Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: News

Kanpur : दो महिलाओं ने एक-दूसरे के पतियों पर लगाया रेप का आरोप, रिपोर्ट न लिखने पर यह धमकी..

Kanpur : दो महिलाओं ने एक-दूसरे के पतियों पर लगाया रेप का आरोप, रिपोर्ट न लिखने पर यह धमकी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में आज सोमवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दो महिलाओं ने एक दूसरे के पतियों पर रेप का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं एक महिला ने मुकदमा न दर्ज करने पर थाने में आत्मदाह की चेतावनी दी। इसके वहां हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार कानपुर के सचेंडी थाने में सोमवार को एक महिला ने गांव के व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट लिखी। इसके बाद 18 फरवरी को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस बोली, जांच के बाद आगे की कार्रवाई सोमवार को आरोपी की पत्नी थाने पहुंची। आरोपी की पत्नी ने खुद के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया। उसने दूसरी महिला के पति पर आरोप लगाया। साथ ही रिपोर्ट न लिखने पर थाने में ही आत्मदाह की धमकी भी दे डाली। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी को ...
PWD : घपले की सजा, पेंशन से जीवनभर 5% कटौती करेगी सरकार

PWD : घपले की सजा, पेंशन से जीवनभर 5% कटौती करेगी सरकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : पीब्ल्यूडी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष मनोज गुप्ता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। विभाग में हुए तबादला घपले में उनको दोषी पाया गया है। अब उनके खिलाफ प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सख्त कदम उठाया है। सरकार उनकी पेंशन से जीवनपर्यंत 5 प्रतिशत कटौती करेगी। गुप्ता के खिलाफ प्रदेश सरकार ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। बताते हैं कि विभाग में पहली बार किसी अधिकारी के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की गई है। जून 2022 में नियम ताक पर रखकर किए थे तबादले दरअसल, विभाग में शिकायतों की जांच में सामने आया था कि लोक निर्माण विभाग यानी पीड्ब्ल्यूडी में तबादला नीति के अनुसार 30 अधिशासी अभियंताओं (एक्सईएन) के ही तबादले हो सकते हैं। इसके बावजूद नियमों को दरकिनार करते हुए जून 2022 में 42 एक्सईएन का स्थानांतरण कर दिया गया था। इतना ही नहीं विभाग के जेई और एई के भी 46 ट्रांसफर, तबादला नीति के खिलाफ कि...
बरेली में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, बोले- डाक्टर सरकारी महकमे में इसलिए नहीं आते, क्योंकि..

बरेली में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, बोले- डाक्टर सरकारी महकमे में इसलिए नहीं आते, क्योंकि..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक रविवार को बरेली में रहे। यहां 300 बेड के अस्पताल पहुंचकर उन्होंने 50 टीबी रोगियों को गोद लिया। साथ ही उनको पौष्टिक आहार भी बांटा। इस दौरान डिप्टी उपमुख्यमंत्री श्री पाठक ने कहा कि प्रदेश में चिकित्सकों की काफी कमी है। कहा, सरकार बढ़ा रही मानदेय उन्होंने कहा कि प्राइवेट डॉक्टर सरकारी महकमे में नहीं आना चाहते, क्योंकि उन्हें सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। ऐसे में सरकार ने अब सरकारी महकमे में आने वाले डॉक्टरों का मानदेय बढ़ाया है। ये भी पढ़ें : जाम में फंसे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, आधा किमी पैदल चले-फिर वापस लौटे डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही बरेली के 300 बेड अस्पताल में डॉक्टरों को भर्ती कर नियुक्त किया जाएगा। इसके बाद अस्पताल बेहतर ढंग से संचालित हो सकेगा। कहा कि अस्पताल में बरेली से सभी नागरिकों को उच्...
बांदा : गुमटी में घुसा ट्रक, 1 मासूम की मौत, 4 अन्य बच्चे घायल

बांदा : गुमटी में घुसा ट्रक, 1 मासूम की मौत, 4 अन्य बच्चे घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के नरैनी कस्बे में आज रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर गुटखा बेचने वाले की गुमटी में घुस गया। इससे एक 5 साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस का कहना है कि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। एक बच्चे की मौके पर ही मौत जानकारी के अनुसार अतर्रा की तरफ से आ रहा डंपर नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पड़मई गांव के एक गुटखा बेचने वाले की गुमटी में जा घुसा। उस समय गुटमी में कई बच्चे भी मौजूद थे। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में बड़ा हादसा, पति-पत्नी और बच्चे समेत तीन की मौत बताते हैं कि एक बच्चे 5 साल के बक्कू पुत्र अवध बिहारी निवासी पड़मई की मौके पर मौत हो गई। वहीं अन्य बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल भिजाया गया। घायल बच्चों मे...
बांदा : दोस्त का बर्थ-डे मनाकर लौट रहे युवकों को डंपर ने मारी टक्कर, एक की मौत-दो घायल

बांदा : दोस्त का बर्थ-डे मनाकर लौट रहे युवकों को डंपर ने मारी टक्कर, एक की मौत-दो घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में तेज रफ्तार चार पहिया वाहनों पर लगाम नहीं लग पा रही है। इसी वजह से हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। बीती देर शाम एक बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार मां-बाप और बच्ची की मौत का दर्दनाक हादसा लोग भूले भी नहीं थे कि आज रविवार सुबह एक अन्य हादसे में देहात कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे को कानपुर रेफर करना पड़ा। तीसरे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। डंपर को पुलिस ने कब्जे में लिया बांदा में देहात कोतवाली क्षेत्र में एक गिट्टी लदे डंपर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो घायल हो गए। घायलों में एक को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार पारा गांव के रहने वाले दीपक (20) पुत्र छोटेलाल कुशवाह अपने साथी अंकित व एक अन्य के साथ महोखर गांव से घर लौट रहे थे...
UP : किन्नर से दोस्ती पड़ी भारी, गुस्से में काटा युवक का प्राइवेटपार्ट

UP : किन्नर से दोस्ती पड़ी भारी, गुस्से में काटा युवक का प्राइवेटपार्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : किन्नर से दोस्ती युवक को भारी पड़ गई। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। किन्नर ने युवक का प्राइवेट काटकर अलग कर दिया। खून से लहूलुहान हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं किन्नर मौके से फरार बताया जा रहा है। घटना से मचा हड़कंप मामला हरदोई जिले के शाहाबाद कस्बे का है। घटना से कस्बे में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक और किन्नर की दोस्ती थी। हालांकि, युवक को किन्नर से दोस्ती काफी भारी पड़ गई। अब वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। ये भी पढ़ें : UP : SP दिनेश सिंह को ब्रेन हेमरेज, IPS प्रभाकर चौधकी बिजनौर भेजे गए किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद किन्नर इस कदर गुस्से में पागल हो गया कि उसने युवक का प्राइवेट पार्ट ही काट डाला। युवक खून से लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद किन्नर मौक...
CMYogi ने की बांदा MLA के कार्यों की प्रशंसा, महाराणा प्रताप चौराहा बना विकास का माॅडल

CMYogi ने की बांदा MLA के कार्यों की प्रशंसा, महाराणा प्रताप चौराहा बना विकास का माॅडल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में राष्ट्र नायक महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चौराहे का सुंदरीकरण देख अभिभूत नजर आए। सीएम योगी ने मंच से कहा भी, कि इस चौराहे पर किसी अंजान व्यक्ति को लाकर खड़ा कर दिया जाए तो वह यही कहेगा कि यह जगह, चौड़ी सड़क गाजियाबाद या लखनऊ जैसे महानगर की है। CM Yogi बोले, शार्ट नोटिस में काम दरअसल, शहर में हुए इस विकास माॅडल की प्रशंसा कर मुख्यमंत्री ने एक तरह से सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की पीठ थपथपाई है। मुख्यमंत्री योगी ने मंच से कहा, कि सदर विधायक समेत अन्य प्रतिनिधियों ने कई बार उनसे बांदा आकर राष्ट्र नायक महाराणाप्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने का आग्रह किया था। ये भी पढ़ें : CM Yogi बोले, बुंदेलखंड में बनीं तोपें गरजीं तो साफ हो जाएगा पाकिस्तान सीएम योगी ने कहा कि इतने शार्ट नोटिस में यह कार्य करके जनप्रतिनिधिय...
Banda : सीएम ड्यूटी में लगे अभियंता बेहोश होकर गिरे

Banda : सीएम ड्यूटी में लगे अभियंता बेहोश होकर गिरे

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बांदा दौरे के दौरान ड्यूटी पर लगे एक अवर अभियंता की तबियत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर पड़े। आनन-फानन उनको अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव के रहने वाले अजय प्रताप (35) भूमि संरक्षण जलागम विभाग में अवर अभियंता के पद पर तैनात हैं। होर्डिंग्स की व्यवस्था में थी ड्यूटी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान जगह-जगह होर्डिंग लगाई गईं थीं। होर्डिंग की देखरेख के लिए उप निदेशक कृषि ने अजय प्रताप की ड्यूटी लगाई थी। बताते हैं कि गुरुवार रात मवई बाईपास के समीप होर्डिंग की देखरेख कर रहे थे। इसी दौरान बेहोश होकर गिर पड़े। साथी कर्मचारियों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। https://samarneetinews.com/sensation-after-finding-dead-...
CM Yogi बोले, बुंदेलखंड में बनीं तोपें गरजीं तो साफ हो जाएगा पाकिस्तान

CM Yogi बोले, बुंदेलखंड में बनीं तोपें गरजीं तो साफ हो जाएगा पाकिस्तान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के धुआंधार कार्यक्रम रहे। शहर में जहां उन्होंने दो राष्ट्र नायकों की प्रतिमाओं का अनावरण किया। वहीं ऐतिहासिक अजेय कालिंजर दुर्ग पहुंचकर कालिंजर महोत्सव का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर जलशक्तिमंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मानवेंद्र सिंह, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी समेत अन्य विधायक और सांसद मौजूद रहे। सीएम योगी ने दीं कई सौगातें इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जब बुंदेलखंड में बनीं तोंपें गरजेंगी तो पूरा पाकिस्तान साफ हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक्सप्रेस-वे ने बुंदेलखंड से प्रदेश और देश के दूसरे हिस्सों की दूरी पहले ही कम कर दी है। इसका फायदा यहां के लोगों को मिलेगा। संसाधन बढ़ेंगे। बुंदेलखंड को जल्द एयरपोर्ट अब चित्रकूट में ए...
सपा ने दो महिला नेताओं को पार्टी से निकाला, दिया सख्त संदेश..

सपा ने दो महिला नेताओं को पार्टी से निकाला, दिया सख्त संदेश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने रामचरितमानस को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का विरोध करने वाली दो पार्टी नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी से निकाली गईं दोनों महिला नेता रोली तिवारी मिश्रा और ऋचा सिंह हैं। दोनों को पार्टी से निष्काषित करने की जानकारी भी इंटरनेट के जरिए दी गई है। समाजवादी पार्टी के ट्वीटर एकाउंट से इसकी जानकारी दी गई है। स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का किया था विरोध पार्टी ने साफ संदेश दे दिया है कि समाजवादी पार्टी रामचरित मानस मामले में स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ खड़ी है। यह भी साफ कर दिया है कि इस मामले में उसके रुख में कोई बदलाव नहीं आने वाला है। आपको बताते चलें कि रोली तिवारी सपा की पूर्व प्रवक्ता रही हैं। पार्टी में उनकी काफी पकड़ बताई जाती थी। ये भी पढ़ें : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बोले, पंडितों ने बनाई जाति, वर्ण और संप्रदाय, भगवान.. ...