उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव, कहा- परिवार की दुर्दशा के लिए योगी सरकार जिम्मेदार
समरनीति न्यूज, लखनऊः मंगलवार को उन्नाव दुष्कर्म कांड की घायल पीड़िता से मिलने ट्रामा सेंटर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दुष्कर्म पीड़िता के परिवार की दुर्दशा के लिए पूरी तरह से प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। इस मौके पर अखिलेश यादव मीडिया से बात कर रहे थे। सपा की ओर से पीड़िता के परिवार को 16 लाख की मदद भी दी गई है। बताया जाता है कि सपा के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिजनों को 10 लाख रुपए व घायल वकील के परिवार को 5 लाख रुपए मदद दी है।
घायल वकील को 5 लाख की सहायता दी
सपा के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता के परिवार को 10 लाख रुपए और घायल वकील के परिवार को पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी। वहीं पार्टी फंड से भी एक लाख रुपए दिए गए हैं। बताते हैं कि सपा प्रतिनिधि मंडल में जूही सिंह, जरीना उस्मानी, मधु गुप्ता तथा आईपी सिंह की ओर से पीड़ित परिवार...