Sunday, May 12सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में करंट से महोबा की मंजू की मौत, माया की हालत गंभीर

Two people died due to electrocution in Banda chaos in families

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में बीते 24 घंटे में करंट से एक महिला की मौत हो गई। वहीं दूसरी महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार शहर के छावनी क्षेत्र में रहने वाली माया (22) पत्नी संतराम घरेलू काम निपटा रही थीं। इसी दौरान उनको करंट लग गया। वह बुरी तरह से झुलस गईं।

बड़ी खबर : बांदा में बुजुर्ग दंपती ने सुसाइड की, छोटे भाई ने कही यह बात..

गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज चल रहा है। उधर, दिवाली से पहले घर की सफाई करते हुए बृजराज सिंह की पत्नी मंजू टेबुलफेन की चपेट में आ गईं। घटना महोबा जिले के खरगा गांव में हुई।

बताते हैं करंट से जबतक परिवार के लोगों ने उन्हें हटाया, उनकी मौत हो चुकी थी। हालांकि, परिवार के लोग बांदा में रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के जीजा राजाबाबू का कहना है कि उनके पति की लगभग 15 साल पहले मौत हो चुकी है। वह गांव के स्कूल में रसोइया का काम करती थीं। दो बेटे हैं, जो बाहर रहते हैं।

ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : बांदा में बुजुर्ग दंपती ने सुसाइड की, छोटे भाई ने कही यह बात..