Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में कलेक्ट्रेट चौराहे से होगा राजमार्ग का चौड़ीकरण, भूमि-पूजन..

Highway widening work starts from Collectorate intersection in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज बहराइच-बांदा राजमार्ग संख्या 13-E के चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण कार्य का भूमि-पूजन प्रदेश संपन्न हुआ। यह भूमिपूजन जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद और विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी ने किया। आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी, डीएम दुर्गा शक्तिनागपाल की मौजूदगी में पूजन संपन्न हुआ। बताते हैं कि चौड़ीकरण का काम कलेक्ट्रेट चौराहे से मवई चौराहा तक लगभग 4.90 किमी सड़क का होगा। इसकी लागत 1741.61 लाख रुपए होगी। यह काम प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : बांदा में BDO, प्रधान समेत 3 के खिलाफ FIR, धोखाधड़ी के आरोप.. 

ये भी पढ़ें : बांदा में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 23 जनवरी तक बंद