Friday, May 17सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में ग्राम प्रधान की मौत से शोक की लहर, यह वजह आई सामने

Wave of mourning due to death of village head in Banda, this reason came to fore

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक युवा ग्राम प्रधान की मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार समेत गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताते हैं मौत की वजह बीमारी है। जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के

केवटरा बदौली गांव के धरमपाल (36) ग्राम प्रधान थे। वह करीब सप्ताहभर पहले खेत से घर लौटते समय रास्ते में बीमार हो गए थे।

कानपुर के बाद लखनऊ में चल रहा था इलाज

परिवार के लोगों ने उन्हें बांदा जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया था। वहां हालत में सुधार न होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया था। फिर वहां से लखनऊ इलाज के लिए ले जाया गया। शनिवार को डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। परिजन धरमपाल को लेकर गांव लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पूर्व प्रधान ज्ञान सिंह ने दी है।

ये भी पढ़ें : बांदा में दो सगी बहनों से गैंगरेप, एक के प्रेगनेंट होने पर खुलासा, पांच के खिलाफ FIR..

बांदा में दो सगी बहनों से गैंगरेप, एक के प्रेगनेंट होने पर खुलासा, पांच के खिलाफ FIR..