Sunday, May 12सही समय पर सच्ची खबर...

Lucknow : राजवीर बने सलीम की हिंदू लड़कियों से खास अपील, मुस्लिम युवकों के झांसे में न आएं, वरना जिंदगी नरक..

Lucknow : Appeal of young man from Salim to Rajveer to Hindu girls don't married for Muslim youth life will be hell

समरनीति न्यूज, लखनऊ : पत्नी-बेटियों पर पिता और भाई की बुरी नियत, प्रताड़ना और तरह-तरह के जुल्म। इन सबसे तंग आकर सलीम से राजवीर बने युवक ने हिंदू लड़कियों से खास अपील की है। उन्होंने कहा कि हिंदू लड़िकयां किसी भी हाल में मुस्लिम लड़कों के झांसे में न आएं। मुसलमान लड़के हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाते हैं। इसके लिए खुद को हिंदू बताते हैं। हाथ में कलावा बांधते हैं। झूठा नाम बताते हैं। फिर शादी करके कहीं का नहीं छोड़ते।

कहा, मुस्लिम परिवारों में हमेशा प्रताड़ित होती हैं हिंदू लड़कियां 

कहा कि मुस्लिम परिवार हमेशा हिंदू लड़कियों को प्रताड़ित करते हैं। कहा कि इस्लाम के कटरपंथी मानते हैं कि हिंदू लड़की से शादी करने वाला जन्नती हो जाता है। यानी जन्नत में जाता है। कहा कि वह भी मुसलमान था। उसने 14 साल पहले हिंदू लड़की से निकाह किया। शादी के बाद उनके बेटी हुई। 

भाई-पिता की थी राजवीर की पत्नी और बेटी पर गंदी नजर

पत्नी और बेटी पर पिता और भाई दोनों गंदी नजर रखते थे क्योंकि पत्नी पहले हिंदू जो थी। कहा कि इस गंदे माहौल से तंग आकर उन्होंने 15 दिन पहले इस्लाम धर्म छोड़कर सनातन हिंदू धर्म अपना लिया है। अब वह बहुत खुश हैं। राजवीर ने कहा कि वह हाथ जोड़कर हिंदू बेटियों से बार-बार अपील करना चाहते हैं कि मुसलमान लड़कों से दूर रहें।

कहा कि हाथ में कलावा और हिंदू नाम रखकर टारगेट..

राजवीर ने कहा कि मुसलमान लड़कों के टारगेट पर हिंदू लड़कियां होती हैं। वह हिंदू लड़कियों को झूठा नाम बताते हैं, हाथ में कलावा भी बांधते हैं।

ये भी पढ़ें : UP में लव जिहाद का पहला मुकदमा इस जिले में दर्ज..

फिर प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराते हैं। कहा कि खुद कभी धर्म नहीं बदलते हैं। कहा कि मुसलमान परिवारों में हिंदू लड़कियों का हमेशा शोषण होता है।

यह है पूरा मामला, अब पुलिस कर रही आरोपों की जांच

दरअसल, अयोध्या रोड निवासी राजवीर ने 14 साल पहले रायबरेली की एक हिंदू लड़की से निकाह किया था। महिला ने इस्लाम अपना लिया था। राजवीर का कहना है कि शादी के बाद पिता और भाई पत्नी पर धार्मिक टिप्पणी कर उसपर गंदी नियत रखते थे। फिर बेटी बड़ी हुई। उसे भी बुरी नजर से देखने लगे।

अब जानमाल की धमकी दे रहे हैं परिवार के लोग

परेशान राजवीर ने सनातन धर्म अपना लिया। उनकी पत्नी का आरोप है कि पति की गैरहाजिरी में ससुर और जेठ समेत अन्य ससुरालीजन गौमांस खाने को मजबूरी करते थे। बाहुबली मुख्तार अंसारी का नाम लेकर धमकाते थे। राजवीर के पिता व बड़े भाई के खिलाफ बीबीडी थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है। डीसीपी प्राची सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : लखनऊ में अश्लील वीडियो के सहारे लव जिहादः धोखे से निकाह-धर्म परिवर्तन कराकर रेप, फिर दूसरे मर्द के साथ 5 घंटे..