Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

दरिंदगी : महिला की निर्मम हत्या, शव की टुकड़े कर थैलों में भरकर फेंका, छानबीन में जुटी पुलिस

in Amroha Ruthless murder of woman deadbody was cut into pieces

समरनीति न्यूज, अमरोहा : यूपी में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। लगभग 30 साल की महिला की हत्या कर शव टुकड़ों में काटकर थैले में भरकर फेंका गया है। महिला का सिर, एक हाथ, टांग और गुप्तांगों को शरीर से अलग कर उसकी हत्या की गई। हत्या की यह वारदात अमरोहा जिले की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मौके पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए हैं।

फारेंसिंक टीम ने भी जुटाए सबूत

जानकारी के अनुसार नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के याहियापुर चौराहे से लगभग 200 मीटर दूर जंगल हैं। वहां से गुजरे लोगों ने यूकेलिप्टस के पेड़ों के नीचे कुछ थैले पड़े देखे और वहां पक्षी मंडरा रहे थे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वहां से महिला का शव बरामद किया। महिला ने सलवार और कुर्ता पहना हुआ था।

ये भी पढ़ें : UP : संभल सांसद शफीकुर्रहमान का निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांसें

एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। थानाध्यक्ष पंकज तोमर का कहना है कि जांच-पड़ताल की जा रही है। बताते हैं कि तलाशी के दौरान महिला के हाथ, पैर, सिर और अन्य शरीर थैलों से बरामद हुए हैं। माना जा रहा है कि महिला की हत्या कहीं और करने के बाद उसके शव को यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस मृतका की पहचान कराने में जुटी है।

ये भी पढ़ें : भारत जोड़ो यात्रा : ‘राहुल तुमसे प्यार है, लेकिन दानिश फरार है…’ सांसद का हुआ विरोध