UP : बांदा में घर से भागीं 3 बहनें, साथ में नाबालिग भाई को भी ले गईं, फिर हुआ यह..
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में एक बड़ी घटना सामने आई हैं। तीन बहनें घर से भाग गईं। तीनों आपस में चचेरी बहनें हैं। इतना ही नहीं अपने एक नाबालिग भाई को भी साथ में ले गईं। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित मां ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन शुरू करते हुए लड़कियों के मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया। बाद में पड़ोसी युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने बड़ी समझदारी से लड़कियों और बच्चे को बरामद कर लिया। तीनों लड़कियों और लड़के को पुलिस ने वन स्टाप सेंटर में रखा है। चारों की बरामदगी में कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे की सराहनीय भूमिका रही।
कानपुर से बांदा लौट दिल्ली जाना चाहती थीं तीनों
जानकारी के अनुसार शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उनकी 16 व 14 साल की दो बेटियां और एक भतीजी घर से गायब हैं। साथ में एक 7 साल का भतीजा...