Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

प्रियंका ने मोदी से पूछा- राष्ट्रवादी हैं तो उस लोकतंत्र का सम्मान क्यों नहीं करते जिसने सत्ता दी

राहुल गांधी-प्रियंका गांधी।

समरनीति न्यूज, पॅालिटिकल डेस्कः फतेहपुर सीकरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने राष्ट्रवाद को लेकर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रिंयका ने कहा कि मोदी और उनकी सरकार के लोग कैसे राष्ट्रवादी हैं, जनता सवाल उठाए तो उसे देशद्रोही कहते हैं। कहा कि किसान और महिलाएं जब हक के लिए आवाज उठाते हैं तो उनको पीटा जाता है, उनपर लाठियां चलवा दी जाती हैं। प्रियंका ने कहा कि अगर आप राष्ट्रवादी हैं तो चुनाव के वक्त पाकिस्तान नहीं, बल्कि हिंदुस्तान की बात कीजिए, देश के मुद्दों की बात कीजिए। कहा कि आपको जिस लोकतंत्र से सत्ता मिली, आप उस लोकतंत्र की इज्जत क्यों नहीं करते।

फतेहपुर सीकरी में राहुल-प्रियंका ने की जनसभा  

साथ ही प्रियंका ने कहा कि आपका साथी एक महिला को अपशब्द कहता है तो आप उसे देश की संस्कृति क्यों नहीं सिखाते हैं। प्रियंका ने कहा कि अगर आप सच्चे राष्ट्रवादी हैं तो शहीदों का सम्मान करना सीखिए, फिर चाहे वह हिंदू हों, मुसलमान हों या क्यों न विपक्ष के नेता के पिता ही क्यों न हों। कहा कि अगर आप राष्ट्रवादी हैं तो आप उन स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करना बंद करिए जिन्होंने देश की नींव रखी। अपने खून-पसीने से देश को आजादी दिलाई। किसानों के मुद्दे पर पीएम मोदी को घेरते हुए प्रियंका ने कहा कि अगर आप राष्ट्रवादी हैं तो उन किसानों से क्यों नहीं मिले जो नंगे पांव आपसे मिलने आपकी चौखट पर गए थे। आपने उनपर लाठियां क्यों चलवाईं।

ये भी पढ़ेंः भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का सोनिया गांधी-सपना पर घटिया बयान, महबूबा बोलीं-दुस्साहस शीर्ष मंजूरी से, चारों ओर हो रही आलोचना

इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार दो हिंदुस्तान बनाना चाहती है और हम किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं होने देंगे। राहुल ने कहा, जब पूंजीपति करोड़ों कर्ज लेकर जेल नहीं जाते तो किसान भी कर्ज न चुकाने पर जेल नहीं जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनी तो आम बजट के साथ-साथ अलग से किसान बजट पेश किया जाएगा। कहा कि हमने वादा किया था और सरकार बनने के बाद छत्तीगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में किसानों का ऋण माफ भी कर दिया। कहा कि खाली पड़े 22 लाख सरकारी पदों पर भर्तियां शुरू कराई जाएंगी। साथ ही आवारा पशुओं की समस्या का हल निकाला जाएगा।

ये भी पढ़ेंः प्रियंका का मोदी पर तगड़ा हमला, कहा- विदेश घूमने में गुजार दिए 5 साल, कभी 5 मिनट भी बनारस के गरीब से नहीं मिले