Saturday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: trending

पीएम मोदी ने गोरखपुर को दी रफ्तार, वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी

पीएम मोदी ने गोरखपुर को दी रफ्तार, वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार दोपहर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया। इस मौके पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहे। पीएम ने गोरखपुर से वाया अयोध्या, लखनऊ तक चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई। पुनर्विकास परियोजना का शिलान्यास भी इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प वाली पुनर्विकास परियोजना का शिलान्यास भी किया। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर एक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती) वंदे भारत एक्सप्रेस भी शुभारंभ किया। दरअसल, पीएम मोदी आज गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। प्रधानमंत्री स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत की एक बोगी में भी पहुंचे। वहां पहले से बैठ...
इस नासमझी को क्या कहें ! पति-पत्नी की खाने से शुरू बात-जहर पर खत्म, पढ़िए चौंकाने वाली खबर..

इस नासमझी को क्या कहें ! पति-पत्नी की खाने से शुरू बात-जहर पर खत्म, पढ़िए चौंकाने वाली खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शादी के सिर्फ डेढ़ महीने बाद ही पति-पत्नी ने जहर खा लिया। दोनों की इस हरकत से पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन उनको उठाकर अस्पताल ले गए। वहां से दोनों को रेफर कर दिया गया। हालांकि, दोनों की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन दोनों की हरकत से परिवार के लोग भी समाज के सामने शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं। दोनों का बांदा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिवार के लोग भी घटना से हैरान जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव के रहने वाले निजामुद्दीन (26) और उनकी पत्नी रिजवाना (22) ने मंगलवार दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया था। उनकी हालत बिगड़ने पर घरवालों को इसकी जानकारी हुई। आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ये भी पढ़ें : गेटमैन ने मचाया शोर, लेकिन वो रुका नहीं और फिर ट्रेन के आगे.. ब...
UP : 10 साल के बच्चे ने की हत्या, गाली देने पर 4 साल के बच्चे का मर्डर

UP : 10 साल के बच्चे ने की हत्या, गाली देने पर 4 साल के बच्चे का मर्डर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में हत्या का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक 10 साल के बच्चे ने गाली देने पर 4 साल के बच्चे की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बच्चे को पकड़ लिया। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा। फिर बाद में उसने गुनाह कबूल लिया। आरोपी बच्चे ने कहा कि वह (मृतक बच्चा) काफी दिनों से उसे गालियां दिया करता था। इसी वजह से उसने उसे मार डाला। बाद में पुलिस आरोपी बच्चे को सिविल लाइन थाने ले गई। इकलौते बेटे की पढ़ाई को रहने आए थे परिजन बताया जाता है कि मूलरूप से मुरादाबाद सिसऊआ के रहने वाले योगेंद्र यादव रामपुर में मोबाइल टावर में टेक्नीशियन हैं। वह अपने इकलौते बेटे की पढ़ाई के लिए प्रेम पटवारी वाली गली में किराय पर रहने लगे। ये भी पढ़ें : विधायक का अनोखा प्रदर्शन : कार के ऊपर नाव रखी, फिर हाथ में पतवार ले...
यूपी में 11 जेल अधीक्षकों के तबादले, मेरठ-अयोध्या-बरेली और खीरी में बदलाव

यूपी में 11 जेल अधीक्षकों के तबादले, मेरठ-अयोध्या-बरेली और खीरी में बदलाव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
  समरनीति न्यूज, लखनऊ : शासन ने यूपी में कुल 11 जेल अधीक्षकों के तबादले किए हैं। इनमें मेरठ, आगरा, आयोध्या और खीरी के जेल अधीक्षक बदले गए हैं। आगरा जिला कारागार के अधीक्षक प्रेमचन्द्र सलोनिया को लखीमपुर खीरी भेजा गया है। कारागार मुख्यालय से संबद्ध जेल अधीक्षक विनोद कुमार को बरेली जेल का वरिष्ठ अधीक्षक नियुक्त किया गया है। हरिओम शर्मा आगरा के जेल अधीक्षक बने गोरखपुर जेल अधीक्षक ओम प्रकाश कटियार को आगरा कारागार में तैनात किया गया है। इसी तरह गाजीपुर जिला जेल में तैनात अधीक्षक हरिओम शर्मा को आगरा जिला जेल का अधीक्षक नियुक्त किया गया है। ये भी पढ़ें : आदिपुरुष पर हाईकोर्ट ने कहा, रामायण-कुरान जैसे धार्मिक ग्रंथों को तो बख्श दीजिए, निर्माता को कड़ी फटकार बाराबंकी जेल के अधीक्षक पीपी सिंह को मुरादाबाद जेल अधीक्षक बनाया गया है। इसी तरह हरदोई जेल में तैनात अधीक्षक उदय प्रताप मि...
यूपी में बेखौफ बदमाश : दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाशों ने महिला की गोली मारकर हत्या की, गहने भी लूटे

यूपी में बेखौफ बदमाश : दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाशों ने महिला की गोली मारकर हत्या की, गहने भी लूटे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में पुलिस के लगातार एनकाउंटर करने के बावजूद बदमाशों का दुस्साहस बढ़ा हुआ है। पश्चिमी यूपी के अमरोहा जिले के गजरौला में दिनदहाड़े एक विवाहिता की घर में घुसे बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार के लोगों का कहना है कि बदमाशों ने गहने भी लूटे हैं। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे व अन्य अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी में जुटी है। कस्बे के गंगानगर मोहल्ले में हुई घटना जानकारी के अनुसार गजरौला शहर के मोहल्ला गंगानगर में खल के कारोबारी नरेंद्र सिंह का घर है। वहां उनका बेटा अमित और बहू कोमल (30) रहते हैं। बताते हैं कि रविवार दोपहर में नरेंद्र अपनी दुकान पर थे, जबकि उनका बेटा अमित कहीं गया हुआ था। वहीं सास खाद गुजर चौराहे पर बने अपने दूसरे मकान पर थीं। वारदात के समय घर में अक...
UP : आईपीएस मणिलाल पाटीदार बर्खास्त

UP : आईपीएस मणिलाल पाटीदार बर्खास्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : बुंदेलखंड के महोबा में खनन कारोबारी की मौत के मामले में आरोपी आईपीएस मणिलाल पाटीदार को केंद्र सरकार ने बर्खास्त कर दिया है। पाटीदार इस समय जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ महोबा के एसपी रहते हुए खनन कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाये थे। महोबा के कारोबारी की मौत के मामले में आरोपी इसका वीडियो सोशल मीडिया पर 7 सितंबर 2020 को वायरल भी हुआ था। इसके दो दिन बाद ही इंद्रकांत त्रिपाठी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पाटीदार समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले को गंभीरता से लिया था। साथ ही मामले की विस्तृत जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। पाटीदार ने15 अक्टूबर 2022 को किया था सरेंडर अब 2014 बैच के आईपीएस मणिलाल पाटीदार को बर्खास्त कर दिया गया है। एसआई...
बिजनौर : सिपाहियों को भारी पड़ा अधिकारियों के नाम पर फ्री-फंड का खाना, SP ने..

बिजनौर : सिपाहियों को भारी पड़ा अधिकारियों के नाम पर फ्री-फंड का खाना, SP ने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बिजनौर में अधिकारियों के नाम पर होटल से फ्री का खाना लेकर मौज लेना सिपाहियों को भारी पड़ा। पांचों की पोल खुल गई। पांचों लाइन हाजिर हो गए हैं। इन पांचों सिपाहियों पर एसपी ने कार्रवाई का डंडा चलाते हुए जांच भी शुरू करा दी है। बिजनौर एसपी ने शिकायत पर पांचों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। उनके खिलाफ सीओ को जांच सौंपी है। मामला जिले के नूरपुर थाने से संबंधित है। पांचों सिपाही लाइन हाजिर, सीओ को जांच जानकारी के अनुसार पांच सिपाही इंडियन होटल के मालिक को धमकाकर अधिकारियों के नाम पर फ्री में खाना पैक कराकर ले जाते थे। बताते हैं कि ये सिपाही कभी सीओ तो कभी दूसरे अधिकारियों का नाम लेते थे। होटल मालिक ने तंग आकर इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन से कर दी। एसपी ने जानकारी लेने के बाद दोषी पांचों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। पांचों सिपाहियों के नाम अमित, कपिल तेवति...
यूपी के 39 जिला सहकारी बैंकों में चुनाव जारी

यूपी के 39 जिला सहकारी बैंकों में चुनाव जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आज 39 जिलों में सहकारी बैंकों में चुनाव जारी हैं। बीजेपी ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के लिए अधिकांश जिलों में अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। बताते चलें कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव निदेशक मंडल के सदस्य कर रहे हैं। आज जिन जिलों में चुनाव है उनमें बांदा, महोबा, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, आगरा, मैनपुरी में आज चुनाव है। इन जिलों में चल रहे चुनाव इसी तरह मथुरा, बदायूं, बरेली, पीलीभीत में चुनाव, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, हमीरपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, कानपुर नगर, इलाहाबाद, कौशांबी, सुल्तानपुर, अमेठी, मिर्जापुर, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, कुशीनगर में भी आज चुनाव हैं। बताते चलें कि लखनऊ से बीजेपी ने लखनऊ से वीरेंद्र प्रताप सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। ये भ...
आदिपुरुष फिल्म पर नेपाल में रोक, भारत में बवाल

आदिपुरुष फिल्म पर नेपाल में रोक, भारत में बवाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : विवादित हुई फिल्म 'आदिपुरुष' में 'आपत्तिजनक' शब्दों और सीता के चित्रण को लेकर नेपाल में रोक लगा दी गई है। इतना ही नहीं नेपाल की राजधानी काठमांडू में सभी हिंदी फिल्मों के प्रदर्शन को रोक दिया गया है। काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह ने कहा है कि काठमांडू महानगरीय क्षेत्र (केएमसी) में सभी हिंदी फिल्मों पर प्रतिबंध लगाए जाने संबंधी फैसले का बचाव किया। करणी सेना ने कहा कलाकारों को मारेंगे चांटा उन्होंने मीडिया से कहा कि आदिपुरुष' फिल्म से एक संवाद को हटाए बिना इसका प्रदर्शन नहीं किया जा सकता। शाह ने फेसबुक पोस्ट में कहा है कि सोमवार 19 जून से काठमांडू महानगरीय क्षेत्र में सभी हिंदी फिल्मों के प्रदर्शन पर रोक लगाई जा रही है। इसकी वजह फिल्म आदिपुरुष के संवाद में आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल है। भारत में भी इस फिल्म को लेकर जमकर बवाल चल रहा है। फिल्म की जमकर आलोचना हो...
लखनऊ में रिटायर्ड IPS ने खुद को गोली मारी, सुसाइड नोट में..

लखनऊ में रिटायर्ड IPS ने खुद को गोली मारी, सुसाइड नोट में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी डीके शर्मा ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली है। उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी है। मौके पर पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में हुई इस घटना के बाद पुलिस मौके पर छानबीन में जुटी है। यह घटना गोमतीनगर के विकास खंड इलाके की है। मौके पर पुलिस को मिला सुसाइड नोट जानकारी के अनुसार 73 साल के सेवानिवृत आईपीएस अधिकारी डीके शर्मा अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ गोमतीनगर के विकासखंड में रहते थे। वह कुछ महीने से बीमार चल रहे थे। इलाज की वजह से डिप्रेशन में भी थे। ये भी पढ़ें : कानपुर में 15 साल के लड़के की सिर में गोली मारकर हत्या आज उन्होंने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर को कनपटी पर सटाकर खुद को गोली मार ली। उन्होंने एक सुसाइड नोट मौके पर छोड़ा है। इसमें डिप्रेशन को आत्महत्या की वजह बताया है। घटना से परिवार म...