Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Samarneeti news

रिश्तों का एक और कत्ल, अब मामा की हत्या में भांजा गिरफ्तार- वजह वही..

रिश्तों का एक और कत्ल, अब मामा की हत्या में भांजा गिरफ्तार- वजह वही..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में कल खबर सामने आई थी कि महोखर में बेटे ने दो साथियों के साथ मिलकर बाप की हत्या कर डाली। जमीनी लालच में इस घिनौनी घटना को अंजाम देने वाले नशेबाज बेटे को पुलिस ने उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। लोग इस घटना को भूले भी नहीं थे कि आज पुलिस ने एक और खुलासा किया। मटौंध में हुए भवानीदीन हत्याकांड का खुलासा मटौंध क्षेत्र के मोहनपुरवा गांव में एक 70 साल के वृद्ध भवानीदीन की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। उनका शव शुक्रवार सुबह घर में पड़ा मिला था। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मौके पर पहुंचकर खुद स्थिति का जायजा लिया था। ये भी पढ़ें : बांदा में ‘एक टेंडर’ बार-बार हो रहा कैंसल, जिला पंचायत पर उठ रहे सवाल साथ ही हत्याकांड के खुलासे के लिए अधीनस्थों को सख्त निर्देश दिए थे। आज पुलिस ने इसका खुलासा किया। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा का कहना...
बाथरूम में पति-पत्नी की गैस गीजर से मौत, वेंटिलेशन न होने से हादसा

बाथरूम में पति-पत्नी की गैस गीजर से मौत, वेंटिलेशन न होने से हादसा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कभी-कभी छोटी अनदेखियां कभी न भूल पाने वाले दर्द दे जाती हैं। गाजियाबाद के मुरादनगर में भी कुछ ऐसा ही हुआ। मेन रोड स्थित अग्रसेन मार्केट में बाथरूम में नहाते वक्त पति पत्नी की गैस गीजर के कारण मौत हो गई। बाथरूम का दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला गया। शवों को पोस्मार्टम के लिए भेजा गया है। दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि बाथरूम में क्रास वेंटिलेशन नहीं था और गैस गीजर के कारण आक्सीजन की कमी हो गई। माना जा रहा है कि इसी वजह से दोनों की मौत हुई है। दरवाजा तोड़कर निकाले गए बाहर जानकारी के अनुसार अग्रसेन मार्केट में दीपक गोयल अपनी पत्नी शिल्पी और दो बच्चों संग रहते थे। बताते हैं कि पति-पत्नी होली खेलने के बाद बुधवार शाम करीब चार बजे बाथरूम में नहाने गए। करीब 1 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी बाहर नहीं निकले तो बच्चों ने आवाज लगानी शुरू की। बच्...
यूपी : SP सुधा सिंह समेत 3 IPS अफसरों के तबादले, 3 सीओ को भी मिली तैनाती

यूपी : SP सुधा सिंह समेत 3 IPS अफसरों के तबादले, 3 सीओ को भी मिली तैनाती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज यूपी सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें महोबा में कार्यवाहक के रूप में तैनात हुईं एसपी अपर्णा गुप्ता को अब वहीं पर स्थायी कर दिया गया है। इसी तरह महोबा की एसपी सुधा सिंह को गाजियाबाद स्थित पीएएसी की 47वीं वाहिनी में सेनानायक बना दिया गया है। कल्पना सक्सेना मुरादाबाद पीटीसी महोबा की एसपी रहीं सुधा सिंह के पति बिजनौर के एसपी दिनेश सिंह की बीते दिनों तबियत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद उनको दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुधा सिंह के छुट्टी पर जाने के कारण उनकी जगह पर अपर्णा गुप्ता को महोबा का कार्यवाहक एसपी बनाकर भेजा गया था। ये भी पढ़ें : UP : SP दिनेश सिंह को ब्रेन हेमरेज, IPS प्रभाकर चौधकी बिजनौर भेजे गए   इसी तरह 47वीं वाहिनी में सेनानायक रहीं कल्पना सक्सेना को अब पीटीसी मुरादाबाद का सेनानायक बना दिया गया है। तीन डिप्...
‘यूपी में का बा’ की गायिका नेहा को नोटिस, अखिलेश यादव ने सरकार को कविता लिखकर घेरा

‘यूपी में का बा’ की गायिका नेहा को नोटिस, अखिलेश यादव ने सरकार को कविता लिखकर घेरा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कानपुर (Kanpur) में मां-बेटी के जिंदा जलने की घटना के बाद 'यूपी में का बा' (UP mein Ka Ba) गाने वाली बिहार की गायिका नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathor) को पुलिस ने नोटिस दिया है। नेहा को कानपुर देहात की अकबरपुर पुलिस ने मंगलवार रात उनके दिल्ली स्थित घर पर 160 सीआरपीसी का नोटिस दिया है। उधर, इसकी जानकारी पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट पर कविता लिखते हुए यूपी सरकार पर तंज कसते हुए घेरने का प्रयास किया। https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1628238962539233281 यह थी पूरी घटना आपको बताते चलें कि कानपुर देहात के मड़ौली गांव में मां-बेटी के जिंदा जलने की घटना हुई थी। इसके बाद नेहा सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल, फेसबुक व यूटूब चैनल से यूपी में का बा समेत कई गाने पोस्ट करते हुए सरकार पर तंज कसे थे। मामले में सीओ अकबरपुर प्रभात कुमार का कहना है कि...
बांदा में BJP नेता की सड़क हादसे में मौत, ट्रक की टक्कर से हादसा

बांदा में BJP नेता की सड़क हादसे में मौत, ट्रक की टक्कर से हादसा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में ट्रक से कुचलकर बीजेपी नेता की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार अरबई गांव के रहने वाले उमेश मिश्रा (40) भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व पदाधिकारी व सांसद के पूर्व प्रतिनिधि रह चुके हैं। सोमवार शाम वह किसी कार्य से बांदा शहर आए थे। देर रात ट्रक की टपेट में आकर हुआ एक्सीडेंट देर रात वापस लौटते समय देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोरे गोशाला के पास सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। बताते हैं कि ट्रक का पिछला पहिये से बुरी तरह कुचल गए। ये भी पढ़ें : Banda : बेटे की शादी से पहले पिता ने खुद को गोली से उड़ाया ट्रक चालक वाहन लेकर भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। भाजपा नेता एवं पूर्व ...
रात में परिवार संग सोई छात्रा राधा, सुबह फांसी पर लटकती मिली..

रात में परिवार संग सोई छात्रा राधा, सुबह फांसी पर लटकती मिली..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : रात में परिवार के साथ सोई एक 12वीं की छात्रा राधा सुबह घर में फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिली। परिजनों का कहना है कि उसने सुसाइड की है। छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतरा गांव की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। वजह तलाशी जा रही है। परिवार नहीं बता पा रहा वजह, पुलिस छानबीन में जुटी जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतरा गांव की रहने वाले सुरेश सिंह की बेटी राधा (17) अपनी मां और बहन के साथ सो रही थी। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में पति ने की पत्नी की हत्या, इसलिए बना हैवान.. इसके बाद वह भीतर कमरे में चली गई। बताते हैं कि सुबह उसका शव फा...
UP की बड़ी खबर, चित्रकूट के जेलर-डिप्टी जेलर दोनों सस्पेंड, अब जेल अधीक्षक की बारी..

UP की बड़ी खबर, चित्रकूट के जेलर-डिप्टी जेलर दोनों सस्पेंड, अब जेल अधीक्षक की बारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, ब्यूरो (लखनऊ) : चित्रकूट जेल में माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी और उसकी पत्नी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। चित्रकूट के जेलर और डिप्टी जेलर समेत आठ जेल कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं डीजी जेल आनंद कुमार ने चित्रकूट के जेल अधीक्षक अशोक सागर के निलंबन के लिए संस्तुति कर दी गई है। किसी भी समय जेल अधीक्षक सागर भी निलंबित हो सकते हैं। अब्बास अंसारी और पत्नी निखत को VIP ट्रीटमेंट देने का मामला इसके साथ ही अब्बास अंसारी की जेल भी बदलने की कार्रवाई शुरू होगी। अब्बास को अब चित्रकूट जेल से हटाकर दूसरी किसी जेल में शिफ्ट किया जाएगा। वहीं उन्नाव कारागार के जेलर राजीव सिंह को चित्रकूट जेल का नया जेलर नियुक्त किया गया है। वहीं देव दर्शन सिंह को डिप्टी जेलर चित्रकूट के पद पर भेजा गया है। ये भी पढ़ें : योगी के मंत्री रामकेश...
UP : लड़की ने दांतों से काटा जबरन Kiss करने वाले का होंठ, FIR भी हुई दर्ज

UP : लड़की ने दांतों से काटा जबरन Kiss करने वाले का होंठ, FIR भी हुई दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक युवक को लड़की की इज्जत बुरी नियत से पकड़कर जबरन किस (Kiss) काफी भारी पड़ गया। लड़की ने बहादुरी दिखाते हुए युवक के होंठ को दातों से काटकर बिल्कुल अलग दिया। तिलमिलाए युवक ने उसे छोड़ा तो लड़की ने मदद के लिए शोर मचा दिया। इसके बाद आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र का मामला एसएसपी मेरठ रोहित सिंह का कहना है कि एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। लड़की ने अपने बचाव में आरोपी का होंठ काट डाला। आरोपी का इलाज कराकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। ये भी पढ़ें : UP : गर्लफ्रेंड से कहा-तुमसे तंग आकर खत्म कर रहा हूं जिंदगी, 4 छात्राओं पर मुकदमा  बताते हैं कि मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के अझोंता के खेतों में एक लड़की काम कर रही ...
UP : गर्लफ्रेंड से कहा-तुमसे तंग आकर खत्म कर रहा हूं जिंदगी, 4 छात्राओं पर मुकदमा

UP : गर्लफ्रेंड से कहा-तुमसे तंग आकर खत्म कर रहा हूं जिंदगी, 4 छात्राओं पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखनऊ के मोहनलालगंज में सगाई के पांच दिन बाद सुसाइड करने वाले युवक के मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाला बात सामने आई है। आत्महत्या से पहले युवक दिलीप ने गर्लफ्रेंड को काल की और कहा कि तुमसे त्रस्त हो चुका हूं। अब मैं अपनी जिंदगी खत्म कर रहा हूं। इतना कहते ही दिलीप ने काल काट दी थी। युवती ने दिलीप के दोस्त को फोन करके यह बात बताई। हालांकि, तबतक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने युवक के पिता भंडारी लाल की तहरीर पर मुकदमा लिखा है। चारों एक ही कालेज की छात्राएं, ब्लैकमेलिंग.. अब पुलिस ने इस मामले में राम भरोसे मैकूलाल इंटर कालेज की चार छात्राओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। मरने वाला दिलीप लखनऊ के बिजनौर के शिवगुलामखेड़ा गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह मोहनलालगंज के उत्तरगांव किनारे आम के बाग से उसका शव लटकता मिला था। ये...
कांग्रेसी बोले, ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ की राह पर राहुल गांधी

कांग्रेसी बोले, ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ की राह पर राहुल गांधी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिला कांग्रेस कार्यालय बांदा में आज कांग्रेसियों ने संत रविदास जयंती मनाई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे ने संत रवि दास को प्रणाम कर उनकी कहावत "मन चंगा तो कठौती मे गंगा" कही। उन्होंने कहा कि सैंकड़ों वर्ष पहले हमारे संत रवि दास ने प्रेम की बात कहकर एक नई राह बनाई थी। मवईबुजुर्ग में भी हुआ आयोजन उसी राह पर चलकर हमारे नेता राहुल गांधी ने नफरत छोड़ो भारत जोड़ो की बात कही है। कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने संत रविवास के विचारों पर चिंतन किया। इस मौके पर बीलाल, पप्पू, डा केपी सेन, अशोक वर्धन, हरिश्चंद बाजपेई, आकाश दीक्षित, मो इस्लाम, अमन बाजपेई, इरफान खान, राजेश गुप्ता, पप्पी चौरसिया, केशवपाल, रम्मू वर्मा, छेदी लाल धुरिया, नाथू राम सेन, शिवबली सिह, सब्बीर सौदागर, रफत खान, वीरेंद्र धुरिया आदि मौजूद रहे। ये भ...