Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

UP Politics : सपा-रालोद में गठबंधन का ऐलान, अखिलेश-जयंत ने मिलाए हाथ

UP Politics : Alliance announced between SP-RLD For Loksabha Election 2024, Akhilesh-Jayant joined hands

सुभाष शुक्ला, लखनऊ : यूपी की राजनीति में लोकसभा 2024 के चुनावों से पहले रोज नए समीकरण सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में आज समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गठबंधन का ऐलान किया है। हालांकि, इसकी पहले से उम्मीद थी। आज इसपर मुहर भी लग गई कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने हाथ मिला लिया है। सोशल साइट एक्स (X) पर सपा मुखिया अखिलेश ने रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ अपनी तस्वीर साझा कर इसकी घोषणा की है।

अखिलेश और जयंत ने एक्स (X) पर दी जानकारी

साथ ही सभी को बधाई भी दी है। आगे लिखा है कि जीत के लिए सभी एकजुट होकर जुट जाएं! उधर, इसके जवाब में जयंत ने भी एक्स पर कहा कि राष्ट्रीय, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर, हमारे गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से उम्मीद है।

UP Politicss : अखिलेश बोले, मायावती की गारंटी कौन लेगा ? बसपा से गठबंधन के सवाल पर..

अपने क्षेत्र के विकास और खुशहाली के लिए कदम मिलाकर आगे बढ़ेंगे। जयंत ने लिखा है कि राष्ट्रीय लोक दल और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई! बताते चलें कि दोनों नेताओं ने शुक्रवार को मुलाकात की। बताया जा रहा है कि सपा ने रालोद के लिए 7 सीटें छोड़ दी हैं। उधर, रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने भी समझौते गठबंधन की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें : लोकसभा-2024 : न जान-न पहचान, होर्डिंग्स के भरोसे चुनावी घमासान !