Sunday, May 19सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : सुरक्षित दीपावली का स्कूली बच्चों ने लिया संकल्प

Banda : School children took pledge for safe Diwali

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के इंदिरानगर स्थित संत तुलसी पब्लिक स्कूल में बच्चों ने सुरक्षित दीपावली का संकल्प लिया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड अंबेसडर राहुल जैन मौजूद रहे। उन्होंने विद्यालय के

बच्चों को सुरक्षित दीपावली मनाने व पटाखों से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। विद्यालय प्रबंधक संत कुमार गुप्ता ने बताया कि किस प्रकार से पटाखों से ध्वनि प्रदूषण, वायु प्रदूषण होता है। विद्यालय के डायरेक्टर जगनायक यादव ने भी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन रेनू मिश्रा ने किया।

अंत में श्रीमती सरोज गुप्ता ने

Banda : छात्र-छात्राओं को मशरूम उत्पादन एवं उपयोग की बताईं बारीकियां..

सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सभी स्कूली बच्चे और समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा। बच्चों में उत्साह बनते साफ दिखाई दे रहा था।

ये भी पढ़ें : सनसनीखेज : मेडिकल कालेज में बच्चे को जन्म देकर लापता महिला का शव मिला, दुष्कर्म कर हत्या..