Tuesday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

UP : बांदा में घर से भागीं 3 बहनें, साथ में नाबालिग भाई को भी ले गईं, फिर हुआ यह..

Dead body of youth found in pond of Mahaviran temple in Banda, fear of murder
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में एक बड़ी घटना सामने आई हैं। तीन बहनें घर से भाग गईं। तीनों आपस में चचेरी बहनें हैं। इतना ही नहीं अपने एक नाबालिग भाई को भी साथ में ले गईं। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित मां ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन शुरू करते हुए लड़कियों के मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया। बाद में पड़ोसी युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने बड़ी समझदारी से लड़कियों और बच्चे को बरामद कर लिया। तीनों लड़कियों और लड़के को पुलिस ने वन स्टाप सेंटर में रखा है। चारों की बरामदगी में कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे की सराहनीय भूमिका रही।

कानपुर से बांदा लौट दिल्ली जाना चाहती थीं तीनों

जानकारी के अनुसार शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उनकी 16 व 14 साल की दो बेटियां और एक भतीजी घर से गायब हैं। साथ में एक 7 साल का भतीजा भी लापता है। महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी को किसी ने मोबाइल दिया था। इसके बाद से ही वह गायब है।

कोतवाली प्रभारी ने तत्काल लगाईं कई पुलिस टीमें

कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे का कहना है कि मोबाइल नंबर के आधार पर जांच शुरू की गई। इसके बाद पता चला कि तीनों लड़कियां अपने छोटे भाई को लेकर चित्रकूट एक्स. से कानपुर गई हैं।

बांदा में कलेक्ट्रेट चौराहे से होगा राजमार्ग का चौड़ीकरण, भूमि-पूजन..

इस दौरान लड़कियों ने मोबाइल से एक नहीं बल्कि कई लड़कों से बात की। इतना ही नहीं लड़कियां दिल्ली और दूसरी कई जगह भागने की बातें कर रही हैं। पुलिस को पता चला कि तीनों लड़कियों से बातचीत में बांदा में रहने वाला उनका एक पड़ोसी युवक भी है। वह युवक लड़कियों को लेकर दिल्ली भागने को तैयार भी हो गया था।

कानपुर से वापस बांदा आकर फिर दिल्ली जाने की थी योजना

इसके बाद तीनों लड़कियां अपने भाई को लेकर कानपुर से वापस बांदा लौटने के लिए ट्रेन पर सवार हो गईं। उनकी योजना बांदा आकर उस लड़के साथ दिल्ली भागने की थी। यह सबकुछ जानते हुए पुलिस उनपर पूरी तरह नजर रख रही थी। तीनों के देर रात बांदा आते ही पुलिस ने उनको बरामद कर लिया।

देर रात लड़कियों के बांदा पहुंचते ही पुलिस ने किया बरामद

उनके साथ 7 साल के बच्चे को भी बरामद कर लिया। क्यों कि तीनों लड़कियां नाबालिग हैं, इसलिए उनको वन स्टाप सेंटर में रखा गया है। कोर्ट में उनके बयान दर्ज कराने के साथ मेडिकल जांच भी कराई जाएगी।

Breaking : पत्नी को ससुराल लेने जा रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत

इसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी श्री दुबे ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, लड़कियों और बच्चे के मिलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।

ये भी पढ़ें : UP : बांदा में छात्रा का रिश्ते के भाई पर संगीन आरोप, झांसे में लेकर शादी का रजिस्ट्रेशन, अब कर रहा बदनाम..