UP : दो प्रेमियों संग रंगरेलियां मना रही थी बहू, सास ने कमरे में ताला डालकर पुलिस बुलाई..
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक बहू अपने दो प्रेमियों के साथ कमरे में रंगरेलियां मना रही थी। इसकी भनक उसकी सास को लग गई। सास ने बहू को प्रेमियों के साथ कमरे में बंद कर बाहर से ताला डाल दिया। बाद में पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया। महिला के साथ पकड़े गए दोनों युवक उसके मायके के रहने वाले हैं। महिला का पति सऊदी अरब में रहकर रोजगार कर रहा है।
सऊदी अरब में काम करता है महिला का पति
घटना महराजगंज जिले में निचलौल थाना क्षेत्र की है। वहां एक गांव में एक महिला अपने दो प्रेमियों संग घर के एक कमरे में रंगरेलियां मना रही थी। महिला की सास ने शक होने पर जाकर देखा। कमरे का नजारा देख सास के पैरों तले जमीन खिसक गई। सास ने बहू को उसके दो आशिकों के साथ आपत्तिनजक हालत में देखकर बाहर से कमरा बंद कर दिया। इसके बाद बाहर से ताला लगा दिया।
पु...