Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई लड़की ने दी जान-बेटों ने मां पर कुल्हाड़ी से किया हमला, पढ़िए खबरें..

Girl found in objectionable condition with young man in Banda dies, sons attack mother

समरनीति न्यूज, बांदा : एक महिला ने अपनी बेटी को पड़ोसी युवक के साथ आपत्तिजनक हाल में देख लिया। दोनों को पक़ड़कर मां ने डांटा और बेटी के एक थप्प़ड़ भी मार दिया। शोर-शराबे पर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। चर्चा है कि आत्मग्लानि के चलते बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने देखा तो बेटी का शव फांसी पर लटकता मिला। उधर, एक अन्य घटना में नशेबाज बेटों ने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दोनों आरोपी बेटे फरार हैं। परिजनों का कहना है कि पुलिस को सूचना दी जा चुकी है।

पुलिस ने शव कब्जे में लिया

जानकारी के अनुसार नरैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 साल की लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी। मां ने बेटी के शव को देखा को शोर मचाया। परिवार के बाकी लोग भी वहां पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, लड़की के पिता का कहना है कि बेटी को मां ने पड़ोसी युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।

मौके से भाग निकला युवक

इसके बाद दो थप्पड़ मार दिए। युवक की भी पिटाई थी। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में युवक भाग गया। कहा जा रहा है कि आत्मग्लानि के चलते लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। फिर भी मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

नशेबाज बेटों का मां पर हमला

उधर, एक अन्य घटना में दो शराबी बेटों ने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने महिला को बचाया। घायल हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि चित्रकूट के कर्वी के रहने वाले शारदा प्रसाद की पत्नी शिवकली (45) अपने मायके बांदा के गांव टीकापुरवा (कमासिन) में रहती हैं। दोपहर में नशे में धुत होकर उसके दो बेटे आए गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। बाद में कुल्हाड़ी मारकर मां की हत्या करने लगे। पड़ोसियों ने वहां पहुंचकर वृद्धा को बचाया। घायल महिला का इलाज चल रहा है। पीड़ित महिला ने बताया कि पुलिस को जानकारी दे दी गई है।

ये भी पढ़ें : मौसम विभाग ने बांदा में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी दी, डीएम ने किया अलर्ट  

ये भी पढ़ें : बांदा में दरिंदे ने 11 साल के बच्चे को ऐसे बनाया शिकार, अब तोड़ेगा जेल की रोटियां