समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में हत्या का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक 10 साल के बच्चे ने गाली देने पर 4 साल के बच्चे की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बच्चे को पकड़ लिया। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा। फिर बाद में उसने गुनाह कबूल लिया। आरोपी बच्चे ने कहा कि वह (मृतक बच्चा) काफी दिनों से उसे गालियां दिया करता था। इसी वजह से उसने उसे मार डाला। बाद में पुलिस आरोपी बच्चे को सिविल लाइन थाने ले गई।
इकलौते बेटे की पढ़ाई को रहने आए थे परिजन
बताया जाता है कि मूलरूप से मुरादाबाद सिसऊआ के रहने वाले योगेंद्र यादव रामपुर में मोबाइल टावर में टेक्नीशियन हैं। वह अपने इकलौते बेटे की पढ़ाई के लिए प्रेम पटवारी वाली गली में किराय पर रहने लगे।
ये भी पढ़ें : विधायक का अनोखा प्रदर्शन : कार के ऊपर नाव रखी, फिर हाथ में पतवार लेकर निकाला काफिला, चालान..
यहां उनको दो महीने हुए हैं। पिता का आज जन्मदिन था तो इसलिए बेटा युग दुकान से चाकलेट लेने निकला था। रास्ते में उसे 10 साल का बच्चा मिला गया। फिर उसके साथ खेलने चला गया। दोपहर 12 बजे के आसपास दोनों में मारपीट हुई।
महिला सिपाही को देखकर दी गलत जानकारी
तभी बड़े बालक ने 4 साल के युग पर ईंट से कई बार वार किया। बालक युग गिर कया तो वह घबराकर घर की ओर भागने लगा। तभी उसे रास्ते में एक महिला कास्टेबल आती दिखाई दी तो उसे बताया कि एक बच्चा मैदान में पड़ा है। कांस्टेबल ने सिविल लाइन थाने के इंस्पेक्टर शरद पंवार को काल की। मौके पर तुरंत ही पुलिस पहुंच गई। बच्चे को हिरासत में ले लिया गया है। उधर, रामपुर एएसपी डा. संसार सिंह का कहना है कि मौके पर मिले बालक ने ही बच्चे की ईंट मारकर हत्या कर दी है। उसने अपना जुर्म भी कबूल किया है।
ये भी पढ़ें : Kanpur : दरोगा की करतूत, लड़की से बोला- घर आ जाओ-अकेला हूं, खा नहीं जाऊंगा.., चैट वायरल-सस्पेंड