Tuesday, November 10सही समय पर सच्ची खबर...

UP : बांदा में रिटायरर्ड शिक्षक की पत्नी से दुष्कर्म, आरोपी किरायदार गिरफ्तार..

बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी

Teacher's wife raped accused tenant arrested in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक शिक्षक की पत्नी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताते हैं कि आरोपी युवक पीड़िता का किरायदार था। बताते हैं कि आरोपी ने अकेला पाकर अपने ही मकान मालिक की पत्नी से दुष्कर्म किया था। कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजा गया है।

आरोप : महिला को अकेला पाकर बनाया शिकार

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के पन्ना जिला के खरौली गांव के रहने वाले प्रेमशंकर बांदा शहर के एक मोहल्ले में किराय पर रहता था। उसका मकान मालिक रिटायर्ड शिक्षक है जो बीते दिनों किसी काम से बाहर गया हुआ था।

UP : मध्य प्रदेश की अवैध खनन की गाड़ियों को बांदा में एंट्री के मामले में कोतवाल समेत 3 पर FIR

इसी बीच आरोपी किरायदार ने घर में अकेली मकान मालकिन से दुष्कर्म कर डाला। इसके बाद वहां से फरार हो गया। किसी तरह महिला ने सबकुछ सहन किया। इसके बाद जब पति वापस लौटा तो उसे पूरी जानकारी दी। शिक्षक ने पीड़ित पत्नी के साथ कोतवाली जाकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेजा गया है।

ये भी पढ़ें : ‘कृष्ण ने 5 गांव मांगे, हमने सिर्फ 3..’ सीएम योगी ने अयोध्या-मथुरा और काशी पर कह डाली यह बड़ी बात..