Monday, May 6सही समय पर सच्ची खबर...

UP : दो प्रेमियों संग रंगरेलियां मना रही थी बहू, सास ने कमरे में ताला डालकर पुलिस बुलाई..

UP : Daughter-in-law was partying with two lovers, mother-in-law locked the room and called police

समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक बहू अपने दो प्रेमियों के साथ कमरे में रंगरेलियां मना रही थी। इसकी भनक उसकी सास को लग गई। सास ने बहू को प्रेमियों के साथ कमरे में बंद कर बाहर से ताला डाल दिया। बाद में पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया। महिला के साथ पकड़े गए दोनों युवक उसके मायके के रहने वाले हैं। महिला का पति सऊदी अरब में रहकर रोजगार कर रहा है।

सऊदी अरब में काम करता है महिला का पति

घटना महराजगंज जिले में निचलौल थाना क्षेत्र की है। वहां एक गांव में एक महिला अपने दो प्रेमियों संग घर के एक कमरे में रंगरेलियां मना रही थी। महिला की सास ने शक होने पर जाकर देखा। कमरे का नजारा देख सास के पैरों तले जमीन खिसक गई। सास ने बहू को उसके दो आशिकों के साथ आपत्तिनजक हालत में देखकर बाहर से कमरा बंद कर दिया। इसके बाद बाहर से ताला लगा दिया।

पुलिस बोली, महिला के मायके के हैं दोनों युवक

सास ने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को थाने ले गई। महिला के साथ पकड़े गए दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस ने 151 की कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि पति के सऊदी अरब जाने के बाद महिला का मायके जाना बढ़ गया। वहां दो युवकों से उसके प्रेम संबंध हो गए। अब दोनों मायके आने लगे। उधर, निचलौल थाने के इंस्पेक्टर आनंद गुप्ता का कहना है कि मामला जानकारी में आया था। महिला के साथ पकड़े गए युवक उसके मायके के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें : आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई लड़की ने दी जान-बेटों ने मां पर कुल्हाड़ी से किया हमला, पढ़िए खबरें..