Thursday, August 13सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: hindi news

बांदा : भागवत प्रसाद मेमोरियल अकादमी में दंगल, दिल्ली-हरियाणा की महिला पहलवानों ने भी दिखाया दमखम

बांदा : भागवत प्रसाद मेमोरियल अकादमी में दंगल, दिल्ली-हरियाणा की महिला पहलवानों ने भी दिखाया दमखम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में भागवत प्रसाद मेमोरियल अकादमी एवं इंटर कालेज परिसर में अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ कालेज के संस्थापक राम लखन कुशवाहा और उनकी पत्नी श्रीमती चंद्रकला कुशवाहा ने फीता काटकर किया। इसमें पुरुष पहलवानों के साथ ही महिला पहलवानों ने भी दमखम दिखाया। श्री मति कुशवाहा एवं संध्या कुशवाह ने इस मौके पर गाजियाबाद की महिला पहलवान पूनम और बनारस की रितु के हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया। दंगल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि एजीएम आर्यवर्त बैंक मनोज गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य रामस्वरूप साहू, रामकिशन उर्फ लल्लू पहलवान, नत्थू पहलवान, वासिफ जमा खान, मिथिलेश पांडे, मंगल प्रसाद, रामकेश, सुनील कुमार, आदि लोग मौजूद रहे। कुश्ती में पहलवान रोहित (मथुरा), शिवा (एटा) के बीच मुकाबला हुआ। यह बराबरी पर छूटा। इसके बाद अ...
Sitapur : हिंदू बनीं मुस्कान, इजरायल में लड़कियों से हमास की बर्बरता से हुई आहत..

Sitapur : हिंदू बनीं मुस्कान, इजरायल में लड़कियों से हमास की बर्बरता से हुई आहत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : यूपी के सीतापुर में एक मुस्लिम लड़की ने हिंदू धर्म अपना लिया। उसने हिंदू लड़के से शादी करते हुए अपना धर्म परिवर्तन किया। लड़की ने इसकी वजह भी बताई। उसने कहा कि इजरायल में लड़कियों के साथ हमास आतंकियों की बर्बरता देखी, वह बुरी तरह से आहत हुई। हमास आतंकियों ने इजरायली लड़कियों काफी बुरा सलूक किया। यह उसे गहरा दुख दे गया। शिशुपाल संग शादी के बंधन में बंधी मुस्कान राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना ने सीतापुर के काली मंदिर में दोनों की शादी कराई है। दरअसल, मुस्कान शाहजहांपुर जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने सीतापुर के शिशुपाल मौर्य नाम के युवक से शादी की है। मुस्कान ने शादी करने के लिए एक अनुबंध पत्र नोटरी कराया था। उसमें कहा था कि इजरायल में हमास आतंकियों द्वारा लड़कियों के साथ जिस तरह से बदसलूकी और बर्बरता हुई। उसे लेकर वह काफी आहत हैं। इसके चलते उन्होंने इस्लाम छो...
Lucknow : धर्मेंद्र और सीएम योगी की मुलाकात, काफी खुश नजर आए मुख्यमंत्री..

Lucknow : धर्मेंद्र और सीएम योगी की मुलाकात, काफी खुश नजर आए मुख्यमंत्री..

Breaking News, Feature, Latest Posts, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज राजधानी लखनऊ में दो बड़ी शख्सियतों की मुलाकात हुई। एक फिल्मी जगत के ही-मैन, महान अभिनेता धर्मेंद्र तो दूसरे राजनीति के ही-मैन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। दोनों की बीच मुलाकात मुख्यमंत्री आवास पर हुई। दरअसल, महान अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों अपनी एक फिल्म 21 की शूटिंग के सिलसिले में लखनऊ आए हुए हैं। शनिवार को उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर सीएम योगी से मुलाकात की। 87 वर्षीय अभिनेता धर्मेंद्र से मिलकर मुख्यमंत्री योगी बेहद खुश दिखे। दोनों हस्तियों ने एक-दूसरे से बातचीत की। बीच-बीच में हंसी-मजाक करते हुए भी दिखाई दिए। मुख्यमंत्री योगी ने अभिनेता धर्मेंद्र को एक स्मृति चिह्न भी भेंट किया। ये भी पढ़ें : महान अभिनेता धर्मेंद्र लखनऊ पहुंचे, झलक पाने को उमड़ी भीड़-10 दिन रुकेंगे..   ...
UP News : रामजन्मभूमि ट्रस्ट ने CM योगी को दिया निमंत्रण, मुख्यमंत्री ने लिखा..

UP News : रामजन्मभूमि ट्रस्ट ने CM योगी को दिया निमंत्रण, मुख्यमंत्री ने लिखा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : धर्मनगरी अयोध्या में नवनिर्मित भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों की ओर से शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात कर उन्हें औपचारिक निमंत्रण दिया गया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने मन की बात भी लिखी। उधर, मुख्यमंत्री योगी ने https://samarneetinews.com/will-ministerial-crown-be-snatched-away-from-banda-rumblings-of-major-changes-in-bjp-before-lok-sabha/ इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि 'आज जीवन धन्य हो गया है। मन आह्लादित है।' आगे लिखा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सम्मानित पदाधिकारी स्वामी गोविन्ददेव गिरि जी महाराज, श्री चम्पत राय जी एवं श्री राजेंद्र पं...
Banda : शादी के 6 माह बाद ही अनुराधा की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Banda : शादी के 6 माह बाद ही अनुराधा की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक दुखद मामला सामने आया है। ससुराल में शादी के 6 महीने बाद ही नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फांसी पर लटकता मिला। वहीं ससुराल पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार गिरवां थाना क्षेत्र के स्योढा गांव के रामवरन की पत्नी अनुराधा (20) का शव ससुराल में एक केविल के सहारे फांसी पर लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलने पर मायके वालों में कोहराम मच गया। मृतका के ससुर लल्लू का कहना है कि गुरुवार रात बहू ने खाना बनाया इसके बाद कमरे के अंदर चली गई। रात को भतीजी खाना खाने के लिए बुलाने गई तो देखा तो दरवाजा बंद थे। उसने कुड़ी खटखटाई, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जेठ ने दरवाजा तोड़ कर देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। दूसरी और मृतक अनुराधा के पिता तिंदवारी के जौहरपुर के निवासी रामदास का कहना है कि 8 मई 2023 को बेटी की शादी ...
Banda : थका-हारा बांदा सूचना विभाग अधिकारियों-मीडिया में पैदा कर रहा दूरियां..

Banda : थका-हारा बांदा सूचना विभाग अधिकारियों-मीडिया में पैदा कर रहा दूरियां..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का मीडिया सबसे सशक्त माध्यम है। आज के दौर में डिजीटल/सोशल मीडिया की उपयोगिता और महत्ता से इंकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में सूचना विभाग की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है, लेकिन बांदा का जिला सूचना विभाग 'अपनी ढपली-अपना राग', वाली कहावत चरितार्थ कर रहा है। सूचना विभाग की सुस्ती और निष्क्रियता जारी है। अब मनमानी भी शुरू हो गई है। दरअसल, सरकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए उच्चाधिकारी अक्सर प्रेसवार्ताएं करते हैं। ऐसे में जिला सूचना विभाग की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। बांदा में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों की प्रेसवार्ताएं और उनसे जुड़ी जरूरी खबरें मीडिया तक पूरी तरह पहुंचानेका काम नहीं हो रहा है। व्हाट्सएप ग्रुप पर सूचना पाकर सूचना विभाग के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते हैं। भी...
बांदा में सड़क किनारे खेल रही मासूम बच्ची को टैक्टर ने रौंदा, मौत

बांदा में सड़क किनारे खेल रही मासूम बच्ची को टैक्टर ने रौंदा, मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में मुरवल गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खेल रही 2 साल की मासूम बच्ची को रौंद दिया। मासूम की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। पुलिस ने मौके में पहुंच कर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताते हैं कि पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार मुरवल के महेश की बेटी 2 साल की श्रृष्टि अपने घर के बाहर खेल रही थी। बबेरू की ओर से आ रही ईटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। बताते हैं कि पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। उधर, बच्ची की मां गुड़िया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें : रामपुर : आजम खां का सपा कार्यालय भी सील, सुबह हुई थी स्कूल पर कार्रवाई  ...
बांदा : सुरक्षित दीपावली का स्कूली बच्चों ने लिया संकल्प

बांदा : सुरक्षित दीपावली का स्कूली बच्चों ने लिया संकल्प

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के इंदिरानगर स्थित संत तुलसी पब्लिक स्कूल में बच्चों ने सुरक्षित दीपावली का संकल्प लिया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड अंबेसडर राहुल जैन मौजूद रहे। उन्होंने विद्यालय के बच्चों को सुरक्षित दीपावली मनाने व पटाखों से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। विद्यालय प्रबंधक संत कुमार गुप्ता ने बताया कि किस प्रकार से पटाखों से ध्वनि प्रदूषण, वायु प्रदूषण होता है। विद्यालय के डायरेक्टर जगनायक यादव ने भी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन रेनू मिश्रा ने किया। अंत में श्रीमती सरोज गुप्ता ने https://samarneetinews.com/in-banda-details-of-mushroom-production-and-use-workshop-in-schools-explained/ सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सभी स्कूली बच्चे और समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा। बच्चों में उत्साह बनते साफ दिखाई दे रहा था। ये ...
रामपुर : आजम खां का सपा कार्यालय भी सील, सुबह हुई थी स्कूल पर कार्रवाई

रामपुर : आजम खां का सपा कार्यालय भी सील, सुबह हुई थी स्कूल पर कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : रामपुर प्रसाशन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। आजम खां के रामपुर पब्लिक स्कूल के साथ-साथ सपा कार्यालय को भी सील कर दिया है। बताते हैं कि प्रशासनिक टीम शुक्रवार सुबह स्कूल पहुंची। टीम ने सील की कार्रवाई करने से पहले स्कूल की छुट्टी कराई। इसके बाद कार्रवाई शुरू की गई। उधर, स्कूल कर्मचारी फर्नीचर और सामान संभालते दिखाई दिए। बड़ी संख्या में अधिकारी और फोर्स रहा मौजूद अधिकारियों ने पूरे क्षेत्रों का दौरा भी किया। स्थिति का जायजा भी लिया। इसके बाद आजम के सपा कार्यालय को भी सील कर दिया गया।जानकारी के अनुसार सुबह स्कूल तो शाम करीब 4 बजे https://samarneetinews.com/up-news-ram-janmabhoomi-trust-invites-cm-yogi/ सपा कार्यालय को भी सील कर दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी और फोर्स मौजूद रहा। बताते चलें कि इससे पहले सपा नेता आजम खां के कब्जे से शिक्षा विभाग क...
Banda : छात्र-छात्राओं को मशरूम उत्पादन एवं उपयोग की बताईं बारीकियां..

Banda : छात्र-छात्राओं को मशरूम उत्पादन एवं उपयोग की बताईं बारीकियां..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में दो विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को मशरूम की खेती के उत्पादन और उपयोग की बारीकियां बताई गईं। दरअसल, बांदा के तथागत ज्ञान स्थली (अतर्रा) और भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कालेज में यह कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बांदा कृषि विश्वविद्यालय के डीन डा. जीएस पंवार रहे। मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को रोगजारपरक जानकारियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि आज उन्नत उत्पादन तकनीक के कारण ही हम आत्मनिर्भर हैं। कहा कि दूसरे देशों को निर्यात कर रहे हैं। इस मौके पर प्रो. चंचल ने भी जरूरी जानकारियां दीं। कार्यक्रम में विद्यालय के संरक्षक रामलखन कुशवाह, अभिषेक, देव प्रसाद यादव, दीपू सिंह, लक्ष्मी देवी, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : क्या बांदा से छिनेगा मंत्री का ताज ? लोकसभा से पहले बड़े बदलाव की सुगबुगाहट.....