Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में अखिलेश यादव, जबरदस्त स्वागत-कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी

Akhilesh Yadav in Banda, enthusiasm among party workers

समरनीति न्यूज, बांदा : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज बांदा पहुंचे। उनके साथ सपा के कद्दावर नेता शिवपाल यादव भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने स्थानीय नेताओं से मुलाकात की।

बड़ी संख्या में अखिलेश के स्वागत को पहुंचे सपाई

इस दौरान अखिलेश नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष मोहन साहू के घर भी पहुंचे। वहां उनके परिवार से हालचाल जाना। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष मदुसूदन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Akhilesh Yadav in Banda, enthusiasm among party workers

इसके अलावा अखिलेश यादव ने पूर्व राज्यसभा सदस्य विशंभर निषाद से भी उनके घर पर मुलाकात की। अखिलेश यादव का आज बांदा में काफी जोरदारी से स्वागत किया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह होर्डिंग्स से सड़कों को पाट दिया था।

ये भी पढ़ें : UP Politics : क्या बुंदेलखंड में सपा की गुटबाजी खत्म कर पाएंगे अखिलेश?

UP Politics : क्या बुंदेलखंड में सपा की गुटबाजी खत्म कर पाएंगे अखिलेश?