समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : एक 17 साल की लड़की पूरा सेक्स रैकेट चला रही थी। यह हैरान कर देने वाली खबर नवी मुंबई से सामने आई है। पुलिस ने छापा मारते हुए देह व्यापार (Sex Racket) का भंडाफोड़ दिया है। कहा जा रहा है कि इस सेक्स रैकेट को एक 17 साल की नाबालिग लड़ती द्वारा चलाया जा रहा था।
मौके से पुलिस ने चार महिलाओं को छुड़ाया
पुलिस का कहना है कि मौके से चार महिलाओं को मुक्त कराया गया है। चारों महिलाओं की उम्र लगभग 20 से 22 साल है। इनमें से एक नेपाल और दो बिहार की हैं। सभी को उनके घर
UP : सेक्स रैकेट वाले प्रापर्टी डीलर का गेस्ट हाउस कुर्क, स्पा की आड़ में करता था..
वापस भेजा गया है। जानकारी के अनुसार एपीएमसी पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने वाशी इलाके में स्थित होटल पर छापा मारा। साथ ही मुंबई के मलाड की रहने वाली आरोपी नाबालिग लड़की
को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी लड़की अपने धंधे से कमाई का कुछ ही हिस्सा देहव्यापार करने वाली महिलाओं को दे रही थी। बाकी मोटी कमाई अपने पास रख लेती थी। पुलिस का कहना है कि मौके से एक मोबाइल फोन, एक महंगी घड़ी और 84,030 रुपए नगद के अलावा लगभग 1.5 लाख से ज्यादा जाली नोट बरामद हुए हैं। पुलिस और इलाके लोग भी एक नाबालिग लड़की द्वारा इस सेक्स रैकेट के संचालन के खुलासे से हैरान हैं।
ये भी पढ़ें : पति ने कोर्ट में दी अर्जी, नहीं नहाती है मेरी पत्नी, प्लीज दिला दो मुझे तलाक