Tuesday, September 15सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: rahul gandhi

पीएम मोदी पर प्रियंका-राहुल का पलटवार, कहा- आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं मोदी जी

पीएम मोदी पर प्रियंका-राहुल का पलटवार, कहा- आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं मोदी जी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, बांदाः लोकसभा चुनाव-2019 के समर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर पीएम मोदी की टिप्पणी से लोग स्तब्ध हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी, दोनों ने पीएम मोदी पर पलटवार किया है। राहुल गांधी ने कहा है कि पीएम मोदी के कर्म उनका इंतजार कर रहे हैं और अब वह मेरे पिता को भी बीच में लाकर नहीं बच पाएंगे। राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'मोदीजी, लड़ाई खत्म हो चुकी है और आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं।' इतना ही नहीं राहुल ने आगे लिखा है कि 'खुद के बारे में अपनी आंतरिक सोच को मेरे पिता पर थोपना भी आपको नहीं बचा पाएगा, सप्रेम और झप्पी के साथ-राहुल।' प्रियंका ने किया यह ट्वीट   उधर, प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट करते हुए पीएम मोदी पर पलटवार किया है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि 'शहीदों के नाम पर वोट मांगकर उनकी शहादत को अपमा...
पीएम मोदी ने राहुल से कहा- आपके पिता जी का जीवनकाल भ्रष्टाचारी नंबर-वन के रूप में हुआ समाप्त

पीएम मोदी ने राहुल से कहा- आपके पिता जी का जीवनकाल भ्रष्टाचारी नंबर-वन के रूप में हुआ समाप्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर काफी बड़ा और अलग तरह का हमला किया है। पीएम ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जिक्र करते हुए राहुल गांधी से कहा कि आपके पिता जी का जीवनकाल भ्रष्टाचारी नंबर-1 के रूप में समाप्त हुआ। हांलाकि पीएम ने स्व. राजीव गांधी का नाम नहीं लिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर राफेल मुद्दे को लेकर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाने के बहाने यह हमला बोला है। उधर, राहुल और प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री के इस बयान की निंदा की। मायावती के प्रति पीएम ने दिखाई नरमी    पीएम मोदी ने राहुल गांधी के पिता राजीव पर तंज कसते हुए कहा है कि 'मिस्टर क्लीन' का जीवनकाल 'भ्रष्टाचारी नम्बर-1' के रूप में समाप्त हुआ। पीएम मोदी ने बस्ती और प्रतापगढ़ में चुनावी रैली में कहा कि राहुल ने एक इंटरव्यू में माना है कि वह मोदी से त...
राहुल गांधी ने कहा- कान खोलकर सुनिए प्रधानमंत्री, बीते 5 साल में देश में हुए 942 बम धमाके..

राहुल गांधी ने कहा- कान खोलकर सुनिए प्रधानमंत्री, बीते 5 साल में देश में हुए 942 बम धमाके..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नरेंद्र मोदी के एक और बड़े दावे को झुठलाने की कोशिश की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पांच साल में देश में 942 बम धमाके हुए है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा है- 'प्रधानमंत्री कहते हैं कि बीते पांच साल में जम्मू-कश्मीर के अलावा देश में कहीं भी आतंकी घटनाएं नहीं हुईं। अन्य किसी जगह से बम धमाकों की आवाज नहीं सुनी गई, जबकि सच ये है कि 2014 के बाद से देश में पुलवामा, पठानकोट, उरी, गढ़चिरौली सहित 942 से ज्यादा बम धमाके हुए हैं। प्रधानमंत्री को कान खोलकर इसे सुनने की जरूरत है। आतंकी घटनाओं पर लगाम न कसने पर विपक्षियों ने साधा निशाना  गढ़चिरौली में नक्सली हमले के बाद विपक्ष के निशोन पर मोदी मालूम हो कि एक मई को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के एक वाहन को ब...
मोदी को क्लीन चिट के बाद आरोपों से घिरे चुनाव आयोग का राहुल गांधी को नोटिस..

मोदी को क्लीन चिट के बाद आरोपों से घिरे चुनाव आयोग का राहुल गांधी को नोटिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः विपक्षी दल लगातार चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है। जब से चुनाव आयोग ने मोदी को क्लीन चिट दी है तब से चुनाव आयोग और ज्यादा विपक्ष के निशाने पर आ गया है। फिलहाल इस बीच चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनकी एक कथित टिप्पणी के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को नोटिस मध्य प्रदेश के शहडोल में एक चुनावी कार्यक्रम में दिए गए भाषण को लेकर दिया है। राहुल को नोटिस का जवाब देने को 48 घंटे का समय  चुनावी कार्यक्रम में राहुल ने कहा था कि नरेंद्र मोदी सरकार ने एक नया कानून बनाया है जिसके तहत आदिवासियों को गोली मारी जा सकती है। इसे लेकर भाजपा के दो कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी। उसके बाद मध्य प्रदेश के चुनाव अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई थी। खबर के मुताबिक नोटिस में आयोग ने राहुल के बीती 23 अप्रैल ...
अमेठी से चुनाव लड़ रहीं स्मृति ईरानी का आरोप, राहुल गांधी ने हड़प ली किसानों की जमीन

अमेठी से चुनाव लड़ रहीं स्मृति ईरानी का आरोप, राहुल गांधी ने हड़प ली किसानों की जमीन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालिटिकल डेस्कः अमेठी से भाजपा उम्मीदवार के रूप में राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया है कि अमेठी जिस मेगा फूड पार्क की बात राहुल कर रहे हैं, उसे गैस देने से मनमोहन सिंह लिखित रूप से मना कर दिया था। कहा कि उस पत्र को बहुत पहले ही हमने देश के सामने रख दिया था। दरअसल, स्मृति ईरानी ने यह बात राहुल गांधी के उस बयान के पलटवार में कही है जिसमें राहुल ने कहा था कि नरेंद्र मोदी सरकार ने अमेठी से मेगा फूड पार्क परियोजना छीनी है। स्मृति ने मेगा फूड परियोजना को लेकर राहुल पर किया पलटवार  अब स्मृति ने कहा कि इसके लिये केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ही इसके लिए दोषी है। स्मृति ने कहा कि राहुल झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। बताते चलें कि राहुल गांधी ने कई बार मोदी सरकार पर मेगा फूड परियोजना को छीनने का आरोप लगाया है। ये भी पढ़ेंः लोकसभा अमेठीः पार...
..राहुल गांधी ने कहा, राफेल मामले में जेल जा सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी

..राहुल गांधी ने कहा, राफेल मामले में जेल जा सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी राफेल मामले में जेल जा सकते हैं। हिंदुस्तान टाइम्स ने इसे एक्सक्लूसिव ख़बर के तौर पर प्रकाशित किया है। खबर में लिखा है कि शुक्रवार को सूरत-बेलगाम की हवाई यात्रा के वक्त 'हिन्दुस्तान' से एक्सक्लूसिव बातचीत में राहुल गांधी ने यह बात कही है। एक सवाल के जवाब में बोले राहुल.. बताया जाता है कि हिंदुस्तान दैनिक के संवाददाता ने राहुल से पूछा कि 'प्रधानमंत्री मोदी ने अपने साक्षात्कार में मुझसे कहा था कि उन्होंने तो राफ़ेल के मामले में सारी बातें बता दीं, आप लोग उनसे (राहुल) क्यों नहीं पूछते कि आरोपों का सबूत क्या है। मोदी ने कहा कि अब तो सुप्रीम कोर्ट ने भी राफ़ेल सौदे की वैधता पर मुहर लगा चुका है।' इस संबंध में पूछने पर राहुल ने यह बात कही। ये भी पढ़ेंः राफेल डील पर सुप्रीमकोर्ट से मोदी सरकार को बड़ा झटका, फिर से...
प्रियंका ने मोदी से पूछा- राष्ट्रवादी हैं तो उस लोकतंत्र का सम्मान क्यों नहीं करते जिसने सत्ता दी

प्रियंका ने मोदी से पूछा- राष्ट्रवादी हैं तो उस लोकतंत्र का सम्मान क्यों नहीं करते जिसने सत्ता दी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालिटिकल डेस्कः फतेहपुर सीकरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने राष्ट्रवाद को लेकर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रिंयका ने कहा कि मोदी और उनकी सरकार के लोग कैसे राष्ट्रवादी हैं, जनता सवाल उठाए तो उसे देशद्रोही कहते हैं। कहा कि किसान और महिलाएं जब हक के लिए आवाज उठाते हैं तो उनको पीटा जाता है, उनपर लाठियां चलवा दी जाती हैं। प्रियंका ने कहा कि अगर आप राष्ट्रवादी हैं तो चुनाव के वक्त पाकिस्तान नहीं, बल्कि हिंदुस्तान की बात कीजिए, देश के मुद्दों की बात कीजिए। कहा कि आपको जिस लोकतंत्र से सत्ता मिली, आप उस लोकतंत्र की इज्जत क्यों नहीं करते। फतेहपुर सीकरी में राहुल-प्रियंका ने की जनसभा   साथ ही प्रियंका ने कहा कि आपका साथी एक महिला को अपशब्द कहता है तो आप उसे देश की संस्कृति क्यों नहीं सिखाते हैं। प्रियंका ने कहा कि अगर आप सच्चे राष्ट्रवादी हैं तो शह...
राहुल गांधी ने जलियांवाला बाग के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

राहुल गांधी ने जलियांवाला बाग के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः 13 अप्रैल 1919 भारत पर ब्रिटिश शासन काल का वह काला दिन है जो आज से ठीक 100 साल बाद 13 अप्रैल 2019 को यह याद दिलाता है कि ब्रिटेन के एक क्रूर जानवर (जनरल) डायर ने किस तरह बैशाखी के दिन हजारों निहत्थे महिलाओं-पुरुषों और बच्चों पर गोलियां चलवाकर बड़ा नरसंहार करवाया। आज देश इन शहीदों को अपने-अपने ढंग से श्रद्धांजलि दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि दी। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जलियांवाला बाग स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मंत्री सिद्धू भी रहे साथ में मौजूद   उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भी रहे। सभी नेताओं ने जलियांवाला बाग के भीतर बने स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि देने के साथ ही शहीदों की याद में दो मिनट का मौन भी रखा। आपको बताते चलें कि हाल में इस घटना को ले...
..तो क्या लेजर गन के निशाने पर थे राहुल गांधी, वीडियो सामने आने से मचा हड़कंप

..तो क्या लेजर गन के निशाने पर थे राहुल गांधी, वीडियो सामने आने से मचा हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः देश में एक बेहद खतरनाक आशंकाभरी खबर सामने आ रही है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें अमेठी दौरे के दौरान राहुल गांधी के चेहरे पर लेजर प्वाइंट की लाइट दिखाई दी। उनके सिर और कनपटी के अलावा माथे पर भी यह लाइट नजर आई। यह वाक्या उस वक्त का है कि जब राहुल पत्रकारों से बातकर रहे थे। उधर, इस तरह का वीडियो सामने आने से पूरे देश में हड़कंप मच गया है। कांग्रेस ने लगाए आरोप, गृहमंत्रालय को लिखा पत्र  कांग्रेस पार्टी ने इस मामले में आरोप लगाया है कि जब अमेठी से परचा भरने के बाद राहुल गांधी पत्रकारों से बात कर रहे थे, उसी दौरान बेहद कम समय में कम से कम 7 बार ऐसा हुआ कि राहुल के चेहरे पर लेजर दिखाई दी। देखा जा रहा है कि दो बार उनकी कनपटी पर लेजर लाइट पड़ी। बता दें कि इस तरह का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। कहा, दो प्रधानमंत्रियों को खो चुकी है कांग्रेस पार्टी  कांग्रेस पा...
भावनात्मक रिश्ते वाले वायनाड से राहुल ने भरा नामांकन, प्रियंका भी रहीं साथ, समर्थन में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

भावनात्मक रिश्ते वाले वायनाड से राहुल ने भरा नामांकन, प्रियंका भी रहीं साथ, समर्थन में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालिटिकल डेस्कः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल के वायनाड लोकसभा सीट से आज नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। राहुल गांधी ने पर्चा दाखिल करने के बाद प्रियंका गांधी के साथ रोड शो भी किया, जिसको देखने के लिए वायनाड की सड़कों पर जन सैलाब उमड़ा पड़ा। राहुल गांधी इस बार अमेठी के साथ वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं। वायनाड उनके लिए नई जगह है लेकिन अमेठी से वह 2004 से चुनाव लड़ते और जीतते आ रहे हैं। वायनाड में राहुल का मुकाबला एनडीए के तुषार वेल्लापल्ली से है। वायनाड को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। वायनाड से भावनात्मक लगाव है गांधी परिवार का  राहुल वायनाड ऐसे ही नहीं गए हैं बल्कि 'गांधी परिवार' का यहां से भावनात्मक रिश्ता रहा है। राहुल गांधी के पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से लेकर दादी इंदिरा गांधी तक का यहां से गहरा लग...