Saturday, May 11सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : दूल्हे के भाई की हादसे में मौत, मातम में बदलीं खुशियां

समरनीति न्यूज, बांदा : दो बाइकों की टक्कर से दूल्हे के भाई की मौत हो गई। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसा बबेरू थाना क्षेत्र में हुआ। बारात फतेहपुर जिले से बांदा आई थी। जानकारी के अनुसार फतेहपुर जिले के इचौली गांव के विनोद प्रजापति (20) के बड़े भाई शिवशंकर की बुधवार को शादी थी। बारात बबेरू के कोर्रम गांव जा रही थी। सभी रिश्तेदार चार पहिया वाहनों से बारात में जा रहे थे।

फतेहपुर से आ रही थी बारात

दूल्हे का भाई विनोद एक रिश्तेदार पप्पू (22) के साथ बाइक से बारात में शामिल होने निकला। इसी बीच काजीटोला गांव के पास सामने से आ रहे एक अन्य बाइक सवार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। विनोद और पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां विनोद ने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि बुझे मन से बारात की रस्में को पूरा किया गया।

ये भी पढ़ें : सस्पेंड हुआ बांदा सिटी मजिस्ट्रेट का गनर, गरीब फरियादी की पिटाई का मामला..