Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: News

दर्दनाक : अचानक कार पलटने से दंपती की मौत, दो बच्चों समेत तीन घायल

दर्दनाक : अचानक कार पलटने से दंपती की मौत, दो बच्चों समेत तीन घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बिजनौर : जिले के नगीना में आज कोतवाली रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक कार अचानक पलट गई। कार सवार दंपती की मौत हो गई। वहीं उनके दो बच्चे और एक मित्र घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि मरने वाले परिवार के लोग कार से एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने काशीपुर से चंडीगढ़ पंजाब जा रहे थे। काशीपुर से पंजाब जा रहा था परिवार जानकारी के अनुसार काशीपुर के गुरुद्वारे वाली गली में रहने वाले सतकरतार (50) पुत्र हरबंस सिंह अपनी पत्नी सिमरन कौर (45), पुत्री हरनीत (21), पुत्र जयदीप (15) तथा मित्र गुरुजीत (35) के साथ काशीपुर से चंडीगढ़ पंजाब के लिए कार से निकले थे। ये भी पढ़ें : बिजनौर : SP दिनेश सिंह को ब्रेन हेमरेज, IPS प्रभाकर चौधकी बिजनौर भेजे गए बताते हैं कि आज सुबह करीब साढ़े 5 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन पर नगीना को...
बांदा में CM Yogi, जीआईसी मैदान में उतरा हेलीकाप्टर..

बांदा में CM Yogi, जीआईसी मैदान में उतरा हेलीकाप्टर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर 1 बजकर 5 मिनट पर बांदा पहुंचा। यहां 1 बजकर 8 मिनट पर जीआईसी मैदान में उतरा। यहां चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही। सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। वहां से कार द्वारा सीएम योगी महाराणा प्रताप चौराहा पहुंच रहे हैं। वहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने वाले हैं। https://samarneetinews.com/cm-yogi-leaves-for-banda-from-lucknow/ ये भी पढ़ें : यूपी निकाय : आयोग ने लगभग पूरी की पिछड़ों की गिनती, नए OBC सर्वे के बाद बदलेगा कई सीटों पर आरक्षण  ...
घर में अकेली छात्रा से दुष्कर्म, चाची के आने पर दी धमकी..

घर में अकेली छात्रा से दुष्कर्म, चाची के आने पर दी धमकी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक दरिंदे ने घर में अकेली हाईस्कूल की छात्रा से दुष्कर्म कर डाला। छात्रा की चीख-पुकार सुनकर उसकी चाची वहां पहुंची तो आरोपी धमकी देकर वहां से भाग निकला। खेत से लौटे मां-बाप को छात्रा ने अपनी आपबीती सुनाई। FIR दर्ज-आरोपी गिरफ्तार पिता उसे लेकर थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। वहीं छात्रा का डाक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 साल की युवती हाईस्कूल में पढ़ती है। ये भी पढ़ें : बांदा में धार्मिक स्थल निर्माण का बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, जाम बताते हैं कि गत दिवस उसके माता-पिता खेतों पर काम करने गए थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला संतोष नाम का युवक दीवार...
बांदा में धार्मिक स्थल निर्माण का बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, जाम

बांदा में धार्मिक स्थल निर्माण का बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के बलखंडीनाका में एक मस्जिद के निर्माण को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। सड़क जाम करते हुए निर्माण रुकवाने की मांग की। वहां बाहर रखी निर्माण सामग्री फेंक दी। पुलिस के समझाने पर कार्यकर्ता माने और जाम खत्म किया। उधर, दूसरे पक्ष से बुंदेलखंड इंसाफ सेना ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए हंगामा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सिटी मजिस्ट्रेट के पास पहुंचा मामला जानकारी के अनुसार शहर के पद्माकर चौराहा के पास बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बाइकें खड़ी कर सड़क जाम लगा दिया। साथ ही वहां धार्मिक स्थल में चल रहा निर्माण रुकवा दिया। आरोप लगाया कि जीर्णोद्धार के नाम पर वहां बिना नक्शे के काम कराया जा रहा है। ये भी पढ़ें : यह है बांदा में CM Yogi का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम.. जाम में कई स्कूल बसें भी फंस गईं। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्याम...
Update- बड़ी खबर : बांदा में भीषण हादसा, 5 लोगों की मौत और 6 की हालत गंभीर

Update- बड़ी खबर : बांदा में भीषण हादसा, 5 लोगों की मौत और 6 की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज सुबह करीब तिंदवारी थाना क्षेत्र में भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब दो कारों की टक्कर हुई और फिर दोनों पेड़ से जा टकराईं। बताया जाता है कि सबुह करीब 4.20 बजे एक स्कार्पियों और बोलेरो गाड़ी राजापुर (चित्रकूट) से बारात से वापस निवाईच थाना पैलानी (बांदा) लौट रही थीं। शराब के नशे में एक-दूसरे को कर रहे थे ओवरटेक घटना की जानकारी पर एसपी अभिनंदन और डीएम दीपा रंजन ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कहा कि गाड़ी में सवार लोग शराब के नशे में धुत्त थे। नशे में एक दूसरे की गाड़ियों को ओवरटेक कर रहे हैं। इसी में हादसा हुआ है। एसपी ने कहा कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। दोनों गाड़ियों में करीब 11 लोग सवार थे। पुलिस का कहना है कि गाड़ियों में शराब की बोतलें पड़ी मिली हैं। ...
बांदा में भाजपा नेता के भतीजे ने लगाई फांसी, परिवार में कोहराम

बांदा में भाजपा नेता के भतीजे ने लगाई फांसी, परिवार में कोहराम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में भाजपा नेता के भतीजे ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार मटौंध थाना क्षेत्र के बसहरी गांव के रहने वाले रामगोपाल (45) पुत्र हरनाम सिंह संकट मोचन स्थित बीमा कंपनी में काम करते थे। वह परिवार के साथ शहर के कालूकुआं मुहल्ले में रहते थे। उनके चाचा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा बताते हैं कि बीती रात खाना खाने के बाद वह घर के भीतर चले गए। सुबह देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकले। उनकी पत्नी प्रतिभा ने कुंडी खटखटाई तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। ये भी पढ़ें : बांदा में साजिश, छेड़खानी और अपमान : छात्रा ने लगाई फांसी-महिला समेत 3 पर मुकदमा परिवार के बाकी लोग भी आ गए। किसी तरह दरवाजा खोलकर परिवार के लोग अंदर पहुंचे। कमरे में उनका शव साड़ी क...
बांदा में शहनाज के भजनों पर भक्ति रंग में डूबे हजारों श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा इलाका

बांदा में शहनाज के भजनों पर भक्ति रंग में डूबे हजारों श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा इलाका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में भजन गायिका शहनाज अख्तर ने भक्ति का खूम रंग जमाया। 'ये भगवा रंग, जिसे देख जमाना हो गया दंग, जिसे ओढ़ के नाचे रे बजरंग', ‘जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे...’, ‘अंबा माई हो उतरी बाग में हो..’ ‘मोरी मइया की चुनर उड़ी जाए पवन...’, ‘तकदीर मुझे ले चल महाकाल के दरबार...।’ गायिका शहनाज अख्तर की आवाज में इन भक्ति भजनों पर बांदा में हजारों भक्तगण जमकर झूमे। हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी भगवान के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। हर और जय श्रीराम, जय हनुमान और जय माता दी के जयकारों की गूंज सुनाई देती रही। दरअसल, भजन गायिका शहनाज अख्तर ने मंगलवार रात अपने सहयोगी कलाकारों के साथ हजारों श्रद्धालुओं के बीच भजन गाकर अपनी आवाज का जादू बिखेरा। श्रद्धालुओं पर भक्ति का रंग ऐसा चढ़ा कि हजारों श्रद्धालु झूमते नजर आए। कार्यक्रम के आयोजक बजरंग नवयुवक समाज ...
कानपुर देहात : जिंदा जलीं मां-बेटी मामले में SDM सस्पेंड, लेखपाल और जेसीबी ड्राइवर गिरफ्तार

कानपुर देहात : जिंदा जलीं मां-बेटी मामले में SDM सस्पेंड, लेखपाल और जेसीबी ड्राइवर गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर देहात की मैथा तहसील क्षेत्र के मड़ौली पंचायत के चालहा गांव में मां-बेटी के जिंदा जलने के मामले में शासन ने एसडीएम और लेखपाल को निलंबित कर दिया है। साथ ही जेसीबी ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बताते चलें कि चालहा गांव में सोमवार को ग्राम समाज की जमीन से कब्जा हटाने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की टीम पहुंची थी। इसी दौरान झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई थी। इसमें मां-बेटी व बकरियों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से की बात कानपुर देहात की इस घटना ने सभी को झकझोरकर रख दिया है। मंगलवार को उच्चाधिकारियों लगातार परिजनों को समझाने में लगे रहे। परिजन 5 करोड़ रुपए, सरकारी नौकरी व दोनों बेटों के लिए आवास की मांग पर अड़े रहे। ये भी पढ़ें : UP : आजम के बाद बेटे अब्दुल्ला की भी गई विधायकी, को...
Banda : बेटे की शादी से पहले पिता ने खुद को गोली से उड़ाया

Banda : बेटे की शादी से पहले पिता ने खुद को गोली से उड़ाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज शाम एक व्यक्ति ने खुद को गोली से उड़ा लिया। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके से पुलिस को एक तमंचा और छह कारतूस मिले हैं। जानकारी के अनुसार तिंदवारी थाना क्षेत्र के सैमरी गांव के रहने वाले श्यामकिशोर वाजपेयी (50) ने सोमवार शाम घर के सामने पड़े प्लाट में खुद को कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली से उड़ा लिया। घर के सामने हुई घटना से कोहराम मचा गोली की आवाज सुनकर परिवार व आसपास के लोग वहां पहुंचे। मौके पर श्यामकिशोर खून से लतपत पड़े थे। इंसपेक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह व कुरसेजा चौकी प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। बताते हैं कि बेटे सत्येंद्र की शादी तिंदवारा गांव में तय हुई थी। 10 फरवरी क...
Lucknow : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बोलीं-अंबेडकर मेरे लिए भगवान..

Lucknow : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बोलीं-अंबेडकर मेरे लिए भगवान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : President Draupadi Murmu In Lucknow राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज सोमवार को बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के 10वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। राष्ट्रपति ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप जीनव में जो कुछ हासिल करना जीवन में जो चाहते हैं, उसके लिए प्रयास जरूर कीजिए। दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति राष्ट्रपति ने कहा 'बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर मेरे लिए भगवान हैं, उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से आज मैं यहां पर हूं।' राष्ट्रपति ने कहा कि यहां से बाहर जाकर आपमें से कुछ छात्र डाक्टर बनेंगे तो कुछ इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाएंगे। कहा कि मेरी अपील है कि आपमें से कुछ विद्यार्थी अच्छे शिक्षक और प्रोफेसर भी जरूर बने। नई शिक्षा नीति में इसका उल्लेख है कि शिक्षकों को सुधार के मुख्य केंद्र बिंदु में रहना चाहिए। कहा कि शिक्ष...