Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: kanpur

कानपुर में दरोगा की नाबालिग बेटी से गैंगरेप, आरोपियों में 2 इंस्पेक्टर और 1 कांग्रेसी नेता की बिगड़ैल औलादें शामिल

कानपुर में दरोगा की नाबालिग बेटी से गैंगरेप, आरोपियों में 2 इंस्पेक्टर और 1 कांग्रेसी नेता की बिगड़ैल औलादें शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः दूसरों को कानून सिखाने वाले जल्दबाजी की कमाई से बेटों का पालन-पोषण करते-करते शायद उनको अच्छे संस्कार देना और इंसान बनाना भूल जाते हैं। यही वजह है कि इंसान की शक्ल-सूरत में कब हैवान बन जाते हैं इसका आभास तक नहीं होता। कानपुर में ऐसे ही चार हैवानों ने एक दरोगा की नाबालिग बेटी को फ्लैट पर ले जाकर उसके साथ घिनौना पाप कर डाला। चौंकाने वाली बात यह है कि इन चार आरोपियों में दो पुलिस इंस्पेक्टरों की औलादें हैं जबकि एक कांग्रेसी नेता की। इतना ही नहीं चार में 3 बीटेक और एक बीबीए कर रहा है। क्रिसमस के दिन फ्लैट पर ले जाकर की वारदात   तीसरा भी पैसे वाले परिवार का बताया जा रहा है। बहरहाल, इन चारों दरिंदों को बिना देर किए पुलिस ने दबोच लिया है। इसकी एक वजह यह भी है कि पीड़िता भी पुलिस दरोगा की बेटी है। वरना शायद पुलिस भी इतनी तेजी नहीं दिखाती। इस वारदात की पृष्ठभूमि में फेसबुक प...
उन्नाव में सड़क हादसे में घायल बीमा एजेंट की कानपुर के हैलट अस्पताल में मौत

उन्नाव में सड़क हादसे में घायल बीमा एजेंट की कानपुर के हैलट अस्पताल में मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः उन्नाव के गदनखेङा चौराहा के पास एक बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार शशिशेखर शर्मा (38) गंभीर रूप से घायल हो गया। उनको गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान चिंताजनक हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। ट्रक चालक की तलाश कर रही पुलिस   इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक शशिशेखर बीमा एजेंट थे। वह घटना के वक्त काम करके घर लौट रहे थे। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ये भी पढ़ेंः आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी बोले-बहुत याद आएंगे ...
कानपुर में कर्तव्य निभाते वक्त दो रेलवे ट्रैकमैनों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत, गुस्साए साथियों ने रूट बाधित कर रोकीं दो दर्जन ट्रेनें

कानपुर में कर्तव्य निभाते वक्त दो रेलवे ट्रैकमैनों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत, गुस्साए साथियों ने रूट बाधित कर रोकीं दो दर्जन ट्रेनें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः पनकी पड़ाव के पास गेट नंबर-83 पर हुए एक दर्दनाक हादसे में दो रेलकर्मियों की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब रेलकर्मी ट्रैक पर काम कर रहे थे। इसी दौरान मालगाड़ी ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में रेल अधिकारियों की लापरवाही को लेकर गुस्साए रेलकर्मियों ने रेलवे ट्रैक बाधिक कर दिया। इससे शताब्दी समेत कई लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें 1 घंटे तक रुकी रहीं। ट्रैक पर काम करते समय हादसे का शिकार  बताते हैं कि ब्लॉक् खत्म होने के बाद कासन बोर्ड लेने जा रहे 2 ट्रैक मैन सोबरन सिंह (30) व नीरज कुमार (32) की सोमवार दोपहर बाद करीब 3 बजे ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जाता है कि ये दोनों गैंगमैन अपनी ड्यूटी के दौरान रेलवे का एक बोर्ड लगा रहे थे। इसी दौरान एक माल गाड़ी उस ट्रैक पर आ गई। ये भी पढ़ेंः रेलवे अधिकारियों की लापरवाही की भेंट चढ़े गैंगमैन ने ...
‘परिवर्तन’ के सहयोग से इनर व्हील क्लब आफ कानपुर की महिला सदस्यों ने बांटी रोटियां

‘परिवर्तन’ के सहयोग से इनर व्हील क्लब आफ कानपुर की महिला सदस्यों ने बांटी रोटियां

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः परिवर्तन संस्था द्वारा निरंतर चलाए जा रहे रोटी बैंक के उर्सला अस्पताल पॉइंट में आज इनर व्हील क्लब ऑफ कानपुर की सदस्यों द्वारा भोजन वितरण किया गया। क्लब की अध्यक्षा अंकिता जैन व सेक्रेटरी नेहा गुप्ता के साथ अनामिका, पल्लवी, पूनम, नीतू , किरन और कविता आदि महिलाओं ने 'परिवर्तन' संस्था के इस अभियान की सराहना की। 'परिवर्तन' संस्था के काम की सराहना   साथ ही इस काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लिया। साथ ही आगे भी क्लब की ओर से सहयोग करते रहने की बात कही। 'परिवर्तन' संस्था के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप द्विवेदी द्वारा क्लब की अध्यक्षा को यूको फ्रैंडली बैग दिया गया। पालीथिन के खिलाफ अभियान होगा तेज  साथ ही उनके अपील की गई कि 'परिवर्तन' संस्था द्वारा चलाए जा रहे पॉलीथीन के खिलाफ अभियान में भी सहयोग दें। क्लब की महिला सदस्यों ने 'परिवर्तन' संस्था के इस प्रयास की भी सरा...
अब कानपुर बोलेगा “ग्वालटोली- मेरी शान”, सबसे स्वच्छ मोहल्ला बनाने में जुटे परिवर्तन-प्रशासन

अब कानपुर बोलेगा “ग्वालटोली- मेरी शान”, सबसे स्वच्छ मोहल्ला बनाने में जुटे परिवर्तन-प्रशासन

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः वार्ड न-4, ग्वालटोली को शहर का सबसे स्वच्छ वार्ड बनाने की दिशा में बिगुल फूंक दिया गया। यह काम 'परिवर्तन' फोरम व कानपुर नगर निगम के संयुक्त प्रयास से किया जाएगा। रविवार दोपहर लगभग 12 बजे भैरवघाट चौराहे के पास एक सभा का आयोजन किया गया। इसका संचालन परिवर्तन के सीनियर एडवोकेट अनूप कुमार द्विवेदी ने किया। सबसे पहले अपर नगर आयुक्त अमृत लाल बिंद ने कार्यक्रम "ग्वालटोली- मेरी शान" के बारे में बताया। कानपुर का सबसे स्वच्छ मोहल्ला बनेगा ग्वालटोली नगर आयुक्त ने प्रदेश में चल रहे स्वच्छता अभियान के तहत इस वार्ड को कानपुर में चुनने के विषय में भी जानकारी दी। साथ ही इस काम में कैसे परिवर्तन संस्था सराहनीय ढंग से सहयोग कर रही है, इसकी भी जानकारी दी। महापौर प्रमिला पांडे ने इस वार्ड को प्रदेश में नंबर एक लाने के लिए लोगों से अपील की। जनता से इसमें मदद करने की भी अपील की।  य...
कानपुर में ट्रेन को बस की तरह रोक रहे तीन दोस्तों में दो की कटकर मौत, तीसरा बाल-बाल बचा

कानपुर में ट्रेन को बस की तरह रोक रहे तीन दोस्तों में दो की कटकर मौत, तीसरा बाल-बाल बचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शराब के नशे में तीन दोस्तों को ट्रेन के आगे खड़े होकर बेतुकी हरकत करना काफी महंगा पड़ गया। इनमें से दो की मौके पर ही ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जबकि एक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के कटे-पिटे शवों को कब्जे में ले लिया है। वहीं तीसरे को भी हल्की चोट लगने की बात कही जा रही है। यह घटना कानपुर के कैंट स्थित सीओडी ओवरब्रिज रेलवे क्रासिंग की बताई जा रही है। घटना शनिवार शाम साढ़े चार बजे की बताई जा रही है। कानपुर के कैंट स्थित सीओडी ओवरब्रिज रेलवे क्रासिंग की घटना  बताया जाता है कि चकेरी के मानस विहार के रहने वाले विकास (35) तथा लखनऊ के एकता नगर, ठाकुरगंज के रहने वाले राकेश (25) अपने साथी लालगंज के पप्पू के साथ रिक्शे से कैंट से रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे थे। लोगों का कहना है कि तीनों शराब के नशे में थे। ये भी पढ़ेंः भीषण रेल हादसाः रायबरेली में पट...
कानपुर में घर से लापता हुई महिला का शव दादानगर के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला

कानपुर में घर से लापता हुई महिला का शव दादानगर के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर के दादानगर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को उस वक्त हुई जब महिला की तलाश करते हुए उनके पति रेलवे ट्रैक पर पहुंचे। वहां शव देखकर उन्होंने मोहल्ले व आसपास के लोगों को बुलाया। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। घर में बच्चा न होने को लेकर थीं परेशान  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि घर में कोई संतान न होने की वजह से महिला काफी परेशान रहती थीं। बताया जाता है कि दादानगर कच्ची बस्ती की रहने वाली लक्ष्मी पत्नी सुरेश घर से कहीं चली गई थीं। ये भी पढ़ेंः चलती ट्रेन से गिरा अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला, रेलवे पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल सुबह जागने पर पति ने देखा तो पत्नी घर में नहीं थीं। परिवार के लोग उनको काफी तलाश रहे थे लेकिन कहीं पता नहीं चल रहा था। इ...
कानपुर में वैश्य वार्ष्णेय समाज ने किया बुजुर्गों का सम्मान, संजीव को अध्यक्ष तो कैलाश को बनाया सचिव

कानपुर में वैश्य वार्ष्णेय समाज ने किया बुजुर्गों का सम्मान, संजीव को अध्यक्ष तो कैलाश को बनाया सचिव

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में आज पी रोड स्थित हर सहायक इंटर कालेज में वैश्य वार्ष्णेय समाज का वार्षिक सम्मेलन संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। वार्षिक सम्मेलन में रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। इसमें महिलाओं और बच्चों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत करते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया। पी रोड पर हुआ वैश्य वार्ष्णेय समाज का वार्षिक सम्मेलन  सम्मेलन कार्यक्रम में इंजीनियर संतोष कुमार वार्ष्णेय मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल रहे। वहीं सचिव कैलाश गुप्ता ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। साथ ही समाज की प्रगति से सभी को अवगत कराया। मुख्य अतिथि ने समाज के चार बुज़ुर्ग लोगों को मोतियों की माला पहनाते हुए शाल ओढ़ाई और श्रीमद्भागवत गीता की प्रति देकर सम्मानित किया। ये भी पढ़ेंः बांदा में डाक्टर प्रज्ञा उपाध्याय व उनके पति के खिलाफ रिपोर्ट, गर...
कानपुर में बारावफात के जुलूस के दौरान दो पक्षों में संघर्ष, पुलिस अफसरों ने पहुंच स्थिति संभाली

कानपुर में बारावफात के जुलूस के दौरान दो पक्षों में संघर्ष, पुलिस अफसरों ने पहुंच स्थिति संभाली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर : जिले में एक ओर जहां बारावफात की धूम मची थी। वहीं दूसरी ओर जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच संघर्ष का मामला सामने आया है। इसमें करीब 6 लोग घायल हो गए हैं। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को संभाला है। बताया जाता है कि मामला थाना कल्याणपुर कोतवाली के रावतपुर क्षेत्र का है। समय रहते पुलिस ने स्थिति को संभाला  मंगलवार को बारावफात के जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद कई थानों की पुलिस फोर्स समेत आलाधिकारी तुरंत ही मौके पर पहुंच गए। ये भी पढ़ेंः उन्नाव में पुआल लादकर जा रहे ट्रैक्टर पर सीमेंट का गेट गिरन ने 3 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल पीएसी की एक बटालियन भी वहां भेजी गई। किसी तरह हालात को संभालने की कोशिश की गई। अच्छी बात यह रही कि पुलिस अधिकारियों की समझाने पर दोनों पक्ष शांत ह...
कानपुर में प्रशिक्षण में अव्वल मलिन बस्ती की महिलाओं को सिलाई मशीनें व गिफ्ट बांटे

कानपुर में प्रशिक्षण में अव्वल मलिन बस्ती की महिलाओं को सिलाई मशीनें व गिफ्ट बांटे

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज यहां नवीननगर, काकादेव, कानपुर में विस्थापित कल्याण समिति द्वारा संचालित निशुल्क महिला शिल्पकला अभियान के अंतर्गत मलिन बस्ती की ग़रीब महिलाओं को सिलाई मशीन व अन्य सामान बांटा गया। 24 सफल महिलाओं में 10 महिलाओं को सिलाई मशीन व अन्य को गिफ्ट के साथ प्रमाणपत्र भी दिए गए। ॉ ये भी पढ़ेंः निकाह के बाद सुहागरात पर दुल्हन कर रही थी पति का इंतजार, लेकिन नपुंसक पति ने दूसरे को भेजा.. इस अवसर पर कैंसर अस्पताल के निदेशक डॉक्टर एमपी मिश्रा ने समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि इससे मलिन बस्तियों की ग़रीब महिलाओं को सामाजिक बल प्राप्त होता है। वे अपने परिवार के पालन-पोषण कर सकेंगी। साथ ही आत्मनिर्भर हो सकेंगी । शिक्षण में अव्वल 10 महिलाओं को सिलाई मशीनें  समिति के अध्यक्ष दिनेश सिंह चंदेल, समाजसेवी राजेन्द्र पाल सिंह कहा कि प्रत्येक माह सफल दो महिलाओं को सिलाई...