Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: UP News

बांदा आर्य कन्या इंटर कालेज में स्वतंत्रता दिवस की धूम, छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम..

बांदा आर्य कन्या इंटर कालेज में स्वतंत्रता दिवस की धूम, छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 77वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्या और प्रबंधक ने किया ध्वजारोहण विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम गुप्ता और प्रबंधक शमीम बानो ने सम्मलित रूप से ध्वजारोहण किया। साथ ही महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर फूल चढ़ाए। इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्राओं की प्रस्तुति ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। स्वतंत्रता दिवस के इस कार्यक्रम के मौके पर भूतपूर्व प्रधानाचार्यों की भी उपस्थिति रही। इनमें श्रीमती मृदुला सिन्हा, भूतपूर्व प्रधानाचार्या श्रीमती उर्मिला देवी, सेवानिवृत शिक्षिका श्रीमती ज्योत्सना गुप्ता, श्रीमती विमला अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर गरिमा बढ़ाई। ये भी पढ़ें : Banda : धूमधाम से मना 77वां स्व...
बांदा में ग्राम प्रधान की मौत से शोक की लहर, यह वजह आई सामने

बांदा में ग्राम प्रधान की मौत से शोक की लहर, यह वजह आई सामने

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक युवा ग्राम प्रधान की मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार समेत गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताते हैं मौत की वजह बीमारी है। जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के केवटरा बदौली गांव के धरमपाल (36) ग्राम प्रधान थे। वह करीब सप्ताहभर पहले खेत से घर लौटते समय रास्ते में बीमार हो गए थे। कानपुर के बाद लखनऊ में चल रहा था इलाज परिवार के लोगों ने उन्हें बांदा जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया था। वहां हालत में सुधार न होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया था। फिर वहां से लखनऊ इलाज के लिए ले जाया गया। शनिवार को डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। परिजन धरमपाल को लेकर गांव लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पूर्व प्रधान ज्ञान सिंह ने दी है। ये भी पढ़ें : बांदा में दो सगी बहनों से गैंगरेप, एक के प्रेगनेंट होने पर खुलासा, पांच के खिलाफ FIR.. htt...
यूपी में भाजपा सांसद को दो साल की सजा, सांसदी पर लटकी तलवार

यूपी में भाजपा सांसद को दो साल की सजा, सांसदी पर लटकी तलवार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व वर्तमान में इटावा से भाजपा सांसद राम शंकर कठेरिया को बड़ा झटका लगा है। टोरंट अधिकारी से मारपीट एवं बलवा करने के मामले में विशेष मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए ने उनको दोषी पाते हुए दो साल की सजा सुनाई है। सांसद कठेरिया को 2 साल के कारावास के साथ जुर्माने की भी सजा हुई है। अब उनकी सांसदी पर भी तलवार लटक गई है। सांसदी जा सकती है। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार 16 नवंबर 2011 को दोपहर करीब सवा 12 बजे टोरंट पावर लिमिटेड आगरा के साकेत माल स्थित कार्यालय में मैनेजर भावेश रसिक लाल शाह से स्थानीय सांसद राम शंकर कठेरिया व उनके समर्थकों ने मारपीट की थी। ये भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत, सजा पर रोक  अधिकारी को काफी चोटें आई थीं। सुरक्षा निरीक्षक समेधी लाल ने हरीपर्वत थाने में सासंसद समेत अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। ...
यूपी में बेखौफ बदमाश : दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाशों ने महिला की गोली मारकर हत्या की, गहने भी लूटे

यूपी में बेखौफ बदमाश : दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाशों ने महिला की गोली मारकर हत्या की, गहने भी लूटे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में पुलिस के लगातार एनकाउंटर करने के बावजूद बदमाशों का दुस्साहस बढ़ा हुआ है। पश्चिमी यूपी के अमरोहा जिले के गजरौला में दिनदहाड़े एक विवाहिता की घर में घुसे बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार के लोगों का कहना है कि बदमाशों ने गहने भी लूटे हैं। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे व अन्य अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी में जुटी है। कस्बे के गंगानगर मोहल्ले में हुई घटना जानकारी के अनुसार गजरौला शहर के मोहल्ला गंगानगर में खल के कारोबारी नरेंद्र सिंह का घर है। वहां उनका बेटा अमित और बहू कोमल (30) रहते हैं। बताते हैं कि रविवार दोपहर में नरेंद्र अपनी दुकान पर थे, जबकि उनका बेटा अमित कहीं गया हुआ था। वहीं सास खाद गुजर चौराहे पर बने अपने दूसरे मकान पर थीं। वारदात के समय घर में अक...
बांदा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले-हम राष्ट्र के लिए लड़ रहे, वो कुर्सी के लिए

बांदा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले-हम राष्ट्र के लिए लड़ रहे, वो कुर्सी के लिए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भारतीय जनता पार्टी की लड़ाई राष्ट्र के लिए है, जबकि विपक्ष की सत्ता के लिए है। हम राष्ट्र के लिए लड़ रहे हैं, जबकि वे कुर्सी के लिए..। हमारी प्राथमिकता राष्ट्र है, उनकी प्राथमिकता सत्ता। ये बातें आज बांदा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहीं। वह जीआईसी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। डिप्टी सीएम श्री पाठक ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उनके निशाने पर समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी रही। उन्होंने कहा कि सपा ने जनाधार खो दिया है। अब उनके पास न कोई नीति है और न कोई स्टैंड। यूपी में 80 की 80 सीटें जीतेगी बीजेपी उन्होंने कहा कि उन लोगों ने (सपा सरकार) ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाईं थीं, सनातन धर्म को मानने वाला कोई भी व्यक्ति उनको माफ नहीं करेगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा यूपी में 80 की 80 सीटें जीतेगी। विपक्षी पार्टियों क...
बांदा निकाय रिजल्ट : 4 पर बीजेपी, दो पर सपा, 1-1 पर कांग्रेस-निर्दलीय जीते

बांदा निकाय रिजल्ट : 4 पर बीजेपी, दो पर सपा, 1-1 पर कांग्रेस-निर्दलीय जीते

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा नगर निकाय चुनाव के नतीजे आज आ गए। बांदा नगर पालिका में बीजेपी की मालती गुप्ता बासू ने अपनी जीत दर्ज कराई। वहीं अतर्रा और मटौंध और बिसंडा में भी बीजेपी ने बाजी मारी है। इस तरह चार सीटों पर बीजेपी जीती है। वहीं बांदा की बबेरू और नरैनी में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जीते हैं। तिंदवारी में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज कराई है। तिंदवारी में भाजपा हारी जिले की ओरन नगर पंचायत में कांग्रेस जीती है। सभी दलों के बीच कांटे की टक्कर हुई। जिले में आज चार जगहों पर मतगणना हुई। बांदा मंडी समिति के अलावा बबेरू, नरैनी, अतर्रा में मतगणना केंद्र बनाए गए थे। इस दौरान सभी जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त रही। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन मतगणना स्थल का दौरा करते रहे। ये भी पढ़ें : कर्नाटक में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस सरकार कांग्रेसियों में जश्न....
UPNews : आजम खान के करीबी रिटायर्ड CO आले हसन गिरफ्तार, ये हैं आरोप..

UPNews : आजम खान के करीबी रिटायर्ड CO आले हसन गिरफ्तार, ये हैं आरोप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सपा सरकार में मंत्री आजम खान के करीबी रहे रामपुर के पूर्व सीओ सिटी आले हसन खां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अजीमनगर पुलिस ने गिरफ्तारी की यह कार्रवाई की है। बताते चलें कि आले हसन आजम के साथ कई मुकदमों में नामजद आरोपी हैं। खास बात यह है कि आले हसन, पूर्व मंत्री आजम के इतने करीबी थे कि जब भी यूपी में सपा सरकार रही आले की तैनाती रामपुर में ही रही। किसानों को धमकाकर जबरन बैनामे कराने के आरोप इंस्पेक्टर रहते आले हसन को सिविल लाइंस का कोतवाल बनाया गया। फिर सीओ के तौर पर प्रोन्नति होने पर उन्हें सीओ सिटी बनाया गया। सेवानिवृत्ति होने पर आजम ने उन्हें अपनी जौहर यूनिवर्सिटी में सिक्योरिटी अफसर बनाया। ये भी पढ़ें : यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा : एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत, शादी में जा रहे थे सभी   आजम के खिलाफ वर्ष 2019 में अजीमनगर थाने में आलियागंज गांव...
यूपी निकाय चुनाव : बसपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज, यह है पूरा मामला…

यूपी निकाय चुनाव : बसपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज, यह है पूरा मामला…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबा : वोटरों को लुभाने के लिए बसपा प्रत्याशी ने आचार संहिता का उल्लंघन कर दिया। मामला में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बसपा प्रत्याशी महोबा नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने मस्जिद निर्माण के लिए 51 हजार रुपए देने का ऐलान किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने दर्ज कराया मुकदमा सेक्टर मजिस्ट्रेट ने शहर कोतवाली में बसपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मस्जिद के पेश इमाम माइक से बसपा प्रत्याशी द्वारा 51 हजार रुपए देने की बात बता रहे हैं। वहीं पालिका के निर्दलीय प्रत्याशी मो. यासीन की ओर से भी आरोप लगाया गया है। बताते हैं कि प्रत्याशी ने वोटरों को लुभाने के लिए 51 हजार रुपए दिए हैं। कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच हो ...
UP : दो प्रेमियों संग रंगरेलियां मना रही थी बहू, सास ने कमरे में ताला डालकर पुलिस बुलाई..

UP : दो प्रेमियों संग रंगरेलियां मना रही थी बहू, सास ने कमरे में ताला डालकर पुलिस बुलाई..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक बहू अपने दो प्रेमियों के साथ कमरे में रंगरेलियां मना रही थी। इसकी भनक उसकी सास को लग गई। सास ने बहू को प्रेमियों के साथ कमरे में बंद कर बाहर से ताला डाल दिया। बाद में पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया। महिला के साथ पकड़े गए दोनों युवक उसके मायके के रहने वाले हैं। महिला का पति सऊदी अरब में रहकर रोजगार कर रहा है। सऊदी अरब में काम करता है महिला का पति घटना महराजगंज जिले में निचलौल थाना क्षेत्र की है। वहां एक गांव में एक महिला अपने दो प्रेमियों संग घर के एक कमरे में रंगरेलियां मना रही थी। महिला की सास ने शक होने पर जाकर देखा। कमरे का नजारा देख सास के पैरों तले जमीन खिसक गई। सास ने बहू को उसके दो आशिकों के साथ आपत्तिनजक हालत में देखकर बाहर से कमरा बंद कर दिया। इसके बाद बाहर से ताला लगा दिया। पु...
मायावती बोलीं- माफिया अतीक के परिवार को अब टिकट नहीं

मायावती बोलीं- माफिया अतीक के परिवार को अब टिकट नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव को लेकर बसपा भी एक्टिव मोड पर नजर आ रही है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज लखनऊ में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि बसपा माफिया अतीक अहमद के परिवार में किसी को टिकट नहीं देंगी। मायावती ने निकाय चुनाव की घोषणा का स्वागत किया। ईवीएस से चुनाव न कराने की अपील भी साथ ही सरकार व संबंधित अधिकारियों से अपील है कि यह चुनाव ईवीएम से न कराकर बैलट से कराया जाएं। कहा कि बसपा इन चुनावों को पूरी दमदारी के साथ लड़ेगी। ये भी पढ़ें : यूपी निकाय : आपके जिले में कब होगा मतदान, यहां पढ़िए पूरी लिस्ट.. बताते चलें कि बीते दिनों यह मैसेज तेजी से वायरल हुआ था कि बसपा माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइंस्ता को टिकट देने जा रही है। आज मायावती ने साफ किया है कि अतीक अहमद के परिजनों को टिकट नहीं दिया जाएगा। कुछ दिनों से थी इस बात की काफी चर्चा मायावती ने कहा कि प्रय...