
समरनीति न्यूज, बांदा : जिला कांग्रेस कार्यालय बांदा में आज कांग्रेसियों ने संत रविदास जयंती मनाई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे ने संत रवि दास को प्रणाम कर उनकी कहावत “मन चंगा तो कठौती मे गंगा” कही। उन्होंने कहा कि सैंकड़ों वर्ष पहले हमारे संत रवि दास ने प्रेम की बात कहकर एक नई राह बनाई थी।
मवईबुजुर्ग में भी हुआ आयोजन
उसी राह पर चलकर हमारे नेता राहुल गांधी ने नफरत छोड़ो भारत जोड़ो की बात कही है। कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने संत रविवास के विचारों पर चिंतन किया। इस मौके पर बीलाल, पप्पू, डा केपी सेन, अशोक वर्धन, हरिश्चंद बाजपेई, आकाश दीक्षित, मो इस्लाम, अमन बाजपेई, इरफान खान, राजेश गुप्ता, पप्पी चौरसिया, केशवपाल, रम्मू वर्मा, छेदी लाल धुरिया, नाथू राम सेन, शिवबली सिह, सब्बीर सौदागर, रफत खान, वीरेंद्र धुरिया आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : बांदा में छात्रा ने खुद को गोली से उड़ाया, कानपुर ले जाते समय तोड़ा दम
उधर, बांदा शहर से सटे मवईबुजुर्ग गांव में आज संत सिरोमणी रविदास की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर फूल अर्पित किए। सुखलाल बौद्ध ने संत रविवाद के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सत्यम प्रजापति, फूलचंद्र प्रजापति, देवीचरण प्रजापति, शैलेंद्र वर्मा, राजू, रामकिशुन, भूरा प्रसाद वर्मा, महेश आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : Lucknow : स्वामी प्रसाद मौर्य के ट्वीट से फिर बढ़ी ‘शूद्र’ पर सियासी हलचल, लिखा- डॉ अंबेडकर ने कहा था..
ये भी पढ़ें : सनसनीखेज : बांदा में महिला की हत्या कर अधजला शव फेंका