समरनीति न्यूज, सीतापुर : यूपी के सीतापुर में एक मुस्लिम लड़की ने हिंदू धर्म अपना लिया। उसने हिंदू लड़के से शादी करते हुए अपना धर्म परिवर्तन किया। लड़की ने इसकी वजह भी बताई। उसने कहा कि इजरायल में लड़कियों के साथ हमास आतंकियों की बर्बरता देखी, वह बुरी तरह से आहत हुई। हमास आतंकियों ने इजरायली लड़कियों काफी बुरा सलूक किया। यह उसे गहरा दुख दे गया।
शिशुपाल संग शादी के बंधन में बंधी मुस्कान
राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना ने सीतापुर के काली मंदिर में दोनों की शादी कराई है। दरअसल, मुस्कान शाहजहांपुर जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने सीतापुर के शिशुपाल मौर्य नाम के युवक से शादी की है। मुस्कान ने शादी करने के लिए एक अनुबंध पत्र नोटरी कराया था।
उसमें कहा था कि इजरायल में हमास आतंकियों द्वारा लड़कियों के साथ जिस तरह से बदसलूकी और बर्बरता हुई। उसे लेकर वह काफी आहत हैं। इसके चलते उन्होंने इस्लाम छोड़ने का मन बनाया है।
साथ ही सनातन धर्म अपनाने का फैसला लिया है। सामाजिक बाधाओं की दिक्कत न उठानी पड़ी, इसके लिए दोनों ने सीतापुर में हिंदू शेर सेना के पदाधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद दोनों की मंदिर में शादी कराई गई।
मुस्कान और शिशुपाल की शादी का आर्य समाज मंदिर का जारी प्रमाणपत्र मीडिया में भी दिखाया गया। बताते चलें कि हाल ही में महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में एक मुस्लिम परिवार ने हिंदू धर्म अपना लिया था। वहां कथा सुनने के बाद 10 लोग इस्लाम छोड़कर हिंदू बन गए थे।
ये भी पढ़ें : Lucknow : राजवीर बने सलीम की हिंदू लड़कियों से खास अपील, मुस्लिम युवकों के झांसे में न आएं, वरना जिंदगी नरक..