Wednesday, August 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: hindi news

बांदा में क्रिकेट मुकाबला : BJP नेता-पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने विजेता टीम को दी ट्राॅफी

बांदा में क्रिकेट मुकाबला : BJP नेता-पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने विजेता टीम को दी ट्राॅफी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के सतगुरु क्रिकेट ग्राउंड खप्टीहा कला गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई। मैच का शुभारंभ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने किया। मुख्य अतिथि श्री सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही विजेता टीम को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। बांदा टीम को पपरेंदा ने हराया भाजपा नेता दलजीत सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग होता है। ग्रामीण क्षेत्रों के युवा जिस लगन से खेलकूद में आगे बढ़ रहे हैं, वह उज्जवल भविष्य की निशानी है। इस मुकाबले में फोर स्टार पपरेंदा और बांदा की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। https://samarneetinews.com/banda-dm-durga-shakti-nagpal-awarded-in-delhi-sajar-stone-gets-national-recognition/ मैच काफी दिलचस्प रहा और दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई। पपरेंदा ने बांदा ...
UP : रिकार्ड तोड़ ठंड, लखनऊ-अयोध्या-कानपुर-सीतापुर और अमरोहा समेत इन जिलों के लिए अलर्ट..

UP : रिकार्ड तोड़ ठंड, लखनऊ-अयोध्या-कानपुर-सीतापुर और अमरोहा समेत इन जिलों के लिए अलर्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश ठंड से कांप रहा है। पूरे प्रदेश में इस समय रिकार्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। गलन इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि इससे बचाव के सभी उपाय बेकार साबित हो रहे हैं। यूपी में न्यूनतम तापमान रिकार्ड बना रहा है। शनिवार को यूपी के चुर्क और बलिया बुरी तरह से शीत लहर की चपेट में रहे। वहीं कानपुर और लखीमपुर खीरी में दिन का तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। दोनों इलाके प्रदेश के सबसे ठंडे दिन रिकार्ड दर्ज किए गए। हालांकि, राजधानी लखनऊ में भी पारा 11.8 डिग्री दर्ज हुआ। चुर्क और बलिया में सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकार्ड चुर्क में न्यूनतम तापमान में प्रदेश में सबसे कम 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं बलिया जिले में पारा 5 डिग्री सेल्सियस रहा। इन हालात के बीच मौसम विभाग ने ठंड को लेकर लखनऊ और अयोध्या समेत प्रदेश के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। https://samarnee...
Banda : संभलकर रहें, जानलेवा हुई ठंड, दो ने दम तोड़ा..

Banda : संभलकर रहें, जानलेवा हुई ठंड, दो ने दम तोड़ा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते कई दिनों से जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर कहर बरपा रही है। लोगों का घरों से निकलना दूभर हो रहा है। ठंड से हालात लगातर बिगड़ रहे हैं। सभी को संभलकर रहने की जरूरत है। बीते 24 घंटे में दो बुजुर्गों की ठंड से मौत होने की खबर आ रही है। जानकारी के अनुसार पहली घटना जिले के बदौसा क्षेत्र के हलवाइनपुरवा में हुई। सिंचाई करते समय लगी खेत पर ठंड वहां रहने वाले 62 साल के जलंधर की दोपहर में खेत में सिंचाई करते ठंड लग गई। बताते हैं कि ठंड लगने से उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें घर लाया गया। https://samarneetinews.com/kanpur-wrestler-khali-gave-this-advice-to-those-who-do-not-go-to-ram-temple/ वहां घरेलू उपचार किया गया। देर शाम उन्होंने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि वह खेतीबाड़ी से ही परिवार का पालन-पोषण करते थे। पत्नी बधिनिया ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को...
बांदा शहर के बंगालीपुरा में युवक ने लगाई फांसी, मकान मालिकन बोलीं..

बांदा शहर के बंगालीपुरा में युवक ने लगाई फांसी, मकान मालिकन बोलीं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के बंगालीपुरा मोहल्ले में किराय के मकान में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मकान मालिक के साथ-साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। मकान मालकिन ने पुलिस को घटना को लेकर जानकारी दी है। साथ रहने वाली महिला के जाने के बाद से था परेशान जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव का रहने वाला रिंकू (24) पुत्र मनमोहन, मजदूर था। वह बांदा के बंगालीपुरा इलाके में किराए का कमरा लेकर रहता था। शुक्रवार रात उसने कमरे में मफलर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। https://samarneetinews.com/3sisters-ran-away-from-home-in-banda-took-minor-brother-also/ मकान मालकिन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। घटना को लेकर...
कानपुर : रेसलर खली ने राम मंदिर नहीं जाने वालों को यह सलाह..

कानपुर : रेसलर खली ने राम मंदिर नहीं जाने वालों को यह सलाह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में आज मशहूर रेसलर ग्रेट खली ने 22 जनवरी को अयोध्या न जाने वाले लोगों को बड़ी सलाह दी। यह भी कहा कि वह खुद अभी अयोध्या नहीं जा रहे हैं, लेकिन बाद में जरूर जाएंगे। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में 22 को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है। देशभर में यह जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। कानपुर के प्रसिद्ध रामलीला मंदिर से निकाली गई शोभा यात्रा शनिवार को देश के मशहूर रेसलर कानपुर पहुंचे। कानपुर में प्रसिद्ध रामलीला मंदिर से भगवान राम की प्राण प्रतिषअठा समारोह के लिए निकली विशाल शोभा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। https://samarneetinews.com/bjp-state-president-swatantra-dev-singh-inaugurated-samarniti-news-office-praised-credibility-fairness/ खली ने कहा कि जो लोग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अयोध्या नहीं जा रहे हैं। उनके ल...
बांदा में शिक्षकों ने काले कपड़ों में किया काम, इस बात का विरोध..

बांदा में शिक्षकों ने काले कपड़ों में किया काम, इस बात का विरोध..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में शिक्षक शिक्षिकाओं की ड्यूटी अन्य कार्यों में लगाने के विरोध में काले कपड़ों में काम किया। शिक्षक संघ ने कहा कि जिले के लगभग साढ़े 4 हजार शिक्षकों ने काले कपड़े पहन कर विद्यालयों में काम किया है। गैर शिक्षक कार्यों में ड्यूटी न लगाने की मांग बड़ोखर, महुआ, नरैनी, बिसंडा और कमासिन, बबेरू, जसपुरा, तिंदवारी, तथा नगर क्षेत्र में शिक्षिकों ने इसी तरह विरोध जताया। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर बीएसए आफिस के बाहर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया। https://samarneetinews.com/3sisters-ran-away-from-home-in-banda-took-minor-brother-also/ ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, जय किशोर दीक्षित के नेतृत्व में दिया गया। शिक्षकों ने कहा कि उनकी ड्यूटी गैर शैक्षणिक कार्यों में न लगाई जाए। ज्ञापन देते समय बड़ी संख...
UP : कानपुर में इंस्टाग्राम दोस्त से मिलने घर से भागी लड़की, रास्ते में हिस्ट्रीशीटर ने रेप कर लूटे रुपए भी, फिर..

UP : कानपुर में इंस्टाग्राम दोस्त से मिलने घर से भागी लड़की, रास्ते में हिस्ट्रीशीटर ने रेप कर लूटे रुपए भी, फिर..

Breaking News, Feature, Latest Posts, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर से जुड़ी नाबालिग लड़की की एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो दूसरों के लिए सबक है। खासकर इंटरनेट पर दोस्ती और इश्क लड़ाने वालों के लिए। दरअसल, कानपुर की एक नाबालिग लड़की इंस्टाग्राम पर एक लड़के से चैटिंग करते-करते गहरी दोस्ती में खो गई। मां ने बेटी की इन हरकतों को देखा तो उसे डांटा। बेटी इंटरनेट वाले दोस्त से बताया। फिर दोस्त के उकसावे में आकर उसके पास घर छोड़कर भाग गई। अधेड़ ने जंगल में बनाया बंधक, फिर रेप किया और लूट रास्ते में एक अधेड़ ने लड़की को बंधक बनाकर उससे रेप किया। फिर नगदी भी लूट ली। बाद में लड़की किसी तरह पुलिस के पास पहुंची। अच्छी बात यह है कि पुलिस ने आरोपी बदमाश को देवरिया से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़ित लड़की को उसके घरवालों को सौंपा जा रहा है। इंस्टाग्राम पर हुई लड़की की गोरखपुर के युवक से दोस्ती जानकारी के अनुसार कानपुर के जाजमऊ की रह...
UP Politics : सपा-रालोद में गठबंधन का ऐलान, अखिलेश-जयंत ने मिलाए हाथ

UP Politics : सपा-रालोद में गठबंधन का ऐलान, अखिलेश-जयंत ने मिलाए हाथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : यूपी की राजनीति में लोकसभा 2024 के चुनावों से पहले रोज नए समीकरण सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में आज समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गठबंधन का ऐलान किया है। हालांकि, इसकी पहले से उम्मीद थी। आज इसपर मुहर भी लग गई कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने हाथ मिला लिया है। सोशल साइट एक्स (X) पर सपा मुखिया अखिलेश ने रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ अपनी तस्वीर साझा कर इसकी घोषणा की है। अखिलेश और जयंत ने एक्स (X) पर दी जानकारी साथ ही सभी को बधाई भी दी है। आगे लिखा है कि जीत के लिए सभी एकजुट होकर जुट जाएं! उधर, इसके जवाब में जयंत ने भी एक्स पर कहा कि राष्ट्रीय, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर, हमारे गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से उम्मीद है। https://samarneetinews.com/uppolitics-akhilesh-said-who-will-guarantee-...
UP : बांदा में घर से भागीं 3 बहनें, साथ में नाबालिग भाई को भी ले गईं, फिर हुआ यह..

UP : बांदा में घर से भागीं 3 बहनें, साथ में नाबालिग भाई को भी ले गईं, फिर हुआ यह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में एक बड़ी घटना सामने आई हैं। तीन बहनें घर से भाग गईं। तीनों आपस में चचेरी बहनें हैं। इतना ही नहीं अपने एक नाबालिग भाई को भी साथ में ले गईं। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित मां ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन शुरू करते हुए लड़कियों के मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया। बाद में पड़ोसी युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने बड़ी समझदारी से लड़कियों और बच्चे को बरामद कर लिया। तीनों लड़कियों और लड़के को पुलिस ने वन स्टाप सेंटर में रखा है। चारों की बरामदगी में कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे की सराहनीय भूमिका रही। कानपुर से बांदा लौट दिल्ली जाना चाहती थीं तीनों जानकारी के अनुसार शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उनकी 16 व 14 साल की दो बेटियां और एक भतीजी घर से गायब हैं। साथ में एक 7 साल का भतीजा...
बड़ी खबर : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का तगड़ा एक्शन, CMO सस्पेंड-डाॅक्टर बर्खास्त

बड़ी खबर : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का तगड़ा एक्शन, CMO सस्पेंड-डाॅक्टर बर्खास्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : विभागीय कार्यों में शिथिलता और चिकित्सा सेवाओं में लापरवाही के खिलाफ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने तगड़ा एक्शन लिया है। सिद्धार्थनगर जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार बाजपेयी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही अयोध्या में डॉ. मेराज अहमद को बर्खास्त कर दिया गया है। सिद्धार्थनगर में CMO सस्पेंड, अयोध्या में डाक्टर बर्खास्त दोनों ही कार्रवाई डिप्टी सीएम के निर्देशों पर हुई हैं। निलंबन की कार्रवाई के बाद सिद्धार्थनगर के सीएमओ डॉ. बाजपेयी को सहारनपुर मंडल के अपर निदेशक (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) कार्यालय से संबद्ध किया गया है। https://samarneetinews.com/deputy-cm-brajesh-pathak-said-lord-ram-is-visible-in-every-person/ डॉ. बाजपेयी पर चिकित्सकीय सेवाओं से संबंधित जिले में संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रमों में गंभीर लापरवाही बरतने समेत कई...