Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

UP : रिकार्ड तोड़ ठंड, लखनऊ-अयोध्या-कानपुर-सीतापुर और अमरोहा समेत इन जिलों के लिए अलर्ट..

Record breaking cold in UP, alert for these districts

समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश ठंड से कांप रहा है। पूरे प्रदेश में इस समय रिकार्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। गलन इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि इससे बचाव के सभी उपाय बेकार साबित हो रहे हैं। यूपी में न्यूनतम तापमान रिकार्ड बना रहा है। शनिवार को यूपी के चुर्क और बलिया बुरी तरह से शीत लहर की चपेट में रहे। वहीं कानपुर और लखीमपुर खीरी में दिन का तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। दोनों इलाके प्रदेश के सबसे ठंडे दिन रिकार्ड दर्ज किए गए। हालांकि, राजधानी लखनऊ में भी पारा 11.8 डिग्री दर्ज हुआ।

चुर्क और बलिया में सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकार्ड

चुर्क में न्यूनतम तापमान में प्रदेश में सबसे कम 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं बलिया जिले में पारा 5 डिग्री सेल्सियस रहा। इन हालात के बीच मौसम विभाग ने ठंड को लेकर लखनऊ और अयोध्या समेत प्रदेश के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

UP : इंस्टाग्राम दोस्त से मिलने घर से भागी लड़की, रास्ते में हिस्ट्रीशीटर ने रेप कर लूटे रुपए भी, फिर..

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र (लखनऊ) के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि इस समय जेट स्ट्रीम सक्रिय है। इनकी रफ्तार शनिवार को करीब 130 से 140 नॉट रही है। इससे मौसम में ठंडक ज्यादा है। अगले 48 घंटों में दिन का पारा 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

लखनऊ, सीतापुर, कानपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, गोंडा, बाराबंकी, रायरबरेली, कासगंज और अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं के आसपास अत्यधिक ठंड का अलर्ट जारी हुआ है। वहीं अयोध्या, अंबेडकरनगर, फतेहपुर, कानपुर देहात, बिजनौर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत,

बड़ी खबर : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का तगड़ा एक्शन, CMO सस्पेंड-डाॅक्टर बर्खास्त

मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी तथा इटावा, औरैया, कौशांबी, प्रयागराज, संत रविदासनगर, जौनपुर, आजमगढ़, देवरिया, प्रतापगढ़, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, अमेठी, सुल्तानपुर के आसपास आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें : UP : इंस्टाग्राम दोस्त से मिलने घर से भागी लड़की, रास्ते में हिस्ट्रीशीटर ने रेप कर लूटे रुपए भी, फिर..