Thursday, August 13सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: hindi news

सनसनीखेज : बांदा मेडिकल कालेज में बच्चे को जन्म देकर लापता महिला का शव मिला, दुष्कर्म कर हत्या..

सनसनीखेज : बांदा मेडिकल कालेज में बच्चे को जन्म देकर लापता महिला का शव मिला, दुष्कर्म कर हत्या..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में आज एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई। मेडिकल कालेज में बच्चे को जन्म देने के पांचवे दिन लापता हुई महिला का शव परिसर में पड़ा मिला। परिवार वालों का आरोप है कि महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। मेडिकल कालेज की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुली एएसपी श्री मिश्रा का कहना है कि महिला के शव का डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार थाना अतर्रा क्षेत्र के अनथुवा गांव के रामसेवक ने अपनी पत्नी (42) को 3 नवंबर को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। उन्होंने शाम को एक बच्ची को जन्म दिया। पांच दिन बाद वह मेडिकल कालेज से अचानक लापता हो गईं। CCTV फुटैज खंगाल रही पु...
क्या बांदा से छिनेगा मंत्री का ताज ? लोकसभा से पहले बड़े बदलाव की सुगबुगाहट..

क्या बांदा से छिनेगा मंत्री का ताज ? लोकसभा से पहले बड़े बदलाव की सुगबुगाहट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो चुके हैं। वहीं सत्ताधारी दल भाजपा विपक्षियों चुनौतियों को देखते हुए काफी सावधानी बरत रही है। संगठन के कील-कांटे दुरुस्त करने के बाद मंत्रीमंडल विस्तार भी कुछ ही घंटों में हो सकता है। पार्टी के विश्वस्त्र सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि लोकसभा चुनाव से पहले जातीय समीकरणों को देखते हुए बीजेपी बड़ा बदलाव कर सकती है। फतेहपुर या तिंदवारी से मैदान में उतारने की चर्चा पार्टी बांदा को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है क्योंकि निषाद बाहुल्य बांदा के तिंदवारी और फतेहपुर सीट पर लोकसभा के लिए मौजूदा राज्यमंत्री रामकेश निषाद एक जिताऊ दावेदार साबित हो सकते हैं। खासकर फतेहपुर में पार्टी को एक मजबूत स्तंभ की जरूरत है। दरअसल, बांदा के जिलाध्यक्ष रहे https://samarneetinews.com/bundelkhand-bjp-many-mlas-and-former-mlas-camp-i...
BJP4UP : बुंदेलखंड में अचानक ‘एक्टिव मोड’ पर आए कई नेता-एक तरफ दिल्ली तो दूसरी ओर मंत्रीमंडल..

BJP4UP : बुंदेलखंड में अचानक ‘एक्टिव मोड’ पर आए कई नेता-एक तरफ दिल्ली तो दूसरी ओर मंत्रीमंडल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : बुंदेलखंड में बीजेपी नेताओं में इस समय अंदरखाने काफी सक्रियता है। अचानक कई नेता एक्टिव मोड पर आ गए हैं। इसकी वजह है कि एक तरफ लोकसभा चुनाव 2024 के रास्ते दिल्ली पहुंचने की ललक है तो दूसरी ओर यूपी मंत्रीमंडल विस्तार है। यानी मंत्री बनने की राह। पार्टी सूत्र बताते हैं कि लोकसभा टिकट और मंत्री पद की चाह में कई बीजेपी विधायकों और पूर्व विधायकों की दिल्ली दौड़ शुरू हो चुकी है। अपनी गोपनीय यात्रा पर कई माननीय और पूर्व माननीय गुपचुप ढंग से निकल रहे हैं। दरअसल, एक ओर यूपी में मंत्री मंडल विस्तार के लिए कुछ ही घंटे बाकी हैं तो दूसरी ओर लोकसभा 2024 के टिकट वितरण की रस्साकसी। नेता जी समझ रहे हैं कि यह समय काफी खास है। स्थानीय नेताओं ने लोकसभा के मद्देनजर कसी कमर, एक्टिव हुए यही वजह है कि ज्यादातर बीजेपी नेता दिल्ली और लखनऊ की दौड़ लगा रहे हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले ...
शर्मनाक : कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों ने डाक्टर को बेरहमी से पीटा, कवि का दावा काफिले पर हमला, लोग बोले-कवि को सुरक्षा क्यों..?

शर्मनाक : कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों ने डाक्टर को बेरहमी से पीटा, कवि का दावा काफिले पर हमला, लोग बोले-कवि को सुरक्षा क्यों..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कवि कुमार विश्वास के सुरक्षा कर्मियों की एक डाक्टर से ओवरटेकिंग के बाद कहासुनी हो गई। सुरक्षा कर्मियों ने डाक्टरों को बेरहमी से पीटा। घायल डाक्टर का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वहीं कवि विश्वास का दावा है कि उनके काफिले पर हमला हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग कवि विश्वास खूब क्लास लगा रहे हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि कुमार विश्वास को सुरक्षा दी क्यों गई है..? कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि कवि विश्वास को ऐसे में शर्म आनी चाहिए। सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई कवि की जमकर क्लास, बोले-सुरक्षा देने की क्या जरूरत बताते हैं कि कवि और डाक्टर दोनों ने तहरीर दी है। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोग कवि की जमकर क्लास लगा रहे हैं और उनको मिली सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के https://samarneetinews.com/actor-dharmendra-reached-lucknow-will-stay-for-10-days-for-...
महान अभिनेता धर्मेंद्र लखनऊ पहुंचे, झलक पाने को उमड़ी भीड़-10 दिन रुकेंगे..

महान अभिनेता धर्मेंद्र लखनऊ पहुंचे, झलक पाने को उमड़ी भीड़-10 दिन रुकेंगे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : महान अभिनेता धर्मेंद्र बुधवार सुबह राजधानी लखनऊ पहुंचे। बॉलीवुड के ही-मैन यहां फिल्म इक्कीस की शूटिंग के लिए करीब 10 दिन तक रहेंगे। लखनऊ आते ही वह शूटिंग में जुट गए। फिल्म 21 का यह सीन नदवा के आसपास शूट हो रहा है। उन्हें देखने वालों की भीड़ लगी रही। लोग अपने इस चहेते अभिनेता की झलक पाने को बेचैन दिखाई दिए। कुछ ऐसी है फिल्म इक्कीस की कहानी.. दरअसल, जिस फिल्म इक्कीस की शूटिंग राजधानी लखनऊ में चल रही है, उसकी कहानी दो रिटायर सैनिक दोस्तों की है।  लखनऊ में पाकिस्तान का लोकेशन तैयार किया गया है। धर्मेंद्र इसी पाकिस्तान में अपने दोस्त से मिलने पहुंचे हैं और इसी सीन को फिल्माया जा रहा है। बुधवार को अभिनेता धर्मेंद्र के साथ जयदीप अहलावत ने भी शूटिंग की। खास बात यह है कि इस फिल्म में बिग-बी यानी अभिनेता अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी काम कर रहे हैं। यह शूटिंग कर...
UP News : कैफे संचालक की हादसे में मौत-युवक ने फांसी लगाकर दी जान

UP News : कैफे संचालक की हादसे में मौत-युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक कैफे संचालक की हादसे में मौत हो गई। वहीं युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों मामलों में पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट के रामसागर (35) ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने कही यह बात चिल्ला थाना प्रभारी मोनी निषाद का कहना है कि मृतक के पांच बच्चे हैं। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। उधर, शहर के बिजलीखेड़ा मोहल्ले के रहने वाले प्रदीप वर्मा (29) घर से पैदल ही ओवरब्रिज तिराहे पर जा रहे थे। अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वह छिटककर दूर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। आधार कार्ड के आधार पर पहचान हुई तो परिजनों को जानकारी दी। अस्पताल में इलाज से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि प्रदीप अपने घर में लाइब्रेरी और कैफ...
यूपी की बड़ी खबर, DGP विजय कुमार DG विजिलेंस बनाए गए

यूपी की बड़ी खबर, DGP विजय कुमार DG विजिलेंस बनाए गए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी की इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। डीजीपी विजय कुमार को डीजी विजिलेंस बना दिया गया है। हालांकि, फिलहाल वह कार्यवाहक डीजीपी बने रहेंगे। क्यास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में नया डीजीपी नियुक्त हो सकता है। बताते चलें कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बड़े पैमाने पर तबादले होना संभव है। कई बड़े बदलाव भी लगभग तय हैं। ये भी पढ़ें : माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे उमर ने किया आत्मसमर्पण, यह है पूरा मामला..   ये भी पढ़ें : UP News : PM Modi पर मुस्लिम लड़की नजमा ने की PHD, पहली मुस्लिम महिला बनी ...
बांदा में नीतीश कुमार के बयान पर बवाल, महिला मोर्चा ने फूंका पुतला

बांदा में नीतीश कुमार के बयान पर बवाल, महिला मोर्चा ने फूंका पुतला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा में महिलाओं से जुड़े विवादित बयान के बाद पूरे देश में हंगामा मचा है। बिहार के मुख्यमंत्री के बयान का जमकर विरोध हो रहा है। बांदा में भाजपा महिला मोर्चा ने नीतीश के बयान को घृणित बताते हुए विरोध किया। साथ ही नीतीश कुमार का पुतला भी महाराणा प्रताप चौक पर फूंका है। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए नीतीश कुमार का विरोध जताया। महिला मोर्चा की नेताओं का कहना था कि नीतीश कुमार ने सदन में जो कुछ कहा है उससे ज्यादा शर्मसार करने वाला कुछ नहीं हो सकता।  इस मौके पर महिला मोर्चा की अध्यक्षा वंदना गुप्ता, उपाध्यक्ष ममता मिश्रा, जागृति वर्मा, अर्चना शुक्ला, मुन्नी गुप्ता, श्रद्धा गुप्ता, उमा दीक्षित, रूपा चौहान, सुधा गुप्ता समेत पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : 17 साल की नाबालिग चला रही थी सेक्स ...
17 साल की नाबालिग चला रही थी सेक्स रैकेट, पुलिस छापे में खुलासा-4 महिलाएं मुक्त

17 साल की नाबालिग चला रही थी सेक्स रैकेट, पुलिस छापे में खुलासा-4 महिलाएं मुक्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : एक 17 साल की लड़की पूरा सेक्स रैकेट चला रही थी। यह हैरान कर देने वाली खबर नवी मुंबई से सामने आई है। पुलिस ने छापा मारते हुए देह व्यापार (Sex Racket) का भंडाफोड़ दिया है। कहा जा रहा है कि इस सेक्स रैकेट को एक 17 साल की नाबालिग लड़ती द्वारा चलाया जा रहा था। मौके से पुलिस ने चार महिलाओं को छुड़ाया पुलिस का कहना है कि मौके से चार महिलाओं को मुक्त कराया गया है। चारों महिलाओं की उम्र लगभग 20 से 22 साल है। इनमें से एक नेपाल और दो बिहार की हैं। सभी को उनके घर https://samarneetinews.com/in-amroha-guest-house-attached-to-property-dealer-running-sex-racket/ वापस भेजा गया है। जानकारी के अनुसार एपीएमसी पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने वाशी इलाके में स्थित होटल पर छापा मारा। साथ ही मुंबई के मलाड की रहने वाली आरोपी नाबालिग लड़की https://samarneetinews.com/mor...
माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे उमर ने किया आत्मसमर्पण, यह है पूरा मामला..

माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे उमर ने किया आत्मसमर्पण, यह है पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने आज गाजीपुर की जेल में समर्पण कर दिया। वह तीन मामलों में फरार चल रहा था। उमर ने बुधवार को एसीजेएम एमपी /एमएलए कोर्ट श्वेता चौधरी की अदालत में https://samarneetinews.com/big-mistake-in-banda-jail-where-mafia-mukhtar-was-present-dig-jail-sought-reply-from-jail-superintendent/ आत्मसमर्पण किया। बताते हैं कि तीनों मामलों में उमर के खिलाफ कोर्ट से गैरजमानती वारंट जारी हो चुका था। उसे न्यायिक हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद जेल भेजा जा रहा है। बताते चलें कि मुख्तार अंसारी इस समय बांदा की जेल में बंद है। ये भी पढ़ें : UP News : PM Modi पर मुस्लिम लड़की नजमा ने की PHD, पहली मुस्लिम महिला बनी...