Wednesday, October 28सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: crime news

बांदा में मर्डर, कुल्हाड़ी से हमलाकर व्यक्ति की हत्या, दो गिरफ्तार

बांदा में मर्डर, कुल्हाड़ी से हमलाकर व्यक्ति की हत्या, दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात उस समय हुई जब युवक खेत पर काम कर रहा था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के सया गांव के रामनरेश (40) दोपहर को अपने साथी के साथ खेत की सिंचाई कर रहे थे। तीसरे आरोपी की तलाश कर रही पुलिस बताते हैं कि तभी तीन लोगों ने आकर उनके साथ गालीगलौज की। बाद में धारदार हथियारों से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के जानलेवा प्रहार से वह घायल हो गए। पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। आरोपी वहां से भाग निकले। ये भी पढ़ें : Banda : प्रेम कहानी का दुखद अंत, ऐन वक्त पर प्रेमी ने किया शादी से इंकार, प्रेमिका ने दी जान  घायल हालत में परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने देखते ...
पापी पापा : बेटियों से दबवाता पांव और करता है अश्लीलता, पत्नी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, रिपोर्ट

पापी पापा : बेटियों से दबवाता पांव और करता है अश्लीलता, पत्नी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में मानवीय रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। एक पापी पापा अपनी बेटियों से पांव दबवाता है और उनसे अश्लीलता भी करता है। ये आरोप खुद आरोपी की पत्नी ने लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला का आरोप है कि उसकी तीन बेटियां हैं, जो क्रमश: 17, 15 और 11 साल की हैं। महिला ने पति पर लगाए ये गंभीर आरोप महिला का कहना है कि उसका पति रोज शराब पीता है और अपरिचित लोगों को घर बुलाकर उनको भी शराब की दावत देता है। इतना ही नहीं तीनों बेटियों से पांव दबवाकर अश्लीलता करता है। मना करने पर अभद्रता करते हुए मारता-पीटता भी है। ये भी पढ़ें : UP : पिज्जा हाउस में सेक्स रैकेट, रिटायर इंस्पेक्टर समेत 9 युवतियां और 11 युवक पकड़े गए महिला का कहना है कि कुछ दिन पहले आरोपी ने उसको और बेटियों को घर से निकाल दिया। इसके बाद वे...
एमपी बार्डर पर महिला का सिर कटा शव मिलने से सनसनी

एमपी बार्डर पर महिला का सिर कटा शव मिलने से सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एमपी बार्डर पर एक महिला का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने फोर्स के साथ एमपी की पन्ना और छतरपुर पुलिस से भी संपर्क जांच कराई। एएसपी श्री मिश्रा ने बताया कि जिस जगह पर महिला का शव मिला है, उससे थोड़ी दूरी पर ही उसका कटा हुआ सिर भी मिल गया है। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। 35 से 40 साल के बीच उम्र, शादीशुदा भी.. जानकारी के अनुसार पुलिस का कहना है कि मृतका की उम्र लगभग 35 से 40 साल के बीच बताई जा रही है। देखने से वह शादीशुदा लग रही है। शरीर पर पेटीकोट और ब्रा ही पहने हुए है। इसलिए दुष्कर्म की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। माना जा रहा है कि महिला की बड़ी ही बेरहमी से हत्या करने के बाद उसके शव को लाकर वहां फेंका ग...
दहेज का दानव : फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव, पति समेत 3 पर FIR..

दहेज का दानव : फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव, पति समेत 3 पर FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में एक 22 साल की नवविवाहिता का फांसी पर लटकता शव मिला है। मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि दहेज के लिए उसकी हत्या करके शव को लटका दिया गया है। वहीं ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि उसने सुसाइड की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा लिखा गया है। मामले की छानबीन कर रही पुलिस जानकारी के अनुसार अतर्रा क्षेत्र के बरेहड़ा गांव की रहने वाले बुद्धविलास विश्वकर्मा की पत्नी प्रियंका (22) का शव देर रात फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पति ने देखा तो हल्ला मच गया। आनन-फानन फंदा काटकर शव को नीचे उतारा गया। ये भी पढ़ें : बांदा में नशेबाज पति, खाने पर नोंकझोंक और विवाहिता की मौत, पुलिस ने कही यह बात.. मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लिया। मृतका ...
बांदा में घर से निकले युवक का रेलवे पटरी पर मिला शव, पुलिस..

बांदा में घर से निकले युवक का रेलवे पटरी पर मिला शव, पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में घर से बाहर निकले युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। माना जा रहा है कि युवक की मौत ट्रेन से कटकर हुई है। गिरवां थाना क्षेत्र के तेंदुही गांव के रहने वाले सुशील (20) पुत्र धरमपाल रविवार दोपहर धान की बेड़ लगाने खेत गया था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। ये भी पढ़ें : बांदा में नशेबाज पति, खाने पर नोंकझोंक और विवाहिता की मौत, पुलिस ने कही यह बात.. शाम को पता चला कि उसका शव अतर्रा थाना क्षेत्र के सेमरिया कोरिन पुरवा के पास रेलवे पटरी पर छत-विक्षत हालत में पड़ा है। लोगों ने शव को देखा तो लाइनमैन को जानकारी दी। मृतक के बड़े भाई अमर ने बताया कि वह खेत के लिए घर से निकला था। इसके बाद सेमरिया कैसे पहुंचा, इसका पता नहीं है। उधर, पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें :...
UP : सिपाही के भाई की गोली मारकर हत्या, तीन हिरासत में..

UP : सिपाही के भाई की गोली मारकर हत्या, तीन हिरासत में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के अमरोहा जिले के डिडौली में सोमवार शाम सिपाही की भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक उवैस साथियों के साथ घर लौट रहे थे। घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसारी वारदात डिडौली कोतवाली क्षेत्र में सिनोरा से नीली खेड़ी गांव वाली सड़क पर नहर के पास हुई है। पुराने विवाद में वारदात बताते हैं कि सहसपुर अलीनगर में मोहम्मद उमर का परिवार रहता है। वह किसानी करता है। पत्नी के अलावा चार बेटे हैं। दूसरे नंबर का बेटा जुबेर यूपी पुलिस में सिपाही है। उवैस छोटा था। बताया जा रहा है कि उवैस एक युवक से पुराना विवाद चल रहा था। आज उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। सीओ सिटी विजय कुमार राणा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी। ...
अस्पताल संचालक का अश्लील वीडियो वायरल, ब्लैकमेलिंग का आरोप

अस्पताल संचालक का अश्लील वीडियो वायरल, ब्लैकमेलिंग का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में नौबस्ता स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक का अश्लील वीडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि यह वीडियो अस्पताल के ही पूर्व कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर वायरल किया है। हालांकि, अस्पताल संचालक ने थाने में पूर्व कर्मचारी के खिलाफ ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उधर, वीडियो में दिख रही महिला कर्मी ने अस्पताल संचालक पर अश्लीलता का आरोप लगाया है। पूर्व कर्मचारी पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, तहरीर अस्पताल संचालक का कहना है कि उनका एक पूर्व कर्मचारी हंसपुरम निवासी है जो 2018 में अस्पताल की व्यवस्था देखा करता था। फिर चोरी करने की आदत की वजह से उसे निकाल दिया गया। संचालक का आरोप है कि पूर्व कर्मचारी ने जनवरी 2018 से मार्च 2023 तक 2.50 लाख रुपए उससे वसूले हैं। लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। ये भी पढ़ें : छात्रा ने पीटी टीचर की काली करतूत खोली, ट्यूशन में रेप, फिर अश्...
19 साल की लड़की को नाबालिग लड़के से रेप के मामले में 10 साल की सजा

19 साल की लड़की को नाबालिग लड़के से रेप के मामले में 10 साल की सजा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : अक्सर किसी युवक, बुजुर्ग द्वारा महिलाओं या लड़कियों से दुष्कर्म के मामले अक्सर सामने आते हैं। इसी बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक 19 साल की लड़की को एक 15 साल के नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म के मामले में सजा हुई है। आरोप था कि एक 19 साल की लड़की ने 15 साल के लड़के से जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोप सही साबित होने पर लड़की को सजा हुई है। मामले में पीड़ित लड़के की मां की ओर से मुकदमा लिखाया गया था। लड़के की मां ने की थी पुलिस से शिकायत लड़के की मां ने पुलिस से शिकायत की थी कि उनका बेटा घर से दूध लेने गया था। रास्ते में लड़की उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई। फिर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस का कहना है कि लड़की इंदौर के बाणगंगा थाना इलाके की रहने वाली है। ये भी पढ़ें : बड़े घर की नाबालिग लड़की को जिम ट्रेनर ने झांसे ...
रिश्ते शर्मसार : सौतेले बेटे ने मां से किया दुष्कर्म, विरोध पर पीट-पीटकर मरणासन्न..

रिश्ते शर्मसार : सौतेले बेटे ने मां से किया दुष्कर्म, विरोध पर पीट-पीटकर मरणासन्न..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक बेहद घिनौनी घटना सामने आई है। एक सौतेले बेटे ने अपनी मां से दुष्कर्म किया। विरोध पर उसे पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। पीड़ित महिला ने किसी तरह इसकी जानकारी अपनी बेटी को दी। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया। महिला का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। अतर्रा थाना क्षेत्र से जुड़ा मामला अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में अकेली रहने वाली 40 वर्षीय महिला से उसके सौतेले लड़के ने शनिवार रात घर में घुसकर दुष्कर्म कर किया। महिला ने उसका विरोध किया तो दरिंदे बने आरोपी ने महिला को बुरी तरह से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। ये भी पढ़ें : डांसर सपना चौधरी के खिलाफ मुकदमा, भाभी को क्रेटा कार के लिए प्रताड़ित करने का आरोप उधर, पीड़िता ने किसी तरह अपनी बेटी को फोन करके अपनी आपब...
सनसनीखेज : बांदा में महिला की हत्या कर अधजला शव फेंका

सनसनीखेज : बांदा में महिला की हत्या कर अधजला शव फेंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आज शनिवार को केन नदी के किनारे एक महिला का अधजला शव मिला है। महिला कौन है, कहां की रहने वाली है, इसका अभी पता नहीं चला है। आसपास के लोग शव की शिनाख्त नहीं कर सके हैं। महिला के साथ दरिंदगी से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है। हालांकि, जांच के बाद ही इसकी पुष्टि होगी कि उसकी मौत किन हालातों में हुई है। एएसपी और सीओ मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा और सीओ अबुंजा त्रिवेदी ने पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास से सबूत जुटाने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास इलाके से लापता महिलाओं के परिजनों को बुलाकर पहचान कराने का प्रयास किया जाएगा। एएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। http...