FIR..

in Banda Gang rape of two real sisters, one revealed to be pregnant, FIR against 5

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में दो सगी बहनों से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पांच युवकों ने दोनों बहनों को साथ ले जाकर उनके साथ गैंगरेप किया। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब दोनों में बहनों में एक प्रेगनेंट हो गई। बेटी के गर्भवती होने पर मां को दोनों ने खुद के साथ हुई घटना की जानकारी दी। तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। पीड़ित बेटियों की मां

की तहरीर पर गांव के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पांचों को गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़िताओं का डाक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है।

बदौसा थाना क्षेत्र का सनसनीखेज मामला

जानकारी के अनुसार बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो सगी बहनों को गांव के पांच दबंग किस्म के युवक घर से उठा ले गए। बताते हैं कि पांचों बीती 20 जुलाई की रात पीड़िता के घर में घुसे और दोनों बहनों को छप्पर तोड़कर घर से दबोच ले गए।

ये भी पढ़ें : बांदा में गोली कांड, पूर्व ब्लाक प्रमुख को कार रुकवाकर मारी गोली, मेडिकल कालजे में भर्ती

बाद में पांचों ने उन्हें एक सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। मां की आंखें खुलीं तो दोनों बेटियां गायब मिलीं।

छप्पर तोड़कर उठा ले गए थे पांच युवक

काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला। मां को छप्पर टूटा मिला। बताते हैं कि अगले दिन शाम को दोनों बहनें बदहवास हालत में घर पहुंचीं। बड़ी बहन ने मां को बताया कि अनिल पुत्र नीलकंठ व पंचू पुत्र भवानीशंकर निवासी कुंजलपुरवा कई महीने से डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे।

ये भी पढ़ें : दुखद : बांदा में छत से गिरकर ज्योतिषाचार्य की पत्नी की मौत, परिवार में कोहराम

20 जुलाई को पंचू और सुरेश, बच्चा उर्फ लंगड़ा, रामजस निषाद निवासी कुंजलपुरवा छप्पर तोड़कर घर में घुस आए और दोनों बहनों को जबरन उठा ले गए।

पुलिस बोली, आरोपियों की तलाश जारी

सभी ने दोनों बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों को बदहवास हालत में छोड़ गए। पीड़िता की मां ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रभारी निरीक्षक बदौसा विजय कुमार कुशवाहा का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़िताओं का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है।

ये भी पढ़ें : UP : गर्ल्स हॉस्टल में बड़ा कांड, छात्राओं के अश्लील वीडियो-फोटोज सीनियर छात्र को भेज रही थी छात्रा, हड़कंप

UP : गर्ल्स हॉस्टल में बड़ा कांड, छात्राओं के अश्लील वीडियो-फोटोज सीनियर छात्र को भेज रही थी छात्रा, हड़कंप