Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

UP News : रामजन्मभूमि ट्रस्ट ने CM योगी को दिया निमंत्रण, मुख्यमंत्री ने लिखा..

UP News : Ram Janmabhoomi Trust invites CM Yogi

समरनीति न्यूज, लखनऊ : धर्मनगरी अयोध्या में नवनिर्मित भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों की ओर से शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात कर उन्हें औपचारिक निमंत्रण दिया गया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने मन की बात भी लिखी। उधर, मुख्यमंत्री योगी ने

क्या बांदा से छिनेगा मंत्री का ताज ? लोकसभा से पहले बड़े बदलाव की सुगबुगाहट..

इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि ‘आज जीवन धन्य हो गया है। मन आह्लादित है।’ आगे लिखा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सम्मानित पदाधिकारी स्वामी गोविन्ददेव गिरि जी महाराज, श्री चम्पत राय जी एवं श्री राजेंद्र पंकज जी ने उन्हें श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री रामलला सरकार के नूतन बालरूप विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। आभार ! जय जय सीताराम।

ये भी पढ़ें : सनसनीखेज : मेडिकल कालेज में बच्चे को जन्म देकर लापता महिला का शव मिला, दुष्कर्म कर हत्या..