Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

UP : ट्रेन के आगे कूदे छात्र-छात्रा, दोनों के उड़े चीथड़े, प्रेम प्रसंग का मामला..

In Amroha Boy and girl jumped in front of train in case of love affair

समरनीति न्यूज, लखनऊ : घर से निकले प्रेमी युगल आज ट्रेन के आगे कूद पड़े। दोनों के चीथड़े उड़ गए। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना अमरोहा जिले की है। बताते हैं कि मरने वाले छात्र-छात्रा एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। छात्र 12वीं का और छात्रा 10वीं में पढ़ती थी।

मुरादाबाद के रहने वाले थे दोनों मृतक

जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर फलेदा में दो परिवार रहते हैं। एक परिवार का 18 वर्षीय बेटा कक्षा 12 में पढ़ता था। दूसरे ग्रामीण की 16 वर्षीय बेटी 10वीं की छात्रा थी।

ये भी पढ़ें : UP : संभल सांसद शफीकुर्रहमान का निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांसें 

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे युवक और किशोरी घर से निकले। दोनों पैदल ही अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के चक्काली लेट रेलवे स्टेशन से अमरोहा पाकबड़ा बॉर्डर पहुंचे। इसके बाद तेज रफ्तार गुवाहाटी ट्रेन के आगे जाकर कूद पड़े।

गुवाहाटी एक्स. के आगे लगाई छलांग

ट्रेन की चपेट में आकर दोनों के शवों के चीथड़े उड़ गए। बताते हैं कि मृतक युवक का सिर धड़ से अलग होकर दूर गिरा। थोड़ी देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सीओ अंजलि कटारिया ने घटनास्थल का मुआयना कर घटना की जानकारी ली। एएसपी राजीव कुमार सिंह का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का है।

ये भी पढ़ें : भारत जोड़ो यात्रा : ‘राहुल तुमसे प्यार है, लेकिन दानिश फरार है…’ सांसद का हुआ विरोध