Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में गोली कांड, पूर्व ब्लाक प्रमुख को कार रुकवाकर मारी गोली, मेडिकल कालजे में भर्ती

Shooting incident in Banda, former block chief was shot after stopping his car, admitted to medical college

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में पूर्व ब्लाक प्रमुख को कुछ लोगों ने कार रुकवाकर गोली मार दी। बताते हैं कि हमलावरों ने दो गोलियां मारी। घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत

खतरे से बाहर है। बताते हैं कि हमलावरों ने सीने में गोली मारी थी, लेकिन पूर्व ब्लाक प्रमुख के बचाव में हाथ मारने से गोली जांघ में जा धंसी। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पैलानी क्षेत्र में हुई वारदात से सनसनी

जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के बडा़ गांव के रहने वाले मिश्री लाल निषाद (40) पूर्व ब्लाक प्रमुख रहे हैं। वह शुक्रवार को फतेहपुर गए थे। वहां से रात करीब सवा 8 बजे लौट रहे थे।

ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में ट्रक की टक्कर से एक भाई की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

तभी गांव के पास तिराहे पर दो बाइक सवार लोगों ने उनकी कार को रोका। उनमें एक हेलमेट लगाए था। दूसरा गमछा बांधे था।

Shooting incident in Banda, former block chief was shot after stopping his car, admitted to medical college

पूर्व ब्लाक प्रमुख ने कार का शीशा नीचे किया तो दोनों उनसे बहसबाजी करने लगे। इसके बाद एक ने तमंचा निकालकर सीने पर सटाकर गोली चला दी।

घायल ने कहा दो गोली मारी, मेडिकल कालेज में भर्ती

पीड़ित ने हाथ मारा तो तमंचे की गोली नीचे ओर और उनकी जांघ में जा धंसी। पीड़िता और उनकी पत्नी मंजू देवी का कहना है कि उन्हें दो गोलियां मारी गई हैं। इसके बाद हमलावर वहां से भाग निकले हैं। घायल 2010 से 2015 तक सपा से क्षेत्र के ब्लाक प्रमुख रहे हैं। उन्होंने बताया कि पैसे के लेन-देन के विवाद में घटना हुई है। उधर, पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : बांदा में 18 साल की मोनी ने फांसी लगाई, संतोष को पुलिस ने बचाया..