Friday, May 10सही समय पर सच्ची खबर...

Banda : शादी के 6 माह बाद ही अनुराधा की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Brother hanged himself in sister's in-laws, dead body of missing youth found, read reason in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक दुखद मामला सामने आया है। ससुराल में शादी के 6 महीने बाद ही नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फांसी पर लटकता मिला। वहीं ससुराल पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार गिरवां थाना क्षेत्र के स्योढा गांव के रामवरन की पत्नी अनुराधा (20) का शव ससुराल में एक केविल के सहारे फांसी पर लटकता मिला।

घटना की जानकारी मिलने पर मायके वालों में कोहराम मच गया। मृतका के ससुर लल्लू का कहना है कि गुरुवार रात बहू ने खाना बनाया इसके बाद कमरे के अंदर चली गई।

रात को भतीजी खाना खाने के लिए बुलाने गई तो देखा तो दरवाजा बंद थे। उसने कुड़ी खटखटाई, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जेठ ने दरवाजा तोड़ कर देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था।

दूसरी और मृतक अनुराधा के पिता तिंदवारी के जौहरपुर के निवासी रामदास का कहना है कि 8 मई 2023 को बेटी की शादी की थी। शादी के बाद से ही पति शराव पीकर उसे मारता-पीटता था। दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहा था।

उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या करके शव लटका दिया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला फांसी का लग रहा है। फिर भी सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : थका-हारा बांदा सूचना विभाग अधिकारियों-मीडिया में पैदा कर रहा दूरियां..

ये भी पढ़ें : बांदा में सड़क किनारे खेल रही मासूम बच्ची को टैक्टर ने रौंदा, मौत