Wednesday, May 22सही समय पर सच्ची खबर...

बाबू सिंह कुशवाह ने कहा, दमदारी से लोकसभा चुनाव लड़ेगी उनकी पार्टी

Babu Singh Kushwaha said, his party will fight Lok Sabha elections strongly

समरनीति न्यूज, बांदा : बीते काफी समय से शांत चल रहे पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह ने गुरुवार को बांदा में ताल ठोककर कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी दमदारी से चुनाव लड़ेगी। जन अधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा ने

पार्टी के मंडलीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि वर्तमान सरकार की नाकामियों से आम जनता ऊबी हुई है। अब इस सरकार को उखाड़ फेकने का समय आ गया है। इसलिए सभी कार्यकर्ता अपनी कमर कस लें। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव और फिर विधानसभा चुनावों में भी उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी।

पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों का आह्वान

यह कार्यकर्ता सम्मेलन जिला परिषद स्थित एक मैरिज हाल में हुआ। इसमें कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सम्मेलन में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। पूर्व मंत्री कुशवाहा ने कहा कि मिशन 2024 की तैयारी में सभी को जुट जाने की जरूरत है। प्रदेश और केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की पहचान लूट-हत्या, बलात्कार और भ्रष्टाचार तंत्र के रूप में कायम हो चुकी है।

ये भी पढ़ें : PCS ज्योति मौर्या की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, नियुक्ति विभाग ने दिए जांच के आदेश, यह है पूरा मामला..

कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथस्तर तक समिति गठन करते हुए पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करते हुए नए सदस्य जोड़ने पर भी जोर दिया। कहा कि बसपा के उदय के समय हम सभी ने संघर्ष किया था। तभी प्रदेश की गद्दी तक पहुंचे थे। हालांकि, पार्टी सम्मेलन के बाद कुशवाह प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। इस दौरान वह मीडिया से बातचीत से बचते नजर आए। कार्यकर्ता सम्मेलन में शिवचरण सविता, ब्रजलाल खेंगर, गंगा प्रसाद सोनी, माता प्रसाद वाल्मीकि, प्रेमा कुशवाहा, रामलखन कुशवाहा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : UP Politics : अब्बास अंसारी NDA का हिस्सा नहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का बड़ा बयान.. 

Gyanvapi : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, एएसआई सर्वे को दी हरी झंडी