Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

घर में मृत मिली महिला, बेटा बोला- पड़ोसी की बीवी को भगा ले गया भाई, इसलिए..

in Banda Predatory father-in-law set fire to daughter-in-law cooking by pouring oil, absconded from spot

समरनीति न्यूज, बांदा : एक महिला का शव उसी के घर में मिलने से हड़कंप मच गया। परिवार के लोगों ने देखा तो चीख-पुकार मच गई। महिला के बेटे ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दो डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया है। वहीं महिला के बेटे ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। बताते हैं कि मृतका का बेटा पड़ोसी की बीवी को भगा ले गया है। इसलिए पड़ोसी पर हत्या की आशंका है। घटना जसपुरा क्षेत्र के गलौली गांव की है।

पड़ोसी की बीवी हुई थी मृतका के बेटे संग फरार

जानकारी के अनुसार के जगरूप की पत्नी कुषमा (60) का शव आज उनके घर से भीतर जमीन पर पड़ा मिला। परिवार के लोगों ने देखा तो कोहराम मच गया। मृतका के बेटे बृजबिहारी का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। उनका बड़ा भाई श्याम विहारी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। वह अक्सर इधर-उधर घूमता रहता है। मां घर पर अकेली रहती थी।

ये भी पढ़ें : पुलिस से बोले चोर, यौन शोषण करता था ज्योतिषाचार्य, लाखों की चोरी का चौंकाने वाला खुलासा, पढ़िए.. 

कहा कि दूसरे नंबर का भाई पड़ोसी की बीबी को भगा ले गया था। इसलिए पड़ोसी रंजिश मानते हैं। कई बार घर पर ईंट-पत्थर फेंक चुके हैं। धमकियां भी दे रहे थे। मृतका के बेटे का यह भी आरोप है कि पुलिस से शिकायतें कीं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि पड़ोसी ने ही रंजिश मानते हुए उनकी मां की हत्या की है। प्रभारी थानाध्यक्ष का कहना कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : ओवरलोडिंग : बांदा में एमपी बार्डर वाले इलाकों में सख्ती की तैयारी..