Wednesday, October 28सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: crime news

बांदा में ग्राम प्रधान को गोली मारी, घर में घुसकर दबंगों ने की वारदात-एक गिरफ्तार

बांदा में ग्राम प्रधान को गोली मारी, घर में घुसकर दबंगों ने की वारदात-एक गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम दबंगों ने तमंचे से ग्राम को गोली मार दी। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। परिवार के लोग गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से गंभीर हालत में मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने एक को पकड़ा, बाकी फरार जानकारी के अनुसार, बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव के प्रधान रामलाल अपने प्लॉट पर बैठे कुछ लोगों से चर्चा कर रहे थे। बताते हैं कि तभी गांव के राघव सिंह, कुलदीप और एक अन्य व्यक्ति के साथ नशे में वहां पहुंचे। वहां प्रधान से किसी बात को लेकर बहस करने लगे। लोगों ने किसी तरह आरोपियों को वहां हटा दिया। गोली लगने से प्रधान की हालत गंभीर कुछ देर बाद आरोपी दोबारा वहां पहुंचे और तमंचे से घर में घुसकर प्रधान को गोली मार दी। पीड़ित प्रधान रामलाल का कहना है कि राघव ...
बांदा में मर्डर, मरौली में पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की नृशंस हत्या

बांदा में मर्डर, मरौली में पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की नृशंस हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आपराधिक वारदातों का ग्राफ कम नहीं हो रहा है। आज मटौंध थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। बताते हैं कि शराब के नशे में पति ने पहले पत्नी से विवाद किया। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। थाना प्रभारी ने कहा कि हत्यारोपी की तलाश की जा रही है। वारदात से इलाके में फैली सनसनी जानकारी के अनुसार मरौली गांव का रहने वाला दीपू सिंह आज दोपहर अपने घर पहुंचा। वहां पत्नी प्रियंका (30) से विवाद शुरू कर दिया। बाद में धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार करके उसकी नृशंस ढंग से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर रोते-बिलखते मिले मृतका के 3 बच्चे हत्यारोपी वहां से भाग गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।  महिला के 3 ...
UPNews : बेटा ही निकला कातिल, इस बात के लिए बाप को मार डाला..

UPNews : बेटा ही निकला कातिल, इस बात के लिए बाप को मार डाला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में हुए किसान के सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, जांच में खुलासा हुआ कि किसान की हत्या उसी के बेटे ने पैसों के लिए की थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेजा जा रहा है। इस बात की जानकारी बबेरू के सीओ राजवीर सिंह ने दी। 14 मार्च को किसान का खेत पर मिला था शव जानकारी के अनुसार मर्का थाना क्षेत्र में बीती 14 मार्च को पिंडारन गांव के प्रेमचंद्र पटेल (60) की हत्या कर दी गई थी। उनका शव खेत पर पड़ा मिला था। पुलिस ने जांच में मृतक के बेटे नीरज पटेल को https://samarneetinews.com/video-of-young-man-waving-pistol-and-wads-of-notes-goes-viral-in-banda/ पकड़ा। पुलिस का कहना है कि आरोपी अपने पिता से 1 लाख रुपए मांग रहा था। न देने पर उसने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त...
दरिंदगी : महिला की निर्मम हत्या, शव की टुकड़े कर थैलों में भरकर फेंका, छानबीन में जुटी पुलिस

दरिंदगी : महिला की निर्मम हत्या, शव की टुकड़े कर थैलों में भरकर फेंका, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, अमरोहा : यूपी में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। लगभग 30 साल की महिला की हत्या कर शव टुकड़ों में काटकर थैले में भरकर फेंका गया है। महिला का सिर, एक हाथ, टांग और गुप्तांगों को शरीर से अलग कर उसकी हत्या की गई। हत्या की यह वारदात अमरोहा जिले की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मौके पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए हैं। फारेंसिंक टीम ने भी जुटाए सबूत जानकारी के अनुसार नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के याहियापुर चौराहे से लगभग 200 मीटर दूर जंगल हैं। वहां से गुजरे लोगों ने यूकेलिप्टस के पेड़ों के नीचे कुछ थैले पड़े देखे और वहां पक्षी मंडरा रहे थे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वहां से महिला का शव बरामद किया। महिला ने सलवार और कुर्ता पहना हुआ था। ये भी पढ़ें : UP : संभल सांसद शफीकुर्रहमान का निधन, 93 साल की उम्र...

UP : बांदा में रिटायरर्ड शिक्षक की पत्नी से दुष्कर्म, आरोपी किरायदार गिरफ्तार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक शिक्षक की पत्नी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताते हैं कि आरोपी युवक पीड़िता का किरायदार था। बताते हैं कि आरोपी ने अकेला पाकर अपने ही मकान मालिक की पत्नी से दुष्कर्म किया था। कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजा गया है। आरोप : महिला को अकेला पाकर बनाया शिकार जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के पन्ना जिला के खरौली गांव के रहने वाले प्रेमशंकर बांदा शहर के एक मोहल्ले में किराय पर रहता था। उसका मकान मालिक रिटायर्ड शिक्षक है जो बीते दिनों किसी काम से बाहर गया हुआ था। https://samarneetinews.com/in-banda-fir-against-3-including-kotwal-due-to-illegal-mining-truck-of-madhyapradesh/ इसी बीच आरोपी किरायदार ने घर में अकेली मकान मालकिन से दुष्कर्म कर डाला। इसके बाद वहां से फरार ह...
यूपी में बदमाशों ने दरोगा को गोली मारी, कार चोरी करके भागते समय की वारदात..

यूपी में बदमाशों ने दरोगा को गोली मारी, कार चोरी करके भागते समय की वारदात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मेरठ में बड़ी वारदात हो गई है। कार चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने पुलिस के घेरे जाने पर दरोगा को गोली मार दी। घटना से महकमे में हड़कंप मच गया। सीने पर गोली लगने से दरोगा गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। बदमाश मौके से भागने में कामयाब रहे। वहीं दरोगा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी है। वहीं पुलिस बदमाशों की तलाश में ताबड़तो़ड़ छापेमारी कर रही है। मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में हुई वारदात जानकारी के अनुसार मेरठ में थाना कंकरखेड़ा के अंतर्गत देर रात एक मंडप के बाहर से बदमाशों कार चोरी करके भाग रहे थे। कार में जीपीएस लगा था, लोकेशन के आधार पर पुलिस ने पीछा शुरू कर दिया। लोकेशन के आधार पर पुलिस ने कार को लिसाड़ी गेट के पास घेर लिया। पुलिस से उनकी भिड़ंत हो गई। https://samarneetinews.com/rammandir-pranpratisthauma-bharti-sadhvi-rita...
बांदा में पापी देवर : पहले किया भाभी से दुष्कर्म, फिर हत्या कर शव लटकाया, देवर समेत 5 के खिलाफ FIR…

बांदा में पापी देवर : पहले किया भाभी से दुष्कर्म, फिर हत्या कर शव लटकाया, देवर समेत 5 के खिलाफ FIR…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव फांसी पर लटकता मिला। महिला के पति और मां ने उसके देवर पर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने देवर समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पैलानी के अलोना गांव में हुई घटना जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के अलोना गांव में एक 28 वर्षीय विवाहिता अकेली थी। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर देवर नशे में उसके घर में घुस गया और महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी https://samarneetinews.com/banda-varsha-committed-suicide-just-after-4-months-of-marriage-family-members-could-not-tell-reason/ हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को फांसी पर लटका दिया। पति खेत ...
बांदा में कब्र से निकाला गया रोशनी का शव, सवालों में घिरा परिवार, पढ़िए चौंकाने वाली खबर..

बांदा में कब्र से निकाला गया रोशनी का शव, सवालों में घिरा परिवार, पढ़िए चौंकाने वाली खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : 10 साल की रोशनी की रहस्यमय हालात में मौत हो गई। पुलिस ने सच्चाई जानने के लिए कब्र से शव निकलवाया है। उसकी अचानक संदिग्ध परिस्थियों में तबियत बिगड़ी। इसके बाद सांसें थम गईं। परिवार वालों ने बिना किसी को बताए आनन-फानन में उसका शव को अंतिम संस्कार करते हुए उसे दफना दिया। मामला की जानकारी जब बच्ची के मामा को हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अधिकारियों के निर्देश पर शव को कब्र से बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी है। मामला काफी गंभीर बताया जा रहा है। मामा की शिकायत पर पुलिस एक्शन में.. जानकारी के अनुसार बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र में पचपेड़िया गांव के रहने वाले स्व. चुनकाई की बेटी रोशनी (10) शनिवार को बकरी चराने गई थी। शाम को घर लौटी और बच्चों के साथ खेलती रही। ये भी पढ़ें : बांदा में ‘बीजेपी के भूमाफिया..’, कहीं अखिलेश के निशाने पर बांदा तो नहीं.. रात में ...
घर में मृत मिली महिला, बेटा बोला- पड़ोसी की बीवी को भगा ले गया भाई, इसलिए..

घर में मृत मिली महिला, बेटा बोला- पड़ोसी की बीवी को भगा ले गया भाई, इसलिए..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक महिला का शव उसी के घर में मिलने से हड़कंप मच गया। परिवार के लोगों ने देखा तो चीख-पुकार मच गई। महिला के बेटे ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दो डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया है। वहीं महिला के बेटे ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। बताते हैं कि मृतका का बेटा पड़ोसी की बीवी को भगा ले गया है। इसलिए पड़ोसी पर हत्या की आशंका है। घटना जसपुरा क्षेत्र के गलौली गांव की है। पड़ोसी की बीवी हुई थी मृतका के बेटे संग फरार जानकारी के अनुसार के जगरूप की पत्नी कुषमा (60) का शव आज उनके घर से भीतर जमीन पर पड़ा मिला। परिवार के लोगों ने देखा तो कोहराम मच गया। मृतका के बेटे बृजबिहारी का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। उनका बड़ा भाई श्याम विहारी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। वह अक्सर इधर-उधर घूमता रहता है। मां घर पर अक...