आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई लड़की ने दी जान-बेटों ने मां पर कुल्हाड़ी से किया हमला, पढ़िए खबरें..
समरनीति न्यूज, बांदा : एक महिला ने अपनी बेटी को पड़ोसी युवक के साथ आपत्तिजनक हाल में देख लिया। दोनों को पक़ड़कर मां ने डांटा और बेटी के एक थप्प़ड़ भी मार दिया। शोर-शराबे पर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। चर्चा है कि आत्मग्लानि के चलते बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने देखा तो बेटी का शव फांसी पर लटकता मिला। उधर, एक अन्य घटना में नशेबाज बेटों ने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दोनों आरोपी बेटे फरार हैं। परिजनों का कहना है कि पुलिस को सूचना दी जा चुकी है।
पुलिस ने शव कब्जे में लिया
जानकारी के अनुसार नरैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 साल की लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी। मां ने बेटी के शव को देखा को शोर मचाया। परिवार के बाकी लोग भी वहां पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट...