Thursday, May 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Jan Adhikar Party

बाबू सिंह कुशवाह ने कहा, दमदारी से लोकसभा चुनाव लड़ेगी उनकी पार्टी

बाबू सिंह कुशवाह ने कहा, दमदारी से लोकसभा चुनाव लड़ेगी उनकी पार्टी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते काफी समय से शांत चल रहे पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह ने गुरुवार को बांदा में ताल ठोककर कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी दमदारी से चुनाव लड़ेगी। जन अधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा ने पार्टी के मंडलीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि वर्तमान सरकार की नाकामियों से आम जनता ऊबी हुई है। अब इस सरकार को उखाड़ फेकने का समय आ गया है। इसलिए सभी कार्यकर्ता अपनी कमर कस लें। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव और फिर विधानसभा चुनावों में भी उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों का आह्वान यह कार्यकर्ता सम्मेलन जिला परिषद स्थित एक मैरिज हाल में हुआ। इसमें कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सम्मेलन में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। पूर्व मंत्री कुशवाहा ने कह...
UP Politics : बाबू सिंह कुशवाह की पार्टी क्यों सन्नाटे में..

UP Politics : बाबू सिंह कुशवाह की पार्टी क्यों सन्नाटे में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : लोकसभा चुनाव 2024 के नजदीक आते-आते उत्तर प्रदेश की राजनीतिक हलचल तेज हो चुकी है। लोकसभा चुनावों में अहम भूमिका निभाने को तैयार प्रदेश के छोटे दल सक्रिय हैं। वहीं बसपा सरकार में कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की पार्टी पूरी तरह सन्नाटे में है। लोकसभा चुनावों को लेकर कुशवाहा की जन अधिकार पार्टी का अगला कदम क्या होगा, राजनीति के पंडित भी नहीं समझ पा रहे हैं। खुद पूर्व मंत्री मीडिया से दूरी बनाकर चलते नजर आ रहे हैं। छोटे दलों के बीच कहीं नजर नहीं आ रही पूर्व मंत्री की पार्टी लोकसभा चुनावों में कुछ ही महीने शेष हैं। दिल्ली की सत्ता का रास्ता यूपी से होकर जाता है, यह बात सभी राजनीतिक दल अच्छी तरह समझते हैं। सबका फोकस यूपी पर है। छोटे राजनीतिक दलों की कीमत भी बढ़ गई है। ये भी पढ़ें : Lucknow : पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की ब...
2024 में क्या फिर एक्टिव होगी बाबू सिंह कुशवाहा की पार्टी..?

2024 में क्या फिर एक्टिव होगी बाबू सिंह कुशवाहा की पार्टी..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में सभी दल अपनी-अपनी ताकत बढ़ाने में जुटे हैं। कुछ ऐसे छोटे राजनीतिक दल जातीय समीकरणों को लेकर अपनी जगह बनाने की जद्दोजहद में हैं। इनमें से एक बसपा सरकार में प्रभावशाली रहे पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह की जन अधिकार पार्टी भी है। बुंदेलखंड के मतदाताओं में गहरी पकड़ रखने वाले पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह के सामने आज सबसे बड़ी चुनौती अपनी पार्टी का वजूद बचाने की है। लगातार संघर्ष के बावजूद लोकसभा और विधानसभा में नहीं बुंदेली वोटरों पर गहरी पकड़ रखने के बावजूद कुशवाह की पार्टी आजतक लोकसभा या विधानसभा नहीं पहुंच पाई। 9 दिसंबर 2016 को गठित जन अधिकारी पार्टी की लड़ाई वक्त के साथ-साथ कमजोर पड़ती नजर आ रही है। ये भी पढ़ें : अखिलेश यादव और शिवपाल का राजभर और संजय निषाद पर बड़ा पलटवार, कहा-चुनाव आते ही सजाने लगते हैं दुकान 2022 के...