Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: bundelkhand

बांदा : शिक्षकों ने जुलूस निकालकर उठाई मांगें, 18 सूत्रीय मांगों के ज्ञापन विधायकों को सौंपे

बांदा : शिक्षकों ने जुलूस निकालकर उठाई मांगें, 18 सूत्रीय मांगों के ज्ञापन विधायकों को सौंपे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सभी विधानसभाओं में ब्लाकस्तर से आज विधायकों को 18 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपे गए। बांदा में सदर विधायक आवास पर शिक्षक ज्ञापन देने पहुंचे। बड़ी संख्या में शिक्षकों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए विधायक आवास पहुंचे। बांदा में सदर विधायक को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक बड़ोखर खुर्द एवं महुआ ने संयुक्त रूप से ज्ञापन दिया। वहीं जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। कहा कि जबतक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी। उनका संघर्ष जारी रहेगा। इसी तरह नरैनी, बबेरू, तिंदवारी और अन्य ब्लाकों में भी ज्ञापन सौंपे गए। दरअसल, शिक्षक संघ ने ब्लाक स्तर से लेकर सभी विधानसभाओं के जनप्रतिनिधियों क...
Banda : सभी के मन में सवाल, कौन है 65 साल की मृत महिला ?

Banda : सभी के मन में सवाल, कौन है 65 साल की मृत महिला ?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक 65 साल की वृद्धा के शव ने बांदा में सनसनी पैदा कर दी। यह शव अतर्रा कस्बे में बिसंडा रोड पर स्थित नहर में उतराता मिला। गांव के लोगों की नजर पड़ी तो वहां भीड़ जुट गई। सभी वृद्धा को लेकर   कयास लगा रहे हैं। सैकड़ों की भीड़ जुटने के बाद भी मृतका की पहचान नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ये भी पढ़ें : बांदा में दहेज का दानव : फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव, पति समेत 3 पर FIR..  पुलिस का कहना है कि मृतका की पहचान कराने का प्रयास जारी है। साथ ही शव लगभग 20 से 22 घंटे पुराना लग रहा है। उधर, अतर्रा थाना प्रभारी अरविंद सिंह का कहना है कि शव की पहचान होने के बाद ही पता चलेगा, कि मृतका कौन हैं। उधर, घटना को लेकर इलाके में काफी चर्चा छाई रही। ये भी पढ़ें : UP Politics : क्या बुंदेलखंड में सपा...
दहेज का दानव : फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव, पति समेत 3 पर FIR..

दहेज का दानव : फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव, पति समेत 3 पर FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में एक 22 साल की नवविवाहिता का फांसी पर लटकता शव मिला है। मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि दहेज के लिए उसकी हत्या करके शव को लटका दिया गया है। वहीं ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि उसने सुसाइड की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा लिखा गया है। मामले की छानबीन कर रही पुलिस जानकारी के अनुसार अतर्रा क्षेत्र के बरेहड़ा गांव की रहने वाले बुद्धविलास विश्वकर्मा की पत्नी प्रियंका (22) का शव देर रात फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पति ने देखा तो हल्ला मच गया। आनन-फानन फंदा काटकर शव को नीचे उतारा गया। ये भी पढ़ें : बांदा में नशेबाज पति, खाने पर नोंकझोंक और विवाहिता की मौत, पुलिस ने कही यह बात.. मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लिया। मृतका ...
बांदा में घर से निकले युवक का रेलवे पटरी पर मिला शव, पुलिस..

बांदा में घर से निकले युवक का रेलवे पटरी पर मिला शव, पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में घर से बाहर निकले युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। माना जा रहा है कि युवक की मौत ट्रेन से कटकर हुई है। गिरवां थाना क्षेत्र के तेंदुही गांव के रहने वाले सुशील (20) पुत्र धरमपाल रविवार दोपहर धान की बेड़ लगाने खेत गया था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। ये भी पढ़ें : बांदा में नशेबाज पति, खाने पर नोंकझोंक और विवाहिता की मौत, पुलिस ने कही यह बात.. शाम को पता चला कि उसका शव अतर्रा थाना क्षेत्र के सेमरिया कोरिन पुरवा के पास रेलवे पटरी पर छत-विक्षत हालत में पड़ा है। लोगों ने शव को देखा तो लाइनमैन को जानकारी दी। मृतक के बड़े भाई अमर ने बताया कि वह खेत के लिए घर से निकला था। इसके बाद सेमरिया कैसे पहुंचा, इसका पता नहीं है। उधर, पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें :...
बांदा में ग्राम प्रधान की मौत से शोक की लहर, यह वजह आई सामने

बांदा में ग्राम प्रधान की मौत से शोक की लहर, यह वजह आई सामने

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक युवा ग्राम प्रधान की मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार समेत गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताते हैं मौत की वजह बीमारी है। जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के केवटरा बदौली गांव के धरमपाल (36) ग्राम प्रधान थे। वह करीब सप्ताहभर पहले खेत से घर लौटते समय रास्ते में बीमार हो गए थे। कानपुर के बाद लखनऊ में चल रहा था इलाज परिवार के लोगों ने उन्हें बांदा जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया था। वहां हालत में सुधार न होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया था। फिर वहां से लखनऊ इलाज के लिए ले जाया गया। शनिवार को डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। परिजन धरमपाल को लेकर गांव लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पूर्व प्रधान ज्ञान सिंह ने दी है। ये भी पढ़ें : बांदा में दो सगी बहनों से गैंगरेप, एक के प्रेगनेंट होने पर खुलासा, पांच के खिलाफ FIR.. htt...
बांदा में दो सगी बहनों से गैंगरेप, एक के प्रेगनेंट होने पर खुलासा, पांच के खिलाफ FIR..

बांदा में दो सगी बहनों से गैंगरेप, एक के प्रेगनेंट होने पर खुलासा, पांच के खिलाफ FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में दो सगी बहनों से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पांच युवकों ने दोनों बहनों को साथ ले जाकर उनके साथ गैंगरेप किया। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब दोनों में बहनों में एक प्रेगनेंट हो गई। बेटी के गर्भवती होने पर मां को दोनों ने खुद के साथ हुई घटना की जानकारी दी। तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। पीड़ित बेटियों की मां की तहरीर पर गांव के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पांचों को गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़िताओं का डाक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। बदौसा थाना क्षेत्र का सनसनीखेज मामला जानकारी के अनुसार बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो सगी बहनों को गांव के पांच दबंग किस्म के युवक घर से उठा ले गए। बताते हैं कि पांचों बीती 20 जुलाई की रात पीड़िता के घर में घुसे और दोनों बहनों को छप्पर तोड़कर घर से दबोच ले ग...
बांदा में 18 साल की मोनी ने फांसी लगाई, संतोष को पुलिस ने बचाया..

बांदा में 18 साल की मोनी ने फांसी लगाई, संतोष को पुलिस ने बचाया..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में 18 साल की युवती मोनी ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं संतोष नाम के व्यक्ति को पुलिस ने फांसी लगाने के दौरान किसी तरह बचा लिया। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार बांदा के मर्का थाना क्षेत्र के मिरजापुर गांव के स्व. शिवशकर की बेटी मोनी (18) ने दुपट्टे से फांसी लगा ली। मृतका के पड़ोसियों का कहना है कि युवती के पिता का काफी समय पहले देहांत हो चुका है। शहर के मढ़ियानाका क्षेत्र का मामला उसकी मां कुसमा दिव्यांग हैं। पड़ोसियों की मदद पर घर का खर्च चल रहा था। मानसिक रूप से युवती काफी परेशान थी। उधर प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार का कहना है कि घटना के समय युवती की मां बाजार गई थी। परिजनों ने कारण अज्ञात बताया है। शहर के मढ़ियानाका के संतोष वाल्मीक (40) ने बीती शाम घर में फांसी लगाने की कोशिश की। उसके बेटे ने देखा तो पुलि...
चोरी के आरोप में नाबालिग को खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस एक्शन में..

चोरी के आरोप में नाबालिग को खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस एक्शन में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक नाबालिग बच्चे को गांव के कुछ लोग बिजली के पोल से बांधकर पीट रहे हैं। हांलाकि, वीडियो का संज्ञान लेते हुए एएसपी ने थाना प्रभारी को जांच के लिए भेजा। बाद में पता चला कि उक्त वीडियो 29 जुलाई के आसपास का है, जो कि गुरुवार को वायरल हुआ। जानकारी के अनुसार यह मामला बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के खलारी गांव से जुड़ा है। वायरल वीडिया का पुलिस ने लिया संज्ञान पुलिस जांच में पता चला है कि कुछ गांव के लोगों का कहना है कि नाबालिग बच्चे को चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने पकड़ा। इसके बाद उसे बिजली के पोल से बांध दिया और प्रताड़ित किया। नाबालिग पर टावर की केबल काटकर बेचने का आरोप लगाया गया। ये भी पढ़ें : बांदा पहुंची केंद्रीय डाक्टर्स की टीम, पढ़िए क्यों है यह खबर खास..  वीडियो मे...
बांदा पहुंची केंद्रीय डाक्टर्स की टीम, पढ़िए क्यों है यह खबर खास..

बांदा पहुंची केंद्रीय डाक्टर्स की टीम, पढ़िए क्यों है यह खबर खास..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दो सदस्यों वाली केंद्र सरकार की एक टीम ने बांदा पहुंची। यहां महिला जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। दो दिवसीय निरीक्षण में टीम के सदस्यों ने रजिस्टर खंगाले। ऑपरेशन थिएटर के उपकरणों के रख-रखाव के संबंध में जानकारी ली। वार्डों में भर्ती प्रसूताओं से बात की। टीम के निरीक्षण को लेकर खास बात यह है कि अगर यह टीम बांदा महिला अस्पताल की व्यवस्था से संतुष्ट होती और करीब 70% तक नंबर देती है तो इसकी रिपोर्ट केंद्र को भेजेगी। अच्छे नंबर मिलने पर महिला अस्पताल के मरीजों और व्यवस्थाओं की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। हरियाणा और पटना से पहुंचे डाक्टर जानकारी के अनुसार टीम की सदस्य डॉ. विमला सोनीपत हरियाणा और डॉ. संजीव पटना से बांदा पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से एक प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। निरीक्षण में पूरी व्यवस्था को देखा जा रहा है। ये भी पढ़ें : सच्च...
बांदा : शहर में बिना लाइसेंस चलता मिला मेडिकल स्टोर, छापे में बड़ी कार्रवाई

बांदा : शहर में बिना लाइसेंस चलता मिला मेडिकल स्टोर, छापे में बड़ी कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के ड्रग इंस्पेक्टर ने छापा मारकर बिना लाइसेंस का मेडिकल स्टोर चलते पकड़ा है। विभाग ने कार्रवाई करते हुए तीन दवाओं के नमूने लिए। साथ ही करीब 9 हजार रुपए की दवाएं सील की हैं। संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर के राजघाट रोड पर बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित हो रहा था। अधिकारी बोले- न लाइसेंस, न दवाओं के दस्तावेज खुलेआम दवाएं बेची जा रही थीं। ड्रग इंसपेक्टर श्रीकांत गुप्ता ने टीम के साथ छापा मारा। मेडिकल स्टोर में मौजूद धर्मेन्द्र सिंह निवासी बड़ा गांव, पैलानी से पूछताछ की गई। वह कोई अभिलेश नहीं दिखा सका। ड्रग इंसपेक्टर ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट 1940 की धारा 18 (सी) के तहत कार्रवाई की गई है। ये भी पढ़ें : सच्ची सेवा : बांदा में अमित सेठ और जेपी गुप्ता ने पेश की मानवता की मिसाल, पढ़िए पूरी खबर.. ...