Thursday, October 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: breaking news

ब्रेकिंग : बांदा में देवर भाभी की हादसे में मौत

ब्रेकिंग : बांदा में देवर भाभी की हादसे में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीती रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार देवर-भाभी की मौत हो गई। यह हादसा बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र में हुआ। बताते हैं कि दोनों बाइक से बदौसा के ग्राम सासी स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। सीओ जियाउद्दीन अहमद ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ें : बांदा में संदिग्ध हालात में जिंदा जले रामशरण, परिजनों ने कही यह बात..  ये भी पढ़ें : Banda : अनियंत्रित टंपो की टक्कर से महिला स्वास्थ्यकर्मी गंभीर रूप से घायल, पुलिस की लापरवाही से रोष...
आदिपुरुष फिल्म पर नेपाल में रोक, भारत में बवाल

आदिपुरुष फिल्म पर नेपाल में रोक, भारत में बवाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : विवादित हुई फिल्म 'आदिपुरुष' में 'आपत्तिजनक' शब्दों और सीता के चित्रण को लेकर नेपाल में रोक लगा दी गई है। इतना ही नहीं नेपाल की राजधानी काठमांडू में सभी हिंदी फिल्मों के प्रदर्शन को रोक दिया गया है। काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह ने कहा है कि काठमांडू महानगरीय क्षेत्र (केएमसी) में सभी हिंदी फिल्मों पर प्रतिबंध लगाए जाने संबंधी फैसले का बचाव किया। करणी सेना ने कहा कलाकारों को मारेंगे चांटा उन्होंने मीडिया से कहा कि आदिपुरुष' फिल्म से एक संवाद को हटाए बिना इसका प्रदर्शन नहीं किया जा सकता। शाह ने फेसबुक पोस्ट में कहा है कि सोमवार 19 जून से काठमांडू महानगरीय क्षेत्र में सभी हिंदी फिल्मों के प्रदर्शन पर रोक लगाई जा रही है। इसकी वजह फिल्म आदिपुरुष के संवाद में आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल है। भारत में भी इस फिल्म को लेकर जमकर बवाल चल रहा है। फिल्म की जमकर आलोचना हो...
Breaking : बांदा में साढ़ू के घर गए व्यक्ति का शव मिला, हत्या..

Breaking : बांदा में साढ़ू के घर गए व्यक्ति का शव मिला, हत्या..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में साढ़ू के लड़के के शादी में शामिल होने गए व्यक्ति का 11 दिन बाद शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। सीओ सिटी गवेंद्र पाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।  मवई के रहने वाले थे मृतक जानकारी के अनुसार मवई गांव के रहने वाले बुद्ध विलास यादव 6 जून को बांदा में कताई मिल गए थे। वहां रात करीब 1 बजे तक अपने साढ़ू के लड़के की शादी में शामिल हुए। इसके बाद वह लापता हो गए। आज उनका शव मवई चौराहे से थोड़ा आगे नाले की पुलिया के नीचे पड़ा मिला। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है।  ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में मायके पहुंचे पति ने की पत्नी की हत्या https://samarneetinews.com/breaking-husband-stabbed-his-wife-to-d...
जानलेवा गर्मी : बांदा में हीट स्ट्रोक से हेड कांस्टेबल की मौत

जानलेवा गर्मी : बांदा में हीट स्ट्रोक से हेड कांस्टेबल की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बुंदेलखंड-बांदा में भीषण गर्मी जानलेवा होती जा रही है। आज बीएड परीक्षा में ड्यूटी कर रहे पुलिस हेड कांस्टेबल की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनंदन हाल जानने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना पर शोक प्रकट किया। ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबियत जानकारी देते हुए बताया कि आगे की कार्यवाही की जा रही है। जानकारी के अनुसार शहर में पंडित जेएन डिग्री कालेज में बीएड की परीक्षा चल रही थी। वहां ड्यूटी कर रहे मुख्य आरक्षी गाजीपुर के कुरथा गांव के रहने वाले यादवेंद्र यादव (48) अचानक गिर पड़े। बताते हैं कि उन्होंने पहले काफी उलझन महसूस की। आधा घंटे के भीतर करीब डेढ़ से दो लीटर पानी पिया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। बतात...
UP : सड़क हादसे में इंस्पेक्टर की मौत, कार में डीसीएम की टक्कर से दुर्घटना

UP : सड़क हादसे में इंस्पेक्टर की मौत, कार में डीसीएम की टक्कर से दुर्घटना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज हरदोई के बेनीगंज कोतवाली इलाके में एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में उन्नाव में तैनात इंस्पेक्टर की मौत हो गई। उनका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना गुरुवार सुबह सीतापुर रोड उस समय हुई जब तेज रफ्तार डीसीएम ने कार में टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार कानपुर के बर्रा इलाके के रहने वाले इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह उन्नाव जिले में गंगाघाट कोतवाली में तैनात थे।  नैमिषारण्य तीर्थ जा रहे थे इंस्पेक्टर वह आज अपने चालक नीलकमल (शुक्लागंज गंगाघाट) के साथ सीतापुर जिले में स्थित नैमिषारण्य तीर्थ जा रहे थे। रास्ते में हरदोई की बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में सामने से आ रही डीसीएम ने उनकी कार को टक्कर मार दी। दोनों घायल हो गए। घायलों को चौकी प्रभारी सुरेंद्र मिश्रा और कोतवाल सुनील दत्त कौल ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल पहुंचाया। कोथांवा स्वास्थ्य केंद्र से उनको ट्रामा से...
ट्रक में जिंदा जल गया चालक, क्या ओवरलोडिंग बनी कारण..?

ट्रक में जिंदा जल गया चालक, क्या ओवरलोडिंग बनी कारण..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आरटीओ और खनिज विभाग की मिलीभगत और पुलिस की निष्क्रीयता से ओवरलोडिंग का खेल चल रहा है। अब यही ओवलोडिंग जानलेवा हो गई है। ट्रक और डंफर अनियंत्रित होकर पलट रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की आंखें नहीं खुल रही हैं। बांदा में आज एक सड़क हादसे ने सभी के रौंगटे खड़े कर दिए। कहा जा रहा है कि ओवरलोडिंग के कारण अनियंत्रित होकर एक डंफर पलट गया। इसके बाद उसमें आग लग गई और चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे को देख लोगों के रौंगते हुए खड़े बताया जा रहा है कि गिट्टी से लदा एक ओवरलोड ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रक में आग लग गई। सबकुछ इतनी तेजी से हुआ कि चालक को ट्रक से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। उसी में जिंदा जलकर चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अमेठी जिले के नौखेरा गांव का रहने वाले सुशील (40) मंगलवार को हैदरगढ़ से गिट्टी ले...
यूपी में बड़ी कार्रवाई : इंस्पेक्टर समेत 7 पुलिसकर्मी बर्खास्त

यूपी में बड़ी कार्रवाई : इंस्पेक्टर समेत 7 पुलिसकर्मी बर्खास्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। यूपी पुलिस के एक इंस्पेक्टर सहित 7 पुलिस कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। वाराणसी में स्थित गुजरात की एक फर्म के कार्यालय से 1.40 करोड़ की डकैती के मामले में शासन ने बड़ा एक्शन लिया है। बर्खास्त होने वाले पुलिस कर्मियों में तत्कालीन भेलूपुर थाने के इंस्पेक्टर रमाकांत दुबे, दरोगा सुशील कुमार, महेश कुमार और उत्कर्ष चतुर्वेदी के अलावा सिपाही महेंद्र कुमार पटेल, कपिल देव पांडेय व शिवचंद्र शामिल हैं। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। यह है पूरा मामला बताते चलें कि बैजनत्था क्षेत्र की आदि शंकराचार्य कॉलोनी में गुजरात की फर्म का आफिस है। बीती 29 मई की रात वहां डाका पड़ा। डकैत 1.40 करोड़ रुपए लूट ले गए। सूचना पर भेलूपुर थाने की पुलिस ने प्रभावी एक्शन नहीं लिया। बाद में लावारिस कार की डिकी से 92.94 लाख रुपए से ...
पोल खुली : बांदा शहर में ओवरलोड बालू लदा ट्रक मंदिर पर पलटा, बाल-बाल बचीं कई जिंदगियां

पोल खुली : बांदा शहर में ओवरलोड बालू लदा ट्रक मंदिर पर पलटा, बाल-बाल बचीं कई जिंदगियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में ओवरलोड बालू लदे ट्रकों के धड़ल्ले से चलने की 'समरनीति न्यूज' की खबर सच साबित हुई। बीती देर शहर के कालूकुआं चौराहे पर बालू लदा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह ट्रक चौराहे पर बने हनुमान मंदिर पर पलटा। इससे मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। कई जिंदगियां बाल-बाल बच गईं। बजरंग दल के लोगों ने वहां पहुंचकर हंगामा किया। साथ ही कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही ओवरलोडिंग पर खनिज विभाग, आरटीओ विभाग और पुलिस मिलीभगत की पोल भी खुल गई। पुलिस ने भी माना ओवरलोड बालू लदा ट्रक उधर, सीओ सिटी गवेंद्र पाल ने स्वीकारा कि बालू लदा ट्रक ओवरलोड था और नो इंट्री के समय शहर में घुसा। उन्होंने कहा कि दोषी पुलिस कर्मियों की खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। बताते चलें कि जिले में आरटीओ विभाग और खनिज विभाग की मिलीभगत से ओवरलोडिंग जारी है। बालू और ...
बड़ी खबर : प्रयागराज में संगम पर वकील समेत पांच डूबे, आंधी में जेटी टूटने से हादसा

बड़ी खबर : प्रयागराज में संगम पर वकील समेत पांच डूबे, आंधी में जेटी टूटने से हादसा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, प्रयागराज : प्रयागराज में रविवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। तेज आंधी में जेटी टूटने से एक अधिवक्ता समेत 9 लोग गंगा में डूबने लगे। जल पुलिस और गोताखोरों की मदद से चार युवकों को बाहर निकालकर बचा लिया गया। वहीं वकील समेत 5 युवक गंगा में समा गए। देर रात तक उनकी तलाश जारी है। किसी का अबतक कुछ पता नहीं चला है। डूबने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उनके परिवार को सूचना दी जा रही है। तलाश में जुटी जल पुलिस और गोताखोरों की टीम बताते हैं कि स्नान के समय संगम पर यह हादसा रविवार शाम करीब 6 बजे के बाद हुआ। उस समय कुछ युवक संगम पर नहाने पहुंचे थे। आंधी से गहरे पानी में जाने से बचाव को लगीं जेटी की रस्सी टूट गईं। ये भी पढ़ें : पद्मश्री अभिनेत्री सुलोचना लाटकर का 94 साल की उम्र में निधन इससे नौ युवक डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद जल पुलिस और गोताखोरों ...
पत्नी की शर्मनाक हरकत, पहले पति को बंधक बनाया और फिर..

पत्नी की शर्मनाक हरकत, पहले पति को बंधक बनाया और फिर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक विवाहित महिला की शर्मनाक हरकत सामने आई है। महिला ने पहले अपने साथियों के साथ मिलकर पति को बंधक बना लिया। उसे बुरी तरह से पीटा और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। पत्नी अपने ही पति के साथ दरिंदगी की हदें पार करती रही। पति के बेहोश होने पर नगदी-जेवर लेकर साथियों के साथ फरार हो गई। बताते हैं कि महिला साथ में बच्चों को भी ले गई है। पीड़ित ने गिरवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। होश आने पर दोस्तों को बुलाया जानकारी के अनुसार मसुरी खेरवा गांव के रहने वाले राजू (35) पंजाब में रहकर पेंटिग की ठेकेदारी करते हैं। चार दिन पहले उनका पत्नी से फोन पर विवाद हो गया था। इसके बाद वह वापस गांव लौटे। पत्नी से विवाद चल ही रहा था। बुधवार रात पत्नी ने मौका पाकर अपने दो साथियों को घर में बुला लिया। ये भी पढ़ें : 18 दिन बंधक बनाकर किशोरी से गैंगरेप, बांदा से सूरत ले जाक...