बांदा में हादसे, रोडवेज बस से गिरकर 1 की मौत, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डिवाइर से टकराई बोलेरो-कई घायल
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में अलग-अलग हादसों में 1 व्यक्ति की मौत हो गई। एक हादसा रोडवेज बस से कुचलकर युवक की मौत का है। वहीं दूसरे हादसे में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बोलेरो गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इसमें 6 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मुंबई से भाई के साथ घर लौट रहा था युवक, बस से गिरा
जानकारी के अनुसार फतेहपुर जिले के पलटूपुर गांव के अखिलेश (22) पुत्र रामस्वरूप मुंबई में रहकर मजदूरी करते थे। अपने भाई के साथ मुंबई से बांदा आए थे। बीती रात बस से घर जा रहे थे। रोडवेज बस में भीड़ ज्यादा थी। इसलिए दरवाजे पर खड़े होकर यात्रा कर रहे थे।
ये भी पढ़ें : तहसीलदार के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा, शादी का झांसा देकर 4 महीने से महिला..
इसी दौरान रास्ते में नीचे गिरकर घायल हो गए। बस का पहिया उनके उपर से निकल गया। उनके भाई द...









