Thursday, October 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: breaking news

Banda : पिता की डांट से नाराज बेटे ने खाया जहर, मौत से परिवार में कोहराम

Banda : पिता की डांट से नाराज बेटे ने खाया जहर, मौत से परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पिता की डांट से नाराज एक बेटे ने जहर खाकर जान दे दी। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालत बिगड़ने पर परिवार को हुई जानकारी जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव के रहने वाले लक्ष्मी प्रसाद के बेटे विपिन (19) ने गुरुवार रात जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों को जानकारी हुई। ये भी पढ़ें : Banda : बाइक सवार बीटेक छात्र की हादसे में मौत, दोस्त के घर निमंत्रण से लौट रहा था वापस परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। मृतक के बाबा रामकिशन का कहना है कि विपिन को किसी बात पर पिता ने डांट दिया था। इससे नाराज होकर उसने जहर खा लिया। मृतक चार...
बांदा में NCC Cadests ने किया पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

बांदा में NCC Cadests ने किया पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एनसीसी कैडेट्स (NCC Cadests) ने आज शहर के स्वराज कालोनी स्थित खेल मैदान में व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया। साथ ही इन पौधों को संरक्षित करने का संकल्प भी लिया। बताते हैं कि पौधरोपण का यह कार्यक्रम एनसीसी बटालियन फतेहपुर के समादेश अधिकारी कर्नल डी.पी. सिंह के निर्देशानुसार हुआ। बजरंग कालेज के कैडेट्स और स्टाफ रहा मौजूद बजरंग कालेज के एनसीसी कैडेट्स ने चीफ आफिसर मंगल प्रसाद, केयर टेकर राम प्रसाद और प्रधानाचार्या के नेतृत्व में पौधरोपण किया। सभी से अपील की गई कि अपने आसपास की खाली जमीन पर अनिवार्य रूप से एक पेड़ जरूर लगाएं।   ये भी पढ़ें : Banda : चेयरमैन के बेटे समेत 3 के खिलाफ FIR, यह है पूरा मामला.. पर्यावरण को संरक्षित रखें। इस दौरान विद्यालय के कर्मचारियों समेत 102 कैडेट्स मौजूद रहे। प्रमुख रूप से सीनियर कैडेट्स विश्राम सिंह, रोहित...
दिनदहाड़े व्यापारी के मासूम बेटे का अपहरण, फिर दुकानदारों की समझदारी से ऐसे बची जान..

दिनदहाड़े व्यापारी के मासूम बेटे का अपहरण, फिर दुकानदारों की समझदारी से ऐसे बची जान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में आज एक बड़ी अनहोनी होते-होते टल गई। एक व्यापारी के बेटे का अपहरण कर ले जा रहे बदमाश को दुकानदारों ने शक होने पर पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। अगर समय रहते दुकानदारों की नजर अपहरणकर्ता पर नहीं पड़ती तो बच्चे को बचा पाना संभव नहीं होता। उधर, पुलिस अपहरणकर्ता से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है। बहला-फुसलाकर रिक्शे से ले गया युवक जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के दादौं तिराहे पर फल व्यापारी हनुमान साहू का बेटा अभिनय साहू (7) शुक्रवार शाम दुकान से कुछ दूरी पर खेल रहा था। ये भी पढ़ें : बांदा : पत्नी से कहा, स्टेशन से रिसिव करा लेना, मगर कुछ ही पल बाद मौत ने ऐसा झपटा कि फिर.. इसी दौरान एक अपहरणकर्ता युवक वहां पहुंचा और बच्चे को बहला-फुसलाकर अप...
बांदा : डायरिया के बढ़ते मामलों के बीच अस्पताल पहुंचीं डीएम, मरीजों से जाना हाल

बांदा : डायरिया के बढ़ते मामलों के बीच अस्पताल पहुंचीं डीएम, मरीजों से जाना हाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने आज जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। वहां डायरिया से पीड़ित मरीजों के स्वास्थ्य का हाल जाना। उनसे बातचीत भी की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डायरिया के भर्ती मरीजों से उनके उपचार के संबंध जानकारी ली। साथ ही अस्पताल की व्यवस्था की भी जांच की। अस्पताल में उपलब्ध दवाओं के बारे में जानकारी ली। खामियों पर सुधार के निर्देश जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को तत्काल इलाज उपलब्ध कराया जाए। ट्रामा सेंटर व जिला अस्पताल में भर्ती मरीज मुस्कान और रेशमा व सुधा समेत मरीजों से डीएम ने हाल लिया। ये भी पढ़ें : बांदा में पिता के थप्पड़ पर बेटी ने लांघी मर्यादा, युवकों ने किया गैंगरेप, FIR.. ट्रामा सेंटर के मेन गेट की टंकी से जल रिसाव होता मिला। उसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। साथ ही और अच्छी स्वच्छता के निर्देश द...
Breaking : बांदा में मवेशियों को बचाने में पलटा आटो, वृद्ध की मौत

Breaking : बांदा में मवेशियों को बचाने में पलटा आटो, वृद्ध की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अन्ना मवेशियों को बचाने के चक्कर में एक आटो पलट गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित पलटे आटो में सवार एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र के गौरी तिराहे की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि घायलों का इलाज चल रहा है। हादसा मवेशियों को बचाने के चक्कर में हुआ है। ये भी पढ़ें : Banda : रात में खेत में शराब पार्टी तो सुबह मिला शव, हत्या का आरोप-जांच में जुटी पुलिस  https://samarneetinews.com/in-banda-liquor-party-in-farm-at-night-deadbody-found-in-morning-accused-of-murder-police-engaged-in-investigation/...
Banda : रात में खेत में शराब पार्टी तो सुबह मिला शव, हत्या का आरोप-जांच में जुटी पुलिस

Banda : रात में खेत में शराब पार्टी तो सुबह मिला शव, हत्या का आरोप-जांच में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के पास खेत में रात में कुछ लोगों ने शराब पार्टी की। सुबह वहीं किसान का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। परिवार के लोगों ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पुलिस का कहना है कि मौत का कारण किसी जंगली जानवर का हमला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगी सच्चाई मृतक के सिर और शरीर पर चोटों के निशान हैं। हालांकि, असलियत पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी। जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव के कृष्णा प्रजापति (68) शाम को घर से पांच किलोमीटर दूर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के पास खेत पर मौजूद थे। ये भी पढ़ें : Banda : ओवरलोडिंग में ट्रक चालकों की जानलेवा चालाकी, नंबर प्लेट में गड़बड़ी का खुलासा, RTO ने कराई FIR.. बताते ...
बांदा में करंट की चपेट में आकर दो लोगों की मौत, परिवारों में कोहराम

बांदा में करंट की चपेट में आकर दो लोगों की मौत, परिवारों में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बिजली के करंट से लगातार दर्दनाक हादसे सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में पिता और दो बेटों की करंट से मौत हो गई थी। अब दो और लोगों की करंट की चपेट में आकर जान चली गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार फतेहपुर जिले के कोरवा गांव के इरशाद खां (27) दो दिन पहले अपनी ससुराल बांदा के तिंदवारी क्षेत्र के जमुवा गांव आए थे। पैर पर गिरा तार, चिपककर मौत आज सुबह 10 बजे वह घर की वायरिंग ठीक कर रहे थे। इसी दौरान एक तार टूटकर उनके पैर पर जा गिरा। परिवार के लोगों ने तार हटाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। तबतक उन्होंने दम तोड़ दिया। ये भी पढ़ें : ‘मेरी मौत की वजह मेरी पत्नी, जींस में पैसे हैं उससे अंतिम संस्कार कर देना’ पढ़िए ! दिल दहलाने वाली खबर.. बताते हैं कि मृतक की शादी दो साल पहले हुई थी। उनकी पत्नी आफरीन गर्भवती हैं। उधर, एक अन्य घ...
बांदा : दूल्हे के भाई की हादसे में मौत, मातम में बदलीं खुशियां

बांदा : दूल्हे के भाई की हादसे में मौत, मातम में बदलीं खुशियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दो बाइकों की टक्कर से दूल्हे के भाई की मौत हो गई। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसा बबेरू थाना क्षेत्र में हुआ। बारात फतेहपुर जिले से बांदा आई थी। जानकारी के अनुसार फतेहपुर जिले के इचौली गांव के विनोद प्रजापति (20) के बड़े भाई शिवशंकर की बुधवार को शादी थी। बारात बबेरू के कोर्रम गांव जा रही थी। सभी रिश्तेदार चार पहिया वाहनों से बारात में जा रहे थे। फतेहपुर से आ रही थी बारात दूल्हे का भाई विनोद एक रिश्तेदार पप्पू (22) के साथ बाइक से बारात में शामिल होने निकला। इसी बीच काजीटोला गांव के पास सामने से आ रहे एक अन्य बाइक सवार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। विनोद और पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां विनोद ने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि बुझे मन से बारात की रस्में को पूरा किया गया। ये भी पढ़ें : सस्पेंड हुआ बांदा सिटी ...
कानपुर में IT रेड : सर्राफा-बुलियन कारोबारी के ठिकानों से हजारों करोड़ संदिग्ध लेन-देन व करोड़ों की नगदी-ज्वेलरी सीज

कानपुर में IT रेड : सर्राफा-बुलियन कारोबारी के ठिकानों से हजारों करोड़ संदिग्ध लेन-देन व करोड़ों की नगदी-ज्वेलरी सीज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर शहर में आईटी (आयकर विभाग) के छापे में बड़ी सफलता मिली है। आईटी टीम ने बुलियन और सर्राफा कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी में 1,000 करोड़ की फर्जी बिलिंग और खरीद के दस्तावेज पकड़े हैं। वहीं 150 करोड़ की अघोषित आय भी मिली है। इतना ही नहीं 18 करोड की नकदी और 8 करोड़ के गहने भी आयकर टीम ने सीज कर दिए हैं। साथ ही आईटी टीम को जाजमऊ में बने एमरल्ड गुलिस्तां में बुलियन कारोबारियों की काली कमाई खपाए जाने के सबूत भी मिले हैं। राधा मोहन पुरुषोत्तम दास ज्वैल्स, अमरनाथ अग्रवाल, कैलाशनाथ के ठिकानों पर छापे आईटी की रेड भले ही मंगलवार को खत्म हो गई हो, लेकिन मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी। बताते चलें कि 250 से ज्यादा आयकर विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को राधा मोहन पुरुषोत्तम दास ज्वैल्स प्राइवेट लिमिटेड और फर्म राधा मोहन पुरुषोत्तम दास ज्वैलर्स के अमरनाथ अग्रव...
बांदा में प्रधानाध्यापक की हादसे में मौत, परिजनों में कोहराम..

बांदा में प्रधानाध्यापक की हादसे में मौत, परिजनों में कोहराम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में प्रधानाध्यापक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब प्रधानाध्यापक बाइक से कहीं जा रहे थे। रास्ते में मवेशी के सामने आने से टक्कर हो गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है। सहूरपुर में तैनात थे प्रधानाध्यापक बालकृष्ण त्रिपाठी जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पलरा गांव के रहने वाले बालकृष्ण त्रिपाठी (55) सहूरपुर गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक थे। बताते हैं कि सोमवार शाम करीब 5 बजे बाइक से वह गोधनी गांव में एक तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। ये भी पढ़ें : बांदा में रोडवेज-ट्रक में टक्कर, दोनों के चालक गंभीर-दो यात्रियों को भी चोटें इसी दौरान रास्ते में ...